असम की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Assam information in hindi

Assam / असम उत्तर पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है। विद्वानों का मत है कि ‘असम’ शब्द संस्कृत के ‘असोमा’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है अनुपम या अद्वितीय। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम राज्‍य, अपनी विविध संस्‍कृति और हरे – भरे जंगलों के कारण जाना जाता है। असम ही एक ऐसा राज्‍य है जो हर मायने में प्रकृति के बेहद करीब है। आइये जाने असम के बारे में और अधिक जानकारी.. 

Assamअसम की जानकारी एक नजर में – Assam Information, Facts & History In Hindi

1). असम की स्थापना 1 अप्रेल 1912 को हुई थी।

2). असम राज्य की राजधानी दिसपुर है।

3). इस राज्य में जिलों की संख्या 27 है।

4). असम में 126 विधानसभा और 14 लोकसभा की सीट हैं।

5). यहॉ की राजकीय भाषा असमिया और बंगाली है।

6). असम का क्षेञफल 78438 किमी है।

7). इस राज्य के सबसे बडे शहर गुवाहाटी, शिवसागर, हाजो, मजुली हैं।

8). इस राज्य की प्रमुख फसलें चाय, जूट, चावल, काॅटन, रेशम हैं।

9). यहॉ की प्रमुख नदीयां ब्रह्मपुत्र, बराक, सोनई हैं।

10). यहॉ का राजकीय पशु एक सींग वाला ‘गैंडा’ है।

11). यहॉ का राजकीय फूल ‘फॉक्स टेल्ड ऑर्चिड’ है।

12). यहॉ का राजकीय वृक्ष ‘होलांग’ है।

13). यहॉ का राजकीय पक्षी ‘व्हाइट विंग्ड वुडडक’ है।

14). यहॉ की डिगबोई रिफाइनरी एशिया की पहली रिफाइनरी है जिसकी स्थापना सन 1901 में हुई थी।

15). असम में सडकों की कुल लंबाई लगभग 34000 किमी है।

16). यहॉ रेलमार्गों की कुल लंबाई 2391.76 किमी है।

17). यहाॅ के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस नेशनल पार्क, नामेरी नेशनल पार्क, डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क, ओरंग नेशनल पार्क हैं।

18). यहॉ के प्रमुख पर्वों में बिहू, दुर्गा पूजा, बाथोव पूजा, पोरग, बैसागू हैं।

19). भारत – भूटान तथा भारत – बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है।

20). ब्रिटिश शासन में जब इस राज्य का विलय किया गया, उससे पहले लगभग छह सौ वर्ष तक इस राज्य पर ‘अहोम’ राजाओं का शासन रहा था।

21). आस्ट्रिक, मंगोलियन,द्रविड़ और आर्य जैसी विभिन्न जातियां प्राचीन समय से इस प्रदेश की पहाड़ियों और घाटियों में अलग अलग समय पर आकर रहीं और बस गयीं जिसका यहाँ की मिश्रित संस्कृति में बहुत गहरा प्रभाव पड़ा।

22). प्राचीन समय में यह राज्य ‘प्राग्ज्योतिष’ अर्थात ‘पूर्वी ज्योतिष का स्थान’ कहलाता था। कालान्तर में इसका नाम ‘कामरूप’ पड़ गया।

23). सन 1228 में पूर्वी पहाडियों पर ‘अहोम’ लोगों के आने से इतिहास में मोड़ आया। उन्होंने लगभग छह सौ वर्षों तक असम राज्य पर शासन किया।

24). सन 1819 में बदनचन्द्र की हत्या के बाद सन् 1826 में यह राज्य ब्रिटिश सरकार के अधिकार में आ गया। इस समय ‘बर्मी’ लोगों ने ‘यंडाबू संधि’ को मानकर असम को ब्रिटिश सरकार को सौंप दिया था।

25). 1947 ई. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति एवं विभाजन के परिणाम स्वरूप मुस्लिम बहुल सिलहट क्षेत्र का पाकिस्तान में विलयन हुआ।

26). जो लोग वन्‍यजीव पर्यटन के चहेते है, वह असम की ओर जरूर रूख करें। यह अपने वन्‍यजीव पर्यटन के लिए जाना जाता है। राष्‍ट्रीय उद्यान और अन्‍य अभयारण्‍य, असम के प्रमुख पर्यटन स्‍थल है। यह सभी राष्‍ट्रीय उद्यान, कई प्रकार के दुर्लभ जीवों व अन्‍य प्रजातियों का घरौंदा है।

असम के पर्यटन स्थल की जानकारी – Assam Tourist Places in Hindi

  1. काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  2. मानस अभयारण्य
  3. शिवसागर
  4. तेजपुर
  5. कचार
  6. कामाख्या शक्तिपीठ
  7. गारो पहाड़ी
  8. गोवालपारा
  9. पुरातत्वीय स्थल संग्रहालय, श्री सूर्यपहाड़
  10. नवग्रह मंदिर, गुवाहाटी

और अधिक लेख –

2 thoughts on “असम की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Assam information in hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *