“स्विट्ज़रलैण्ड” की 40 मज़ेदार बातें | Facts About Switzerland in Hindi

Switzerland Facts in Hindi / स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह में से एक हैं, अगर धरती पर जन्नत की बात करे तो सबसे पहले नाम इसी देश का आएगा। शायद ही कोई ऐसा हो जो स्विट्जरलैंड घूमना ना चाहता हो। लेकिन क्या आप स्विट्ज़रलैंड के बारे में यह 31 मजेदार और रोचक तथ्य जानते हैं?..

"स्विट्ज़रलैण्ड" की 31 मज़ेदार बातें | Facts About Switzerland In Hindi

स्विट्ज़रलैंड के बारे में रोचक बाते – 40 Interesting Facts About Switzerland in Hindi

1). स्विट्ज़रलैण्ड में राष्ट्रपति का कार्यालय एक साल का होता हैं।

2). स्विट्ज़रलैण्ड में 1500 से भी ज़्यादा झीले हैं और देश का 70% हिस्सा पहाड़ो से ढका हुआ हैं।

3). स्विट्ज़रलैण्ड में एक गिनी पिग रखना कानून अफराध हैं, जोड़ा गिनी पिग रखने का कानून हैं। ऐसा क्यों ये तो स्विट्ज़रलैण्ड वाले ही जाने।

4). स्विट्ज़रलैण्ड की अपराध दर सबसे कम मानी गई हैं।

5). स्विट्ज़रलैण्ड में लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं।

6). 2010 में स्विट्ज़रलैण्ड में मास्टरों की सैलरी $1,20,000 डाॅलर थी।

7). स्विट्ज़रलैण्ड के इंटरलेकन ओस्ट सिटी को बॉलीवुल की पसंदीदा जगह कहा जाता है। यहाँ पर दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएंगे से लेकर ढाई अक्षर प्रेम के, जुदाई, हीरो जैसी फिल्में फिल्माईं गईं हैं।

8). स्विट्ज़रलैण्ड में दांतो के डाॅक्टरो से ज्यादा तो बैंक हैं।

9). स्विट्ज़रलैण्ड में करीब 87% लोग शिक्षित हैं।

10). स्विट्ज़रलैण्ड की आर्मी के चाक़ू का रंग लाल होता हैं। ऐसा इस लिए ताकि वह बर्फ में भी आसानी से मिल सके।

11). स्विट्ज़रलैण्ड में सबसे महँगी जॉब एक शिक्षक की होती हैं। और छुट्टियां भी शिक्षकों को सबसे ज़्यादा मिलती हैं।

12). स्विट्जरलैंड में अगर आपको साइकल चलाना हैं तो आपको एक बीमा स्टीकर जरूर खरीदना पड़ेगा।

13). स्विट्ज़रलैण्ड की 60 प्रतिशत बिजली हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर से बनती हैं।

14). स्विट्ज़रलैण्ड में दुनिया का पहला “Portable Cassette Player” Switzerland में ही टेस्ट हुआ था।

15). दुनिया में सबसे ज़्यादा Soft drinks की खपत्त स्विट्ज़रलैण्ड में ही होती हैं।

16). आपको शायद ही पता होगा कि स्विट्ज़रलैण्ड में आप गाय को किराए पर भी ले सकते हैं।

17). अगर स्विट्ज़रलैण्ड का किसी देश के साथ युद्ध हो जाए तो मिनट से पहले वो अपने Highways को हवाई पट्टियों में बदल सकता हैं।

18). स्विट्ज़रलैण्ड चॉकलेट एक्सपोर्ट करने वाले टॉप देशो में से एक हैं। यहाँ पर करीब 1,72,000 टन से भी ज़्यादा चॉकलेट हर साल बनाई जाती हैं।

19). स्विट्ज़रलैण्ड में बहुत ज्यादा काला धन जमा हैं और 23% बैंक अकाउंट विदेशियों के हैं।

20). रोलेक्स कंपनी ने 1927 में स्विट्जरलैंड में ही पहली वाटरप्रूफ घड़ी का आविष्कार किया था।

Interesting Facts About Switzerland in Hindi

21). स्विट्ज़रलैण्ड के लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है।

22). चार्ली चैपलिन ने अपनी जिंदगी के आखिरी 25 साल स्विट्ज़रलैण्ड में ही बिताए थे।

23). स्विट्ज़रलैण्ड का विज्ञान दिवस, Dr. APJ Abdul Kalam को समर्पित हैं।

24). स्विट्ज़रलैण्ड के मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं : ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि।

25). स्विट्ज़रलैण्ड में सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्मो की शूटिंग यश चोपड़ा ने अपने फिल्मो में की हैं।

26). स्विट्ज़रलैण्ड में एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं।

27). 2007 में, स्विट्जरलैंड ने गलती से अपने पड़ोसी देश लिकटेंस्टीन पर आक्रमण कर दिया था।

28). स्विट्ज़रलैण्ड राजभाषाएँ हैं : जर्मन, फ़्रांसिसी और इतालवी और एक सह-राजभाषा है : रोमांश (पूर्वी भाग)।

29). स्विट्ज़रलैण्ड में स्थित जंगफ्रोज- समुद्र तल से 4158 मीटर ऊँचाई पर बना यह यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत श्रंखला है।

30). स्विट्ज़रलैण्ड में ही यूरोप का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन भी है।

31). स्विट्जरलैंड के बारे में सबसे खास बात यह है कि जितनी खूबसूरती इसे प्रकृति ने बख्शी है उतना ही ध्यान यहां की सरकार भी रखती है। यहाँ के ऊंचे-ऊंचे ग्लेशियरों पर टूरिस्टों से जुड़ी हर सुख-सुविधा है। यहाँ के शहर चाहे वह ज्यूरिच हो, ल्यूजरेन हो या फिर इंटरलेकन हर जगह सर्वसुविधा युक्त टूरिस्ट सेंटर बने हैं।

32). स्विट्ज़रलैंड उन दो देशों में से एक है जिनके पास एक वर्ग (स्क्वायर) ध्वज है।

33). स्विट्जरलैंड में नागरिक संसद द्वारा पारित किसी भी कानून को चुनौती दे सकते हैं।

34). स्विट्जरलैंड के लोग दुनिया के सबसे लम्बी उम्र जीने वालो में एक हैं।

35). स्विट्जरलैंड में कुत्ता रखने पर भी टैक्स देना पड़ता हैं।

36). एक स्विस नागरिक औसतन हर साल 23 पाउंड चॉकलेट खाता है।

37). स्विट्जरलैंड में लगभग 3100 मील से अधिक रेलवे हैं। ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं अगर वे देश के एक अलग हिस्से में यात्रा कर रहे हैं।

38). भले ही स्विट्ज़लैंड के विकसित देश हैं पर स्विस आबादी के केवल 1/3 लोगों के पास अपने घर हैं। स्विट्जरलैंड में मकान महंगे हैं, इसलिए ज्यादातर लोग किराए पर लेते हैं।

39). क्या आपको पता हैं स्विट्जरलैंड 1499 से ही स्वतंत्र है। हालांकि, 1798 से 1815 तक फ्रांसीसी द्वारा इस पर संक्षिप्त कब्जा किया गया था।

40). स्विटजरलैंड में ऐसे बंकर हैं जो परमाणु युद्ध की स्थिति में अपनी जनसंख्या का 100% हिस्सा रखते हैं। मतलब कोई खतरा नहीं हैं।


और अधिक जानकारी –

Please Note :  Interesting Facts About Switzerland In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Amazing Facts About Switzerland In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on ““स्विट्ज़रलैण्ड” की 40 मज़ेदार बातें | Facts About Switzerland in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *