डल झील श्रीनगर, कश्मीर की जानकारी | Dal Lake Informatio in hindi

Dal Lake / डल झील, जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर में स्थित 26 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई एक प्रसिद्ध झील है। इसे ‘श्रीनगर का गहना’ या ‘कश्मीर के मुकुट’ भी कहा जाता हैं। तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी डल झील जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है।

डल झील श्रीनगर, कश्मीर की जानकारी | Dal Lake Informatio in hindi

डल झील का संक्षिप्त परिचय – Dal Lake Srinagar Kashmir

नाम डल झील (Dal Lake)
देश भारत
राज्य जम्मू और कश्मीर
ज़िला श्रीनगर
लंबाई 7.44 किमी (लगभग)
चौड़ाई 3.5 किमी (लगभग)
गहराई 6 मीटर (लगभग)
प्रसिद्धि के कारण  जम्मू और कश्मीर का दूसरा सबसे बड़ा और खूबसूरत झील।

डल झील की जानकारी व पर्यटन – Dal Lake Information & Tourism in Hindi

पाँच मील लम्बी और ढाई मील चौड़ी डल झील श्रीनगर की ही नहीं बल्कि पूरे भारत की सबसे ख़ूबसूरत झीलों में से एक है। यह श्रीनगर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्‍य केंद्र है। मुख्य रूप से इस झील में मछली पकड़ने का काम होता है। डल झील में सोतों से तो जल आता है साथ ही कश्मीर घाटी की अनेक झीलें आकर इसमें जुड़ती हैं। झील के चार जलाशय हैं गग़रीबल, लोकुट डल, बोड डल तथा नागिन। इसके अलावा लोकुट डल के मध्य में रूप लंक द्वीप स्थित है तथा बोड डल जलधारा के मध्य में सोना लंक स्थित है जो इस झील की ख़ूबसूरती को ओर अधिक बढ़ाते हैं।

हिमालय की तलहटी में स्थित इस झील को यहां पर शिकारा यानि लकड़ी की नाव और हाउसबोट (Houseboat) के लिए काफी जाना जाता है। हाउसबोट से डल झील की प्‍यारी सी सैर की जाती है जबकि शिकारा से डल झील और हाउसबोट तक आने जाने की सवारी की जाती है। वनस्पति डल झील की ख़ूबसूरती को और निखार देती है। कमल के फूल, पानी में बहती कुमुदनी, झील की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है।

Dal Jheel – डल झील की असमान प्राकृतिक सुंदरता और प्राकृतिक परिवेश ही इसे पर्यटकों की पहली पसंद और आर्दश गंतव्‍य स्‍थल बना देता है। डल झील का प्रमुख आकर्षण केन्द्र तैरते हुए बग़ीचे हैं। पौराणिक मुग़ल किलों में यहाँ की संस्कृति तथा इतिहास के दर्शन होते हैं। पर्यटक यहां के हाउसबोट या शिकारा पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद ले सकते हैं। पर्यटक यहां आकर पानी में खेले जाने वाले गेम्‍स का भी मजा उठा सकते हैं जिनका आयोजन यहां अक्‍सर किया जाता है। स्विमिंग, वॉटर सर्फिंग, कायाकिंग, ऐंगलिंग और कैनोइंग, डल झील के प्रमुख वॉटर गेम्‍स हैं।

डल झील के पास ही मुग़लों के सुंदर एवं प्रसिद्ध पुष्प वाटिका से डल झील की आकृति और उभरकर सामने आती है। कश्मीर के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय झील के तट पर स्थित है। शिकारे के माध्यम से सैलानी नेहरू पार्क, कानुटुर खाना, चारचीनारी, कुछ द्वीप जो यहाँ पर स्थित हैं, उन्हें देख सकते हैं।

श्रद्घालुओं के लिए हज़रतबल तीर्थस्थल के दर्शन करे बिना उनकी यात्रा अधूरी रह जाती है। शिकारे के माध्यम से श्रद्धालु इस तीर्थस्थल के दर्शन कर सकते हैं। डल झील के आस-पास की प्राकृतिक सुंदरता अधिक संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

वैस तो डल झील में मुख्‍य रुप से मछली पकड़ने का काम होता है। अगर आप जलाशय में शिकारे से शॉपिंग का आनंद उठाना चाहते है तो आप एक शिकारे पर सवार होकर विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ खरीद सकते हैं। और दुकानें भी शिकारों पर ही लगी होती हैं। यह मात्र खरीददारी तक ही सीमित नहीं है, परन्तु एक रोमांचित कर देने वाला खेल भी होगा।

कैसे जाएँ – Dal Lake Tour & Travels Guide in Hindi

यदि पर्यटक डल झील पहुँचना चाहते हैं तो श्रीनगर ज़िले से 25 किमी की दूरी पर बड़गाम ज़िले में स्थित एयरपोर्ट पर पहुँच सकते हैं। नजदीकी रेल सेवा जम्मू में स्थित है तथा वहाँ का नेशनल हाईवे एनएच1ए कश्मीर घाटी को देश के अन्य भागों से जोड़ता है। इन पहाड़ी इलाकों पर यात्रा करने के लिए दस से बारह घंटे लगते हैं। इस सफर के दौरान पर्यटक यहाँ के प्रसिद्ध जवाहर टनल को निहार सकते हैं।


और अधिक लेख –

Please Note : – Dal Lake (Dal Jhil) Tourism In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Dal Lake History In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *