महाराष्ट्र की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Maharashtra Information in Hindi

Maharashtra History / महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। महाराष्ट्र अपने विविध पहाड़ों, मनोरम समुद्र तटों, लुभावने दृश्यों द्वारा परिभाषित और कई प्रकार के संग्रहालय, स्मारक और किले, जो भारत के समृद्ध इतिहास के गवाह हैं, के लिये प्रसिद्ध है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बडा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रुप में भी जानी जाती है। कई लोगों का मानना है कि महाराष्ट्र संस्कृत शब्द ‘महा’ जिसका अर्थ है महान और ‘राष्ट्र’ जो कि मूल रूप से राष्ट्रकूट राजवंश से आया है, से मिलकर बना है। जबकि कई लोगों का कहना है कि संस्कृत में ‘राष्ट्र’ का मतलब देश से है। आइये जाने महाराष्ट्र के बारे में और अधिक जानकारी..

महाराष्ट्र की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Maharashtra Information in Hindiमहाराष्ट्र की जानकारी एक नजर में – Maharashtra Information, Facts & History in Hindi

1). महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी।

2). राज्य में जिलों की संख्या 35 है।

3). महाराष्ट्र की राजकीय भाषा मराठी है।

4). जनसंख्या की दृष्टि से महाराष्ट्र भारत का दूसरा बडा राज्य है।

5). महाराष्ट्र की जनसंख्या सन 2001 में 96752247 थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है।

6). महाराष्ट्र का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों मे गिना जाता है। पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बडा शहर है।

7). इस राज्य में सडकाें की कुल लंबाई 2.29 लाख किमी है।

8). राज्य का राजकीय पक्षी हरा ‘कबूतर’ है।

9). राज्य का राजकीय पशु बडी ‘गिलहरी’ है।

10). राज्य का राजकीय फूल ‘जरूल’ है।

11). राज्य का राजकीय वृक्ष ‘आम का वृक्ष’ है।

12). राज्य के सबसे बडे शहर मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, और शोलापुर है।

13). राज्य की प्रमुख नदियां गोदावरी, कृष्णा, ताप्ती हैं।

14). गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है।

15). देश को आजादी के उपरांत मध्य भारत के सभी मराठी इलाकों का संमीलीकरण करके एक राज्य बनाने की मांग को लेकर बडा आंदोलन चला।

16). आखिर 1 मई 1960 से कोकण, मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ठ्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा विदर्भ, संभागों को एकजुट करके महाराष्ट्र की स्थापना की गई।

17). महाराष्ट्र का अधिकतम भाग बेसाल्ट खडकों का बना हुआ है। इसके पश्चिमी सीमा से अरब सागर है। इसके पड़ोसी राज्य गोवा, कर्नाटक, तेलंगना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात है।

18). ऐसा माना जाता है कि सन 1000 ईसापूर्व से पहले महाराष्ट्र में खेती होती थी लेकिन उस समय मौसम में अचानक परिवर्तन आया और कृषि रुक ​​गई थी।

19). सन् 500 इसापूर्व के आसपास बम्बई (प्राचीन नाम शुर्पारक, सोपर) एक महत्वपूर्ण पत्तन बनकर उभरा था।

20). प्राचीन 16 महाजनपद, महाजनपदों में अश्मक या अस्सक का स्थान आधुनिक अहमदनगर आसपास है के।

21). सम्राट अशोक के शिलालेख भी मुम्बई के निकट पाए गए हैं।

22). मौर्यों के पतन के बाद यहाँ यादवों का उदय वर्ष 230 में हुआ। वकटकों के समय अजन्ता गुफाओं का निर्माण हुआ।

23). चालुक्यों का शासन पहले सन् 550-760 तथा पुनः 973-1180 रहा। इसके बीच राष्ट्रकूटों का शासन आया था।

24). अलाउद्दीन खिलजी वो पहला मुस्लिम शासक था जिसने अपना साम्राज्य दक्षिण में मदुरै तक फैला दिया था। उसके बाद मुहम्मद बिन तुगलक (1325) ने अपनी राजधानी दिल्ली से हटाकर दौलताबाद कर ली।

25). अठारहवीं सदी के अन्त तक मराठे लगभग पूरे महाराष्ट्र पर तो फैल ही चुके थे और उनका साम्राज्य दक्षिण में कर्नाटक के दक्षिणी सिरे तक पहुँच गया था।

26). 1820 तक आते आते अंग्रेजों ने पेशवाओं को पूर्णतः हरा दिया था और यह प्रदेश भी अंग्रेजी साम्राज्य का अंग बन चुका था।

27). महाराष्ट्र की एक मादक विविधता है- धुन्ध वाले पहाड़, जो दूर तक फैले हैं, हरे-भरे चमकदार जंगल, ऐतिहासिक विशाल किले और पवित्र धार्मिक स्थल शामिल हैं। राज्य में लगभग 350 किले शामिल हैं।

28). अरब सागर के पास स्थित होने के कारण महाराष्ट्र में लंबे उमस भरे कई प्राचीन समुद्र तट हैं।

29). औरंगाबाद का कैलाश मंदिर और शिरडी, पंढरपुर और बाहुबली के पवित्र स्थल समान रूप से प्रसिद्ध और श्रद्धेय हैं।

30). हाजी अली का मकबरा आठ सदियों से अधिक पुराना है, जबकि तखत सचखंड श्री हजुर अबचलनगर साहिब, नांदेड़ राज्य में सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारों में से एक है।

31). अजंता और एलोरा गुफाएं, एलिफेंटा की गुफाएं, महालक्ष्मी मंदिर और गेटवे ऑफ इंडिया महाराष्ट्र के खास स्थल हैं।

32). कुछ अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र भी विविध भाषाओं, संस्कृतियों और व्यंजनों का एक सही मिश्रण है।

33). सपनो की मायानगरी बॉलीवुड भी महाराष्ट्र में ही स्थित हैं।

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल – Maharashtra Tourist Place in Hindi

  1. एलीफेंटा गुफाएं
  2. औरंगाबाद
  3. भीमाशंकर मंदिर
  4. महाबलेश्वर, लोनावाला और खंडाला
  5. पंचगनी
  6. पेंच राष्ट्रीय उद्यान
  7. शिर्डी
  8. दौलताबाद

और अधिक लेख –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *