भारत के 15 खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन और दर्शनीय स्थल Honeymoon Destination

Top 15 Honeymoon Destination in India in Hindi / प्राचीन काल से ही भारत एक अत्यन्त ही विविधता सम्पन्न और प्राकृतिक सौंदर्य वाला देश रहा है। यहां पर कई ऐसे जगह हैं जहा पर दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां कश्‍मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर से भरा हैं। अगर आप कही घूमने या अपने हनीमून डेस्टिनेशन के लिए प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएँगे भारत के 15 ऐसे खूबसूरत जगह के बारे में जो आपकी यात्रा को यादगार बनाएगा..

भारत के 15 सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन – Top Honeymoon & Tourist Destination in India in Hindi

मौसम, छुट्टियों और अपने बजट के आधार पर भावी हस्बैंड-वाइफ अपने लिए हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव करते है। यह आम धारणा है कि हनीमून पर कुछ टाइम अकेले बिताकर दोनों एक-दूसरे को समझने लगते हैं। हाई प्रोफाइल कपल्स की पहली पसंद अक्सर विदेशी डेस्टिनेशन होता है, लेकिन भारत में भी कई ऐसी जगह हैं जहां, कपल अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। तो आइये जाने आपके लिए सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन।

1). गोवा – Goa Honeymoon Destination 

goa

गोवा हनीमून डेस्टीनेशन के लिए सबसे पसंदीदा जगह हैं। गोवा या गोआ, क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। यह एक हराभरा प्राकृतिक स्वर्ग है जो कि सहयाद्री श्रृंखला की तलहटी में अरब सागर के किनारे बसा है। गोवा में आप अपने हमसफर की बांहे थामे खूबसूरत बीचेस, शानदार मौसम, काजू की मादक फेनी और बेहतरीन नाइट लाइफ का मजा ले सकते हैं। ..और अधिक जानकारी 

2). उदयपुर – Udaipur Rajasthan

Udaipur

अगर आप अपने हनीमून को महलों और झीलों के बीच बिताना चाहते हैं तो उदयपुर एक सबसे अच्छा विकल्प होगा। इस खूबसूरत जगह पर आप राजसी ठाठ के साथ सुंदर नजारों की लुत्फ उठा सकते हैं। झीलों का शहर उदयपुर भारत का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है। खूबसूरत झीलों, आलीशान महलों व सुंदर उद्यानों वाला उदयपुर राजस्थान का एक बड़ा ऎतिहासिक शहर है। इसकी फिजाओं में आज भी राणाओं की शौर्यगाथाएं गूंजती हैं। ..और अधिक जानकारी 

3). अंड़मान और निकोबार द्वीप – Andaman Nicobar Island

Andaman Nicobar

अगर आप भी, कुछ समय अपने जीवन साथी के साथ एकांत में बिताना चाहते हैं, तो अंड़मान – निकोबार द्वीप एक सही स्थान है। ये दोनों द्वीप अपने साफ और सुन्दर समुंद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ सैलानियों को स्कूबा डाइविंग का मौका मिलता है, जिसमें वे पानी के नीचे बसे कई जीव और अन्य प्रकार के पौधे देखते हैं। इस के साथ यहाँ और भी कई सुन्दर पर्यटक स्थल है जिसे देख मनुष्य का मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसकि इन्ही खूबियों के कारन इसे “इको-फ्रेंडली” स्थान का दर्जा दिया गया है। टाईम पत्रिका अनुसार हैवलॉक द्वीप का राधानगर समुंद्री तट एशिया का सबसे सुन्दर तट है। इस तट की खासीयत है, इसका साफ़ नीला पानी और तट के आस पास पाए जाने वाले कई सुन्दर जीव जो भारत में भी नहीं पाए जाते हैं। जौली बॉय द्वीप, अंड़मान का प्रमुख पर्यटक स्थल है। ..और अधिक जानकारी

4). कुर्ग – Coorg (Kodagu) Karnataka

Coorg

कुर्ग या कोडगु, कर्नाटक राज्य में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। मैसूर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कूर्ग हिल स्टेशन प्राकृतिक खूबसूरती का प्रतीक है। यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता से ओत-प्रोत है। कूर्ग को भारत का स्‍कॉटलैंड कहा जाता है और इसे कर्नाटक का कश्‍मीर भी कहा जाता है। यह मुख्य पर्वतीय स्थल है, जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 1525 मीटर है। पश्चिमी घाट पर पहाड़ों और घाटियों का यह प्रदेश दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्‍थल है। ..और अधिक जानकारी

5). शिमला – Shimla Himachal Pradesh

Shimla

पहाड़ों की रानी के नाम मशहूर शिमला हिमालय की गोद में बसा हैं। सर्दी के मौसम में शिमला की खूबसूरती देखते ही बनती है। बर्फ से ढकी वादियों के बीच आप अपनी साथी के साथ दिल की बात को शायद और बेहतर ढंग से बयां कर पाएं। समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस जगह को ‘समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ बर्फीले पहाड़ भी है, तो सुंदर हरियाली भी है। भारत में नए शादीशुदा जोड़ो का हनीमून मनाने के लिए ये पहली पसंद हुआ करता है। शिमला भारत के साथ-साथ पूरी दूनिया में अपने अनुपम सौंदर्य के कारण सैलानियों का प्रिय दर्शनीय स्थल रहा है। ..और अधिक जानकारी

6). मुन्नार – Munnar Kerala

Munnar

मुन्नार, केरल का एक विश्व प्रसिद्ध ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहाँ आते हैं। यह स्थान केरल के इडुक्की ज़िले में 6000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। मुन्नार की सुन्दरता के कारण मुन्नार को ईश्वर का देश भी कहा जाता है। मुन्नार की ख़ूबसूरती को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि यह धरती का स्वर्ग है। ऐसी खूबसूरत जगह की सैर कराकर आप अपनी साथी को बेहतरीन तोहफा दे सकते हैं। ..और अधिक जानकारी

7). मनाली – Manali Himachal Pradesh

Manali

मनाली हनीमून के लिये भारत के सबसे दिलकश डेस्टिनेशंस में शुमार है। मनाली को हमेशा ही एक रोमेंटिक स्‍थल का दर्जा दिया गया है। यहाँ की खुशनुमा वादियां, बर्फ से ढकी चोटियां, कल कल बहती व्यास नदी तथा ऊंचे ऊंचे पेड़ जैसे प्राकृतिक दिलकश नज़ारे आपके हनीमून में चार-चांद लगा देते हैं। मनाली जाकर वहां व्‍यास कुंड, हडिम्‍बा मंदिर, रोहतांग पास, सोलांग घाटी, भरीगु झील, क्लब हाउस, फ्रैंडशिप चोटी, जगन्‍नाथ मंदिर, जगतसुख गांव जैसे स्थानों की यात्रा करना न भूलें। मनाली में आप यहाँ के ख़ूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं। ..और अधिक जानकारी

8). दार्जीलिंग – Darjeeling West Bengal

दर्जिलिंग की जानकारी, इतिहास व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल | Darjeeling Tourist Places Visit

‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से मशहूर दार्जीलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। दरअसल दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित एक हिल स्टेशन है और यहां बर्फ से ढंकी चोटियां देख सकते हैं। दार्जीलिंग की सैर शुरू होती है मशहूर टॉय ट्रेन से, जो पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के बीच से होते हुए गुजरती है। यहां के खूबसूरत और हरे-भरे चाय के बागानों से दुनियाभर में चाय निर्यात की जाती है लेकिन पश्चिम बंगाल के इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान नहीं है बल्कि यहां की वादियां भी बेहद मनोहारी हैं। बर्फ से ढके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता, कल-कल करते झरने सबका मन मोह लेते हैं। ऐसी खूबसूरत जगह पर ऐसी कई चीजें हैं जो आपके हनीमून को यादगार बना देंगी। ..और अधिक जानकारी 

9). श्रीनगर – Srinagar Jammu & Kashmir

Srinagar

कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और खासकर हनीमून के लिए तो ये हमेशा से आइडियल डेस्टिनेशन रहा है। 1,700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर झीलों और हाउसबोट के लिए जाना जाता है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। श्रीनगर एक ओर जहाँ डल झील के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। झेलम नदी के तट पर स्थित श्रीनगर भारतवासी धरती का स्‍वर्ग और पूरब का वेनिस कहते हैं। ..और अधिक जानकारी

10). केरल – Kerala 

Kerala

केरल एक ऐसी जगह है, जहां हर इंसान को एक बार जरूर जाना चाहिए। चाहे वो हनीमून की बात हो या फिर दोस्तों के साथ। इस खूबसूरत जगह पर जाने के बाद आपको इतना सूकून मिलेगा कि आप हमेशा यहां जाना चाहेंगे। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, शानदार समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ों के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे- ये सब हैं केरल की खूबसूरती की असली पहचान। इन रुमानी नजारों में प्यारभरे दिलों की धड़कनें बढ़ना स्वाभाविक हैं। ..और अधिक जानकारी 

11). ऊटी – Ooty (Udhagamandalam) Tamil Nadu

Ooty

ऊटी, तमिलनाडु राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ऊटी स्वर्ग हैं। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां आपको बांधकर रख लेती हैं। ऊटी को देश के सबसे खूबसूरत, शांत और प्रदूषणरहित हिल स्टेशनों में शामिल किया जाता है। ऊटी की इसी खासियत की वजह से यहां कई फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। नीलगिरि की खूबसूरत पहाड़ियां, चारों ओर हरियाली, बेहद आकर्षक झील, कुदरत के सुंदर-सुंदर नजारे यानी कि हनीमून के लिए एकदम परफेक्ट मौहाल। ..और अधिक जानकारी

12). तवांग – Tawang Arunachal Pradesh

Tawang

अरुणाचल प्रदेश में बसे एक छोटे से जगह की खूबसूरती ऐसी है, जिसे देखने के बाद आपको इस जगह से वापस आने का मन नहीं करेगा। तवांग जिला अपनी रहस्यमयी और जादुई खूबसूरती के लिए जाना जाता है। तवांग का शांत वातावरण हनीमून पर जाने वाले कपल्स के लिए बहुत ही परफेक्ट है। पर्यटक यहाँ पर ख़ूबसूरत चोटियाँ, छोटे-छोटे गाँव, शानदार गोनपा, शांत झील और इसके अलावा बहुत कुछ देख सकते हैं। इन सबके अलावा यहाँ पर इतिहास, धर्म और पौराणिक कथाओं का सम्मिश्रण भी देखा जा सकता है। ..और अधिक जानकारी

13). देहरादून – Dehradun Uttarakhand

Dehradun

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटक स्थल है। देहरादून 670 मीटर की ऊँचाई पर हिमालय की तराई में स्थित है। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य ने की थी। इसलिए देहरादून को द्रोण का घर भी कहा जाता है। इसके पूर्व में गंगा और पश्चिम में यमुना नदी बहती है। रोमांच, आध्यात्म और सुंदरता से भरपूर देहरादून भारत के विकसित शहरों में से एक है। अपने नैसर्गिक सौन्दर्य और मनोहारी आबोहवा के कारण देहरादून पर्यटकों को आकर्षित करता है। ..और अधिक जानकारी

14). नैनीताल – Nainital Uttarakhand

Nainital

नैनीताल को भारत का झीलों वाला कस्बा के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि एक समय में नैनीताल जिले में 60 से ज्यादा झीलें हुआ करती थीं। यहां चारों ओर खूबसूरती बिखरी है। सैर-सपाटे के लिए दर्जनों जगहें हैं, जहां जाकर पर्यटक मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं। बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। नैनीताल हिमालय की कुमाऊँ पहाडि़यों की तलहटी में स्थित है। आप अपने हनीमून के लिए भी यह जगह का चुनाव कर सकते हैं। ..और अधिक जानकारी

15). इंफाल – Imphal Manipur

Imphal

कहते हैं कि एक बार आपने नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरती देख ली तो फिर कहीं और की खूबसूरती आपको रास नहीं आएगी। नॉर्थ-ईस्ट की गोद में बसा इंफाल भी कुछ ऐसा ही है। इम्फाल नाम यम्फाल से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘कई गांवों की भूमि’। मैदानों से पहाड़ियों को मिलाते हुए दिखने वाला अंतहीन क्षितिज एक रहस्यपूर्ण प्रभाव देता है। कभी भी जाइये इम्फाल हमेशा उतना ही सुंदर दिखता है। इम्फाल आलीशान हरे पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो एक किले के रूप में शहर की रक्षा करते हैं। वहाँ इम्फाल, सेकमई, इरिल, थोबल और खुगा जैसी राजधानी के आसपास पहाड़ों के आर-पार होती हुई कई नदियां हैं। कटहल के पेड़ और देवदार के पेड़ शहर की सुंदरता को कई गुना बढ़ाते हुए इसे चिह्नित करते हैं। इम्फाल और किसी वजह से नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी वनीय सुंदरता के लिए जाना जाता है। (Best Honeymoon Destinations in India in Hindi)


और अधिक लेख –

Please Note : – Most Beautiful Honeymoon Destinations & Romantic Honeymoon Places in India in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Top Tourist Place in India List in Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “भारत के 15 खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन और दर्शनीय स्थल Honeymoon Destination”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *