भारत के बारे में 101 रोचक तथ्य | Facts About India in Hindi

Facts in Hindi About India / भारत की सभ्‍यता विश्‍व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्‍व के कई प्राचीनम स्‍थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्‍य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं। अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का ‘भारत गणराज्य’ है। जिसे आज लोग केवल ‘भारत’ ही कहते हैं। ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी। दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जिसमे पूरी दुनिया की आबादी बसती है, यहाँ हर समाज, हर वर्ग के लोग मिलजुलकर एकसाथ रहते है। भारत से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिससे आप अनजान होंगे। आइये जाने भारत से जुड़े रोचक बातें, जो भारत को गौरवमय बनाते हैं।(Rochak Tathya in India Study Point and Career)

भारत के बारे में 90 गजब रोचक तथ्य | Facts About India in Hindi

भारत के बारे में सत्य रोचक तथ्य – True Facts About India in Hindi

1). भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है।

2). भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है।

3). साथ ही देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

4). विश्व में सबसे ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोग भारत में ही है।

5). विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।

6). भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादन करने वाला देश है।

7). बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।

8). क्या आप जानते हैं भारत की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।

9). विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।

10). शतरंज जिसे के “चैस”  कहते हैं उसका अविष्कार भारत में ही हुआ था। इसे ‘चतुरंग संस्कृत’ के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है ‘एक सेना के चार सदस्य’।

11). सांप और सीढ़ी का यह अनोखा खेल भी हमारे भारत में ही उत्‍पन्‍न हुआ था। इसके खेल के पीछे भलाई और दुराचार कि शिक्षा छुपी हुई है।

12). नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।

13). विश्‍व की सबसे बड़ी फिल्‍म इंडस्‍ट्री भारत में हैं। ज्‍यादा फिल्‍में बॉलीवुड में बनती हैं, देश के अन्‍य कई स्‍टूडियों में भी फिल्‍मों का निर्माण होता है।

14). ‘पाई’ की कीमत, संसार में सबसे पहले, छठवीं शताब्‍दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पता की गई थी।

15). शैम्पू की धारणा सबसे पहले भारत में ही शुरू हुई। शैम्पू पहली बार भारत में ब्रिटेन औपनिवेशिक काल में बना था। शैम्पू शब्द की उत्पति भी हिंदी का एक शब्द ‘चम्पू” से बना है। आरम्भ में यह एक आयुर्वेदिक उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता था, जिससे तनाव और थकान दूर हो जाती थी। आधुनिक शैम्पू का आविर्भाव वर्ष 1930 में हुआ।

16). जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।

17). गणित में सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण नंबर ‘जीरो’ की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।

18). भारत में विश्व के सबसे अधिक शाकाहारी वास करते हैं।

19). विश्‍व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्‍थान पर ब्राजील है।

20). हमारे शर्ट लगने वाले बटन की खोज भी भारत में ही हुई थी।

21). आपको मालूम हैं चंद्रमा पर पानी की खोज सबसे पहले भारत ने की थी।

22). अमेरिका में 38% डॉक्टर भारतीय हैं।

23). अमेरिका में 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं और नासा में 36% वैज्ञानिक भारतीय हैं।

24). माइक्रोसॉफ़्ट के 34% कर्मचारी, आईबीएम के 28% और इंटेल के 17% कर्मचारी भारतीय हैं।

25). 500 से 2000 तक के वैदिक शास्‍त्रों का लेखन पंजाब क्षेत्र में किया गया।

26). भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्‍यादा है। सबसे ज्‍यादा त्‍योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।

27). भारत विश्व में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम वाला देश है। यहाँ हर राज्य में कम से एक स्टेडियम तो मौजूद है ही जहाँ अंतररार्ष्ट्रीय मुकाबले होते हैं।

28). दुनिया में शायद कुछ लोगों को पता होगा कि दुनिया में सबसे पहला मकबरा भारत में ही बनाया गया था। यहां कब्र शाहजंहा ने हुमायूं के लिये बनाया गया था हालांकि उसके बाद उनकी पत्‍नी और अन्‍य मुगल खानदान के लोगों को भी यहीं दफनाया गया।

29). आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे, आरंभिक चिकित्सा शाखा है। इस शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।

30). विश्व का पहला विश्व विद्यालय मगध के तक्षशिला में स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय का नाम तक्षशिला विश्वविद्यालय था, जिसे 800 ईपू में स्थापित किया गया था।

भारत की कुछ खास बातें – All Interesting Facts About India in Hindi

31). बृहादेश्‍वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।

India Facts

32). दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्‍टेडियम हिमाचल प्रदेश में है। ये स्‍टेडियम समुद्र तल से 24 हजार मीटर उपर बना है।

33). दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्‍यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।

34). भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मां के लोग एक साथ रहते हैं। हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म इन सबका जन्‍म भारत में ही हुआ था।

35). दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।

36). दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्‍कृति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।

37). शल्य चिकित्सा (Surgery) का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं।

38). भारत विश्व का पहला देश था, जहाँ पर चीनी का पहली बार रिफाइंड चीनी बनाया गया। इसके बाद विदेश से आने वाले कई लोग इस प्रक्रिया को समझ कर अपने देशों में चीनी का निर्माण करने लगे।

भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य – Amazing Facts About India in Hindi

39). वैटिकन सिटी और मक्का को देखने जितने लोग आते है, उन दोनों को मिलाकर उससे भी ज्यादा लोग तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर देखने आते है।

40). 26 मई को स्विट्ज़रलैंड में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को सम्मान देते हुए उस दिन को वे हर साल साइंस डे के रूप में मानते है, क्योकि उसी दिन डॉ.कलाम स्विट्ज़रलैंड आये थे।

41). भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।

42). पेंटियम चिप का आविष्कार ‘विनोद धाम’ ने किया था। (आज दुनिया के 90% कम्प्युटर इसी से चलते हैं)

43). क्या आप जानते हैं 17 वी शताब्दी तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था।

44).  चीन और अमेरिका के बाद अब भारत के पास भी सबसे सशक्त आर्मी दल है।

45). भारत में हर 12 साल में एक बार कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है, जहा सभी धर्म के लोग एकत्रित होते है, इस लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है।

46). किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है (लगभग 300000 मस्जिद है)।

47). भारत का पहला राकेट साइकिल और पहली सॅटॅलाइट बैल गाड़ी पर लायी गयी थी।

48). 982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।

49). भारत का बजट शक्तिशाली न होने के बावजूद भी भारतीय स्पेस प्रोग्राम दुनिया के टॉप 5 स्पेस प्रोग्राम में शामिल है।

50). भारत के शनि शिंगनापुर में लोग बिना दरवाजो के अपने घरो में रहते है। क्योकि उनका ऐसा मानना है की जो भी शनि शिंगनापुर से चोरी करता है उसे शनि भगवान् बड़ी से बड़ी सजा देते है। यहाँ तक की शनि शिन्ग्नापुर में कोई पुलिस स्टेशन भी नही है।

51). भारत में लद्दाख के लेह के पास स्थित एक चुम्बकीय पहाड़ी एक गुरुत्वाकर्षण पहाड़ी के समान है। वह पहाड़ी आसानी से कारो को अपनी तरफ खींचती है और ऊपर चढाने में सहायता करती है।

52). गुजरात के गिर वन में महंत भारतदास दर्शन दास रहते हैं। इस वन में ये अकेले वास करते हैं, और विभिन्न तरह के चुनावों के दौरान सिर्फ इनके वोट देने के लिए ही एक पोलिंग बूथ की स्थापना की जाती है।

53). हीरा खनन की शुरुवात भी भारत में ही हुई। 1986 तक, सरकारी तौर पर सिर्फ और सिर्फ भारत में ही हीरा पाया गया था।

54). भारतीय तंत्रज्ञान की राजधानी बंगलौर, ने 2006 से 6 गुना अपने ऑफिस की सप्लाई को बढ़ा दिया है और आज बंगलौर के ऑफिसर सिंगापुर में ग्रेड-A के पद पर कार्यरत है।

55). भारत के बंगलुरु नगर में 2,500 से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में 26,000 से अधिक कंप्यूटर इंजीनियर काम करते हैं।

56). भारत में करोड़ो करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।

57). आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

58). हजारों सालों से भारत कपड़े को निर्यात कर रहा है इसके अलावा स्टील, कृषि वस्तुओं, और इस तरह की तकनीक या चिकित्सा से जु़ड़ी चीजों को भी वह निर्यात करता है।

59). भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।

60). हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जर्मनी में अच्छा प्रदर्शन को देखते हुवे हिटलर ने जर्मनी की नागरिकता का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

भारतीय इतिहास के रोचक तथ्य – Bharat ke Bare me Rochak Tathy 

61). कर्मनासा नदी को भारत की शापित नदी कहा जाता है और और ऐसा कहा जाता है की उसके पानी को छूने से आपका विनाश हो सकता है। उस नदी के आस-पास रहने वाले लोग भी केवल सूखे फल ही खाते है क्योकि खाने बनाने के लिये भी पानी की ही जरुरत होती है।

62). दुनिया का पहला ग्रेनाइट मंदिर, ब्रिहदेश्वरा मंदिर है जो तमिलनाडू में स्थित है। इस मंदिर को 11 वी शताब्दी में केवल 5 सालो में ही बनाया गया था।

63). विश्व का सबसे बड़ी शव यात्रा भारत के चेन्नई के हुई थी। यह शव यात्रा तमिलनाडु के पूर्व मुख्य मंत्री सीएन अन्नादुराई की थी। उनकी शव यात्रा में लगभग 15 मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया था। अन्नादुराई एक बहुत अच्छे लेखक और प्रवक्ता थे।

64). कुंग फू के जनक तत्मोह या बोधिधर्म नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु थे जो 500 ईस्वी के आसपास भारत से चीन गए।

65). भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।

66). ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

67). सुपरकंप्यूटर बनाने वाले तीन देशो में से एक भारत भी है। (दुसरे दो US और जापान है।)

68). कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।

69). भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है, और यह वजन 80000 ब्लू व्हेल के समान है।

70). भारत में पाई जानेवाली 1,000 से अधिक आर्किड प्रजातियों में से 600 से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।

71). विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।

Top 10 Facts About India in Hindi

72).  मेघालय राज्य पृथ्वी के सबसे आद्र भाग पर बसने वाला राज्य है।

73). भारत में बंदरों की गिणती 5 करोड़ है।

74). दुनिया का सबसे बड़ा परीवार भारत के मिज़ोरमन में ही रहता है। जिसमे 1 इंसान, 39 पत्निया और 94 बच्चे रहते है।

75). भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

76). हथियारों का आयात करने वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

77). क्या आपको पता है भारत ने कभी भी किसी भी देश पर सबसे पहले आक्रमण नही किया।

78). दुनिया का सबसे बड़ा रोड-नेटवर्क भारत का है – तक़रीबन 1.9 मिलियन मिल रोड भारत में बने हुए है।

79). पिज़्ज़ा हट ने अपना पहला शाकाहारी रेस्टोरेंट भारत में ही खोला था। और KFC ने भी सिर्फ भारत के ही लिये “शाकाहारी” खाने को अपने मेनु में शामिल किया है।

80). भारत के प्रथम राष्ट्रपति ने अपने वेतन का सिर्फ 50% हिस्सा लिया। आज़ादी मिलने के बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बने थे। उन्होंने अपने वेतन का सिर्फ 50% हिस्सा लिया और कहा इससे ज्यादा की उन्हें आवश्यकता नहीं है।

81). विश्व प्रसिद्द क्वीन बैंड के जाने माने गायक फ्रेड्डी मरकरी का जन्म एक पारसी परिवार में फर्रोख बुल्सरा के नाम से हुआ था। वहीं दूसरी तरफ़ जाने माने ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हॉलीवुड स्तर बेन किंग्सले का जन्म कृष्ण पंडित भांजी के नाम से हुआ था।

82). भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उतपादित होती है जिसमें से 25% यही उपयोग की जाती है।

83). इलेक्ट्रिक वायर बनाने वाली कॉम्पनी हावेल एक भारतीय ब्रांड है। इसे इसके तात्कालिक मालिक द्वारा महज 10 लाख रूपए में ख़रीदा गया था। इस ब्रांड का नाम आज भी इसके पुराने मालिक हवेली राम गुप्ता के नाम पर चल रहा है।

84). दुसरे देशों में रहने वाले भारतीय 1 लाख करोड़ अमरीकी डालर हर साल कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।

85). जैसलमेर का किला संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।

86). तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर 10वीं सदी के दौरान बनाया गया था,यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान है। रोम या मक्का धार्मिक स्थलों से भी बड़े इस स्थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 3 करोड़ 60 लाख प्रति दिन चढ़ावा आता है।

87). 5000 साल पहले जब विश्व में ज्यादातर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी उन्नति के शिखर पर थी।

88). पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि 500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज़ काम करते हैं।

89). भारत में लाल रंग को शुभ माना जाता है, विवाह और अलग अलग अवसरों पर इसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

90). भारत के हिमालय स्थित है। इसके अलावा यहां पर पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।

91). विश्व में सबसे अधिक बारिश वाली जगह भारत में स्थित है। यह जगह मेघालय प्रांत के खासी पहाड़ियों पर स्थित मौसिनराम नामक जगह है।

92). भारत में आज भी डाक का सबसे बड़ा नेटवर्क है, यहां पर करीब 1,55,015 डाकघर हैं।

93). भारत में प्राचीन काल से ही खास मिट्टी के घोल से बाल धुला जाता रहा है। वहीं शैम्पू शब्द भी संस्कृत भाषा के चंपू शब्द से निकला है। चम्पू का अभिप्राय मसाज से है।

94). भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा भी किया था।

95). इंडिया नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नामक नदी से हुई है। जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहती थी।

96). दुनिया का सातवां अजूबा भी भारत में है जिसे ताजमहल कहा जाता है। आगरा के ताजमहल को मुग़ल शासक ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था।

97). दुनिया का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क भारत के पास है जो तकरीबन 1.9 मिलियन मील को एक-साथ आपस में जोड़ते हैं।

98). सन 1986 तक भारत अकेला ऐसा देश माना जाता है जहां आधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।

99). गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में दुनिया का सबसे बढ़ा वृक्ष स्थित है। यह बरगद का वृक्ष लगभग 550 साल पुराना है। यह पेड़ तकरीबन 2.1 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला है।

100). भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां का सबसे बड़ा लिखित संविधान और लोकतंत्र है।

101). भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपनी सिर्फ प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह पर अपना यान भेज दिया और उसमें सफल रहा।

India ke Bare me Rochak Tathy

102). भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां सर्वाधिक धर्म के लोग एक साथ रहते हैं।


और अधिक लेख –

Please Note : – Amazing Facts About India In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. India ke Bare me Rochak tathya (General Knowledge of India in Hindi) व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *