दुनिया की 11 सबसे खूबसूरत झीलें Beautiful Lakes in World in Hindi

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत झीलें हैं। इन झीलों के प्राकृतिक नज़ारों को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से पहुंचते हैं। एक झील अपने आप में एक पूरी दुनिया की तमाम बातों को समेटे हुए होती है। किसी भी झील के बारे में हम पहले से कोई राय नहीं बना सकते। तो चलिए आज मिलाते हैं ऐसे ही दुनिया की 11 खूबसूरत झीलों से.. (vishwa ki sabse Khubsurat 11 jheel)

ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत झील – 11 Most Amazing Lakes in the World Hindi

11). फाइव फ्लॉवर लेक (Five flower lake)

Five flower lakeचीन में स्थित यह झील दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत झीलों में शामिल है। ये झील दक्षिणी पश्चिमी चीन के जिउझाएगोऊ घाटी में स्थित है। इसे वुहुहा झील भी करते हैं। जिउझाएगोऊ घाटी की कई झीलों में से है, फाइव फ्लॉवर झील। इस झील में नीले, गहरे हरे, हल्के पीले रंगों की सतह हैं। कई रंगों की छटा बिखरेने की वजह से इसे फाइव प्लॉवर झील कहते हैं। इसके लावा भी यहां और कई झीले हैं।

10). डल झील (Dal lake) 

Dal lakeये झील हिंदुस्तान की शान है। इसे कश्मीर का ताज भी कहा जाता है। शानदार बगियों के लिए मशहूर इस झील को संवारने का काम मुगलों ने किया। ये झील चिनार के 4 पेड़ों से घिरी है।इसमें पर्यटको के लिए गेस्ट हाउस भी बने हुए है।

9). शांग्रीला झील (Shangrila Lake)

Shangrila Lakeशांग्रीला झील पाकिस्तानी के स्कर्दू कस्बे में स्थित है, जिसे वहाँ की स्थानीय भाषा में कचूरा झील भी बोलते हैं। इसी झील में एक प्राचीन बौद्ध मठ स्थित है जिसकी बनावट भी इस झील की सुन्दरता में चार चाँद लगा देती है। यहाँ पर आकर आप अलग ही शांति का अनुभव कर सकते है।

8). प्लेड झील (Lake Bled)

Lake Bledयह झील स्लोवेनिया में है। यह झील हरे जंगलों से घिरी हुई है और इसके बीचों-बीच एक चर्च भी है जो की इस झील की खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं। यहां वर्ल्ड रोविंग चैंपियनशिप का आयोजन भी होता है। आप यहां जाने के बाद इसकी खूबीयां नहीं भूल पाएगें।

7). पेयटो झील (Peyto Lake)

Peyto Lakeकनाडा में स्थित पेयटो झील अपनी हरियाली के लिए दुनिया भर में मसहूर हैं। सर्दी के मौसम में ये झील लगभग जम जाती है। हमेशा इस झील में पर्यटको का ताँता लगा रहता हैं।

6). रिड फ्लूड गुफा झील (Reed Flute Cave Lake)

Reed Flute Cave Lakeरिड फ्लूड गुफा झील, दुनिया की सबसे पुरानी गुफा या भूमिगत झील है, जिसकी खोज 792 ईस्वी में हुई थी। कुछ लोग तो इसे पुरे एशिया की सबसे खुबसुरत झील भी कहते है। यह झील चीन में बहुत मशहूर है, जिधर हर सैलानी एक बार जाने की इच्छा जरूर रखता है। इस झील के बारे में अंदाजा है कि ये 180 मिलियन साल पुरानी है। यह रंग बिरंगी झील बेहद खूबसूरत है।

 

5). मैथसन झील (Lake Matheson)

Lake Mathesonमैथसन झील न्यूजीलैंड के सॉउथ वेस्टलैंड राज्य में है। जो पहाड़ों से घिरा है। ये झील 14 हजार साल पुरानी है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने वाले इसे कभी भुला नहीं पाते। ये झील सफेद और लाल पाइन के पेड़ों से घिरी है।

4). युकेतन गुफा झील (Yucatan Cave Lake)

Yucatan Cave Lakeयुकेतन गुफा झील उत्तरी मैक्सिको के युकेतन राज्य में है। इसके बारे में कई पारौणिक कथाए प्रचलित हैं। कहा जाता है कि ये झील 2 मिलियन साल पुरानी है। ये झील अपनी खास पहचान रखती है। यहां जमे हुए बर्फ, जमीन के नीचे सुरंगें तो रंग बिरंगे पक्षी भी मिल जाएंगे। कहा तो ये भी जाता हैं की यह एक रहस्यमय झील हैं जो की माया सभ्यता से भी ताल्लुक रखती है।

3). प्लिटविस झील (Plitvice Lake)

Plitvice Lakes, Top Ten Beautiful Lakesप्लिटविस झील दक्षिणी पूर्वी यूरोप के क्रोएशिया देश की शान है। इस झील में पानी का अलग अलग रंग दिखता है। यहां कुल 16 झील है, जिसमें 12 झीलें सतह से थोड़ी सी ऊपर हैं, तो 4 झीले नीचे। ये क्रोएशिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय पार्क का हिस्सा है।

2). मेलिसनी गुफा झील (Melissani Cave Lake)

Melissani Cave Lakeमेलिसनी गुफा झील दुनिया की सबसे खूबसूरत झील है। यह झील ग्रीस के केफोलोनिया द्वीप पर है, जो चारो ओर पहाड़ों से, जंगलों से और समंदर से घिरा हुआ है। ये झील 1951 में दुनिया की सबसे खूबसूरत झील घोषित की गई थी। इसका नजारा देखते ही बनता है।

1). लेक कोमो, इटली (Lake Como, Italy)

Lake Como

लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। यह झील ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित है। यह 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरी है, जो इसे यूरोप की सबसे गहरी लेक में से एक बनाती है। लेक के चारों तरफ हरियाली, बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां और रंग-बिरंगे फूलों की भरमार है।


और अधिक लेख –

Best lakes in the world List

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *