2023: दुनिया के 10 सबसे अमीर देश | Richest Countries in World Hindi

किसी भी देश का अमीरी या गरीबी होने का पता इस बात से लगाया जाता हैं की उस देश का कैपिटा इनकम (प्रति व्यक्ति आय) क्या हैं। जिससे वह अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सके। वैसे तो लोगों का मानना है कि 70,480 डॉलर (57 लाख) की प्रति व्यक्ति आय के साथ अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जो प्रति व्यक्ति आय में अमेरिका से भी रईस हैं। इसके मुताबिक, सबसे अधिक कमाई वाले देश की प्रति व्यक्ति आय 102,450 डॉलर (83 लाख) से भी ज्यादा है। वहीं, भारतीयों की कैपिटा इनकम लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए है। ऐसे में इनकम के मामले में इस देश के लोग भारतीयों से 110 गुना ज्यादा कमाते हैं।

आज मानवता ने पिछले कुछ दशकों में एक लंबा सफर तय किया है और बहुत प्रगति की है। वैश्विक धन का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लाखों लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। विश्व बैंक के अनुसार, वैश्विक गरीबी दर 1990 में 37.8 प्रतिशत से घटकर 2014 में 11.2 प्रतिशत हो गई है।

Richest Country In the World in Hindi

10). सउदी अरब – Saudi Arabia

Saudi Arabiaसउदी अरब में पेट्रोलियम पदार्थो का अकूत भंडार है। दुनिया के कुल रिजर्व पेट्रोलियम पदार्थो का 5वां हिस्सा इस देश के नाम है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 51,924 डॉलर (32 लाख) हैं। यहाँ की भूमि मुख्यतः रेतीली है और यहाँ बहुत कम वर्षा होती है। यह देश उष्णकटिबंधीय मरूभूमि का प्रदेश है। देश की 1% भूमि ही कृषि के योग्य है।

9). संयुक्त राज्य अमेरिका – USA

Americaसंयुक्त राज्य अमेरिका निश्चित रूप से अमीर देशों की सूची में है। यह सबसे बड़ी निर्माताओं के साथ दुनिया भर में शीर्ष वित्तीय देशों में से एक है। यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 54,630 डॉलर (35 लाख रुपए) है। अमेरिका बेहतरीन तकनीक, हथियार और कई अन्य सेवाओं और उत्पादों सहित अपनी समृद्ध निर्यात के लिए जाना जाता है। … और पढ़े

8). स्विट्जरलैंड – Switzerland

"स्विट्ज़रलैण्ड" की 31 मज़ेदार बातें | Facts About Switzerland In Hindiदुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार स्विट्जरलैंड दुनिया का 8वां सबसे अमीर देश है। यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 58,731 डॉलर (39 लाख रुपए) है। इसकी इकोनॉमी का सबसे प्रमुख जरिया बैंकिंग सेक्टर हैं। इसके आलावा पर्यटन, कृषि और सुदृढ़ ने स्विट्जरलैंड को अपनी आय बढ़ाने में प्रमुख योगदान दिया है। यह देश भी अग्रणी निर्माता और घड़ियों का निर्यातक है। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में लगभग 45 गुना ज्यादा कमाते हैं। …और पढ़े

7). नॉर्वे – Norway

Norwayनॉर्वे दुनिया का सातवां सबसे अमीर देश हैं। इस देश में पांच मिलियन लोग बस्ते हैं। यहां की के लोगों की पर कैपिटा इनकम 64,856 डॉलर (43 लाख रुपए) है। इस देश की अर्थव्यवस्था नेचुरल गैस और तेल पर निर्भर करते हैं। यह दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में भी शामिल है। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में 51 गुना ज्यादा कमाते हैं।

6). यूनाइटेड अरब अमीरात – The United Arab Emirates

यूनाइटेड अरब अमीरात की प्रति व्यक्ति आय लगभग 67,674 डॉलर (44 लाख 40 हजार रुपए) है। इसकी इकोनॉमी का प्रमुख साधन ऑयल है। इसके अलावा सर्विस सेक्टर, टेलिकम्युनिकेशन और मछली,खजूर भी यहां की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में 55 गुना ज्यादा कमाते हैं।

5). ब्रुनेई – Brunei

ब्रुनेई दुनिया का पांचवा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 72,370 डॉलर (48 लाख 29 हजार रुपए) है। इसकी इकोनॉमी का प्रमुख साधन क्रूड ऑयल तथा नेचुरल गैस है। 5 लाख से भी कम आबादी वाले इस देश को सबसे कम आबादी वाले देशोंं में भी गिना जाता है। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में 56 गुना ज्यादा कमाते हैं।

4). कुवैत – Kuwait

दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश कुवैत है। यह देश बहुत छोटा है और अपनी छोटे आबादी के साथ बेहतर रोजगार और अमीर मानकों को लाने में सफल हुआ है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 73,914 डॉलर (500 लाख रुपए) है। इसकी इकोनॉमी का प्रमुख जरिया पेट्रोलियम और एक्सपोर्ट रेवेन्यू है। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में 58 गुना ज्यादा कमाते हैं।

3). सिंगापुर – Singapore 

Singapore56 लाख 86 हजार रुपए (85,198 डॉलर) प्रति व्यक्ति आय के साथ सिंगापुर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। यहां की अर्थव्यवस्था की मजबूती के पीछे फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर, केमिकल एक्सपोर्ट इंडस्ट्री तथा लिबरल इकोनॉमी पॉलिसी है। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में 65 गुना ज्यादा कमाते हैं। यह देश सबसे बड़े आर्थिक केंद्रों वाले चार देशो में से एक है। 5.5 मिलियन जनसंख्या वाले इस देश की अधिकतर आबादी बौद्ध धर्म को मानती है।

2). लक्ज़मबर्ग – Luxembourg

Luxembourgलक्ज़मबर्ग यूरोप का सबसे अमीर देश है। इसे ‘टैक्स हैवन’ मतलब कर का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसी वजह से दुनिया के कई अरबपति अपने देशों को छोड़ यहां बस गए, ताकि वह अपने देशों के करों से बच सकें। यहां का प्रति व्यक्ति आय 93,174 डॉलर (62 लाख 18 हजार रुपए) है। इसकी मजबूत अर्थव्यवस्था की रीढ़ फाइनेंशियल सेक्टर, इंडस्ट्री और स्टील सेक्टर है। यहां के लोग भारतीयों की तुलना में 71 गुना ज्यादा कमाते हैं।

1). कतर – Qatar 

दुनिया के 10 सबसे अमीर देशो में पहले नंबर पर कतर है। यहां की प्रति व्यक्ति आय लगभग 95 लाख 79 हजार (143,532 डॉलर) रुपए है। इसकी आय का प्रमुख साधन पेट्रोलियम और लिक्विफाइड नेचुरल गैस है, जिससे 70 प्रतिशत सरकारी रेवेन्यू और 85 प्रतिशत एक्सपोर्ट से इनकम होती है। पर्यटन और बैंकिंग से भी कतर काफी पैसा कमाता है।


और अधिक लेख –

Please Note :  Top 10 Richest Countries In The World In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे Comment Box मे करे।

3 thoughts on “2023: दुनिया के 10 सबसे अमीर देश | Richest Countries in World Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *