हिमाचल प्रदेश की जानकारी, इतिहास | Himachal pradesh information in hindi

Himachal Pradesh / हिमाचल प्रदेश उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इस प्रदेश को ‘देवभूमि’ भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ “बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत” है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। मुख्य रूप से देवभूमि या देवताओं की भूमि के नाम से लोकप्रिय ये राज्य आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग है यहां की हरियाली, बर्फ से ढंकी हुई चोटियां, बर्फीले ग्लेशियर, मनमोहक झीलें आने वाले किसी का मन मोहने के लिए काफी है। आइये जाने हिमाचल प्रदेश के बारे में और अधिक जानकारी.. 

Himachal Pradeshहिमाचल प्रदेश की जानकारी एक नजर में  – Himachal Pradesh Information, Facts & History In Hindi

1). हिमाचल प्रदेश की स्थापना 25 जनवरी, 1971 को हुई थी।

2). यहां की राजधानी शिमला हैं।

3). प्रदेश में जिलों की संख्या 12 है।

4). हिमाचल प्रदेश में केवल विधानसभा है जिसकी सदस्य की संख्या 68 है यहॉ लोकसभा की 4 तथा राज्य सभा की 3 सीटें हैं।

5). हिमाचल प्रदेश का क्षेञफल 55,673 वर्ग किमी है।

6). यहाॅ के सबसे बडे शहर शिमला, कुल्लू , और कांगडा है।

7). यहॉ की प्रमुख फसलें गेहॅू, चावल, मक्का, दालें, चाय, व फल है।

8). प्रदेश का राजकीय पक्षी ‘मोनाल’ है।

9). प्रदेश का राजकीय पशु ‘कस्तूरी मृग’ है।

10). प्रदेश का राजकीय फूल ‘कमल’ है।

11). प्रदेश का राजकीय वृक्ष ‘पीपल’ है।

12). प्रदेश में साक्षरता दर लगभग 83.78 प्रतिशत है।

13). हिमाचल प्रदेश का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

14). राज्य की प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, काँगड़ी, पहाड़ी, पंजाबी और मंडियाली शामिल हैं।

15). हिमाचल प्रदेश में पांच नदियॉ बहती हैं।

16). हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय की स्थापना 1971 में की गयी थी।

17). प्रदेश में सडकों की लम्बाई लगभग 36264 किमी है।

18). यह राज्य उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है।

19). हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय उद्यान ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और नेशनल पार्क पिन वैली हैं।

20). हिमाचल प्रदेश में केवल दो रेल मार्ग पठान कोट-जोगिन्दर नगर और शिमला-कालका हैं।

21). यहॉ मनाये जाने वाले पर्वों में शिमला समर फेस्टिवल, लोहडी, होली, बसन्त पंचमी, शिवराञि, नलवारी फेयर, बैसाखी, प्रमुख हैं।

22). हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं।

23). प्राचीन काल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे।

24). उन्नीसवीं शताब्दी में रणजीत सिंह ने इस क्षेत्र के अनेक भागों को अपने राज्य में मिला लिया। जब अंग्रेज़ यहां आए, तो उन्होंने गोरखा लोगों को पराजित करके कुछ राजाओं की रियासतों को अपने साम्राज्य में मिलाया।

25). 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु 1971 में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971’ के अन्तर्गत इसे 25 जून, 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बना दिया गया।

26). राज्य के प्रमुख 12 जिले अपनी मनमोहक साईट सीइंग, धार्मिक स्थलों, फिशिंग, पर्वतारोहण, पैर ग्लाइडिंग , ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, गॉल्‍फ, पैराग्‍लाइडिग, स्कीइंग के कारण हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते आये हैं।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल – Himachal Pradesh Tourist Place in Hindi

  1. शिमला
  2. कालीबाड़ी
  3. रोहतांग दर्रा
  4. धर्मशाला
  5. चंबा
  6. कांगड़ा
  7. कुल्लू
  8. मनाली
  9. क्राइस्ट चर्च
  10. डलहौजी
  11. कुफरी
  12. छितकुल
  13. डल झील

और अधिक लेख –

1 thought on “हिमाचल प्रदेश की जानकारी, इतिहास | Himachal pradesh information in hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *