दुनिया के जब वफादार जानवरो की बात की जाये या पालतू जानवरो की तो सबसे अव्वल में कुत्ता का नाम आता हैं। और कुत्ते होते भी हैं खूबसूरत और वफादार। लेकिन कुत्तो में भी कई ऐसे प्रजाति होते हैं जो बेहद ही खतरनाक होते हैं। थोड़ा सा भी खतरा महसूस होने पर पल भर में किसी की भी जान ले सकते हैं। इनमे से कई नस्लो को सरकार द्वारा पालने पर बैन लगा दिया गया हैं। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के 10 duniya ke sabse khatarnak kutte के बारे में बताने जा रहे हैं।
World Dangerous Dog in Hindi
Contents
- 1 World Dangerous Dog in Hindi
- 1.1 10). ग्रेट डैन – Great Dane
- 1.2 9). बॉक्सर – Boxer
- 1.3 8). वोल्फ हाइब्रिड – Wolf Hybrid
- 1.4 7). मालाम्यूट – Malamute
- 1.5 6). हस्की – Husky
- 1.6 5). बुलमास्टिफ – Bullmastiff
- 1.7 4). डाबरमैन पिन्स्चर – Doberman Pinscher
- 1.8 3). जर्मन शेफर्ड – German Shepherd
- 1.9 2). Rottweiler – रॉट वेल्लर
- 1.10 1). पिट बुल – Pit Bull
10). ग्रेट डैन – Great Dane
ग्रेट डैन कुत्तों को सही तरीके से ट्रेनिंग दिया जाए तो ये सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन पालतू जानवर साबित हो सकते हैं। लेकिन, ट्रेनिंग के आभाव में ये बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इस कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इनका वजन 45 से 59 किलो के बीच होता है।
9). बॉक्सर – Boxer
बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तों का वंशज कहा जाता है। ये अपने मजबूत जब़डे से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। इनका वजन 30 से 32 किलो के बीच होता है। ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं। सुरक्षा की भावना के इच्छुक परिवारों के लिए ये कुत्ते सबसे बेहतर विकल्प हैं। इनकी पहचान जिद्दी कुत्तों के रूप में भी है।
8). वोल्फ हाइब्रिड – Wolf Hybrid
कुत्तों के बारे में कहा जाता है कि कभी वे भेडियों के वंशज हुआ करते थे। लेकिन वर्तमान में भी कुत्तों की कुछ प्रजातियां ऎसी हैं जो भेडिया और कुत्तों के संकरण से बनी हैं। कुत्तों की एक ऎसी प्रजाति वोल्फ हाइब्रिड है। अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। आंकडों की माने तो 1979 से 1998 के बीच इस प्रजाति के कुत्तों के काटने से अमेरिका में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
7). मालाम्यूट – Malamute
मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। आकार में भेड़ियों के समान दिखने वाला मालाम्यूट का वजन 34 से 49 किलो के बीच होता है। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की स्टडी के अनुसार 1966 से 1980 के बीच इस कुत्ते के काटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
6). हस्की – Husky
क्या आपको पता हैं कुत्ते भी इंटेलिजेंट होते हैं। इसका सबसे अच्छा उधारण हस्की प्रजाति के कुत्ते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है, जो बिना पहियों की गाड़ी को बर्फीले मैदानों में खींचने में माहिर होते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है।
5). बुलमास्टिफ – Bullmastiff
बुलमास्टिफ बेहद ही आक्रामक स्वभाव का कुत्ता होता है, जिसके पैर बहुत ही लंबे होते हैं। इस प्रजाति के कुत्तों का वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है। साल 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इसके काटने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत इसी साल हुई थी। इनका वजन 50 से 59 किलो के बीच होता है। और दिखने में भी घातक होता हैं।
4). डाबरमैन पिन्स्चर – Doberman Pinscher
डाबरमैन पिन्स्चर प्रजाति के कुत्ते भी पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन आम लोग भी इसे घरों में पालने लगे हैं। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत हो जाता है। इसके काटने से साल 2011 में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। इनका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कुत्ते की खोज 1890 हुआ था।
3). जर्मन शेफर्ड – German Shepherd
इस प्रजाति के कुत्ते की खोज जर्मनी ने की थी इस लिए इसका नाम जर्मन शेफर्ड रखा गया। पुलिस ज्यादातर इसका इस्तेमाल खोजी कुत्ते के रूप में करती है। यह लोगों पर 108 किलो के दबाव से अटैक करता है, जिसके बाद बच पाना मुश्किल होता है। जबकि, इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालाँकि यह पुलिसिया कुत्तों के रूप में पहचान बना चुका हैं।
2). Rottweiler – रॉट वेल्लर
रॉट वेल्लर प्रजाति कुत्ते दुनिया के दूसरी सबसे खतरनाक कुत्ते होते हैं। ये शक्तिशाली होने के साथ-साथ बहुत ही तेजी से किसी को काटने में माहिर होते हैं। साल 2014 में अमेरिका में रॉट वेल्लर के काटने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्ते के कारण काटने से कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आधे से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार रॉटवेल्लर था। यह 1460 न्यूटन यानी 148 किलो के दबाव से किसी को काटता है। इसका वजन 35 से 48 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
1). पिट बुल – Pit Bull
पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है। साल 2014 में 22 और 2015 में सिर्फ अमेरिका में पिट बुल के हमले से 28 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है। हालाँकि ये देखने खूबसूरत भी हैं।
जर्मन शेफर्ड – German Shepherd
ये कुत्ता मुझे काफी अच्छा लगा !