ये हैं दुनिया के 10 सबसे ग़रीब देश – World Top Ten Poor Country List In Hindi

Poor Country List – अर्थशास्त्र के अनुसार किसी देश के अमीर या ग़रीब होने का पता इस बात से लगता है कि उस देश का नागरिक औसतन कितना कमा लेता है, जिससे वह अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सके और इसे जानने का सबसे आसान तरीका हैं की आप उस देश की GDP के बारे मे पता करे। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है, यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य है।

ग़रीब देशो की सूची मे सबसे आगे अफ्रीकी देश हैं, वहाँ हर 10 मे 9 व्यक्ति ग़रीब हैं ये लिस्ट ज़्यादा भी हो सकती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हैं। संसाधानो की कमी, प्रकृति संसाधन उपलब्धि की कमी, शिक्षा की कमी, बेरोज़गारी, पुरानी सभ्याताओ मे जीने की आदत, आइए कुछ ऐसे देशो से मिलाते हैं जो दुनिया के सबसे ग़रीब देशो की लिस्ट मे आती है।

World Top Ten Poor Country List In Hindi


1. Central African Republic — GDP per capita: $639 (£445)

यह मध्य अफ्रीका में स्थित एक भूमि रक्षित (लैंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में चाड, पूर्व में सूडान, दक्षिण में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य एवं काँगो गणराज्य एवं पश्चिम में कैमरुन से लगीं हैं। ये दुनिया की सबसे ग़रीब देशो की सूची मे अव्वल पर हैं।


2. Democratic Republic of Congo — GDP per capita: $753 (£525)

यह अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।


3. Malawi — GDP per capita: $819 (£572)

यह दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में ‘न्यासालैंड’ (Nyasaland) कहा जाता था। यह अफ्रीका की तृतीय सबसे बड़ी झील मलावी (निऐसा) के दक्षिणी तथा पश्चिमी किनारे के साथ साथ जैंबीजी नदी तक फैला हुआ है।


4. Liberia — GDP per capita: $934 (£652)

लाइबेरिया, आधिकारिक तौर पर लाइबेरिया गणराज्य, अफ़्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक देश है, जिसकी सीमाएं सियरा लिओन, गिनी, कोट द आइवोर और प्रशांत महासागर से मिलती है।


5. Burundi — GDP per capita: $951 (£662)

बुरुन्डी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं।


6. Niger — GDP per capita: $1069 (£744)

नाइजर पश्चिमी अफ्रीका स्थित एक देश हैं इसकी सीमाएं उत्तर मे लीबिया, पूर्व मे चाड और दक्षिण मे निजेरिया से मिलती हैं।


7. Mozambique — GDP per capita: $1,208 (£841)

मोज़ाम्बीक दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका में स्थित एक देश है जो पूर्व में हिन्द महासागर से, उत्तर में तंज़ानिया से, पश्चिमोत्तर में मालावी और ज़ाम्बिया से. पश्चिम में ज़िम्बाब्वे से और दक्षिण में स्वाज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका से बंधा हुआ है।


8.  Eritrea — GDP per capita: $1,210 (£842)

इरित्रिया पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से जाना जाता है। इसके पश्चिम में सूडान, दक्षिण में इथियोपिया और दक्षिणपूर्व में जिबूती स्थित है। देश के पूर्व और उत्तर पूर्व भाग में सऊदी अरब और यमन के सीध में लाल सागर की विशाल तटरेखा है।


9. Guinea — GDP per capita: $1,388 (£966)

गिनी, आधिकारिक तौर पर गिनी गणराज्य, पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। अर्द्ध चंद्राकार आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है, जहां इसकी पश्चिमी सीमा अंध महासागर से मिलती है।


10. Madagascar — GDP per capita: $1,477 (£1,028)

मेडागास्कर, या ‘मेडागास्कर गणराज्य’ हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ विश्व की पाँच प्रतिशत पादप और जीव प्रजातियाँ मौजूद हैं। इनमें से 80 प्रतिशत केवल मेडागास्कर में ही पाई जाती हैं। इस देश की दो तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (1.25 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन) से नीचे निवास करती है।


और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *