इम्युनिटी पॉवर कम होने के कारण और बढ़ाने के उपाय Immunity System Kaise Badhaye

आपका शरीर आपके द्वारा डाले गए ईंधन पर चलता है। यही कारण है कि कई अन्य अच्छे आदतों के साथ-साथ अच्छी तरह से भोजन करना बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छी भोजन से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता हैं। इम्यूनिटी सिस्टम हमारे शरीर के ढाल की तरह काम करता है और हमें कई बीमारियों और रोगों से बचाता है। सीधे शब्दों में कहें, बीमारी और बीमारी के खिलाफ अपने शरीर की रक्षा के लिए यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (immunity system) का काम है। हमारा इम्यूनिटी सिस्टम हमें कई तरह के रोगों से, बैक्टीरिया से और वायरसों से बचाता है।

और भी कई तरह के रोगों से बचाव के लिए आपके इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग होना बहुत ही जरूरी है। और इसे मजबूत बनाने के लिए आपको इस पर ज्यादा ध्यान देना होगा। यह हमें कई तरह के मौसमी फ्लू और रोगों से बचाता है। जिन लोगों का रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होता है, वे लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं और किसी भी बीमारी का असर इनमें बहुत ही जल्दी हो जाता है। जैसे – सर्दी, खांसी, मौसमी फीवर, वायरल।

लेकिन, जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है उनको जल्दी कोई बीमारी नहीं होती और शरीर बहुत जल्दी एंटीबॉडी तैयार करके उससे लड़ने की क्षमता बढ़ा देता है। आमतौर पर सर्दियों का मौसम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत ही बेहतर माना जाता है।

Immunity System Kaise Badhaye

इम्युनिटी कम होने के कारण – Causes of Low Immunity System in Hindi

  • वजन कम होना।
  • शरीर में ज्यादा चर्बी होना।
  • फास्टफूड फूड का ज्यादा सेवन करना।
  • अधिक या कम सोना।
  • शारीरिक मेहनत कम होना।
  • धूम्रपान करना या नशा करना।
  • पोषक पदार्थों की कमी होना।
  • प्रदूषित वातावरण में रहना।
  • ज्यादा समय तक पेन किलर या एंटीबायोटिक का सेवन करना।
  • तनाव में रहना।

इम्युनिटी कम होने के लक्षण – Immune System Kamjor Hone ke Lakshan

  • जल्दी थक जाना।
  • बार-बार बीमार पड़ना।
  • चिड़चिड़ा महसूस करना।
  • ज्यादा या कम सोना।
  • ज्यादा गुस्सा आना।
  • ज्यादा तनाव महसूस करना।
  • साधारण बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी का भी लंबे समय तक रहना।

इम्युनिटी बढ़ाने के टिप्स – How to Increase Immunity Power in Body Naturally in Hindi

1). व्यायाम करें – Exercise Se Immunity Power Badhaye

व्यायाम हमारे शरीर को बहुत ही चुस्त और तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर उपाय है। यह शरीर के कई विकारों को दूर करके हमें स्वास्थ्य शरीर प्रदान करता है।

2). धूम्रपान या नशे के सेवन से बचे – Smoking Se Bache

धूम्रपान या नशे के सेवन से हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर होती है। और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण यह किसी रोग को ठीक कर नहीं पाती है।

3). संतुलित आहार लें – Rog Pratirodhak Chamta Badhane ke Liye Kya Khaye

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने भोजन में सही मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन को शामिल करें। यह हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और हमें स्वस्थ रखती हैं।

4). ज़्यादा पानी पियें – Water se Immunity Power Badhaye

पानी खुद सभी रोगों का इलाज है। इस रोग में भी यह काफी कारगर है। ज्यादा पानी पीने से हमारे टॉक्सिंस निकल जाते हैं शरीर से, और शरीर की इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है।

5). तनाव को छोड़कर हंसना सीखें – Rog Pratirodhak Chamta Badhane ka Tarika

हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सरकुलेशन तेज होता है, और साथ ही हमारा शरीर ज्यादा ऑक्सीजन ग्रहण करता है । तनावमुक्त होकर हंसने से हमारा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी मजबूत होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के घरेलू उपचार – How to Increase Immunity Power Home Remedies in Hindi

1). विटामिन सी युक्त फल – अपने भोजन में विटामिन सी युक्त फलों को शामिल करें। क्योंकि विटामिन सी हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है और साथ ही हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। आप अपने आहार में निंबू, संतरा, अंगूर, इमली को शामिल कर सकते हैं। संक्रामक रोगों से सुरक्षा के लिए विटामिन सी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखने में मददगार होता है।

2). लहसुन – लहसुन आपको हर किसी की रसोई घर में मिल जाएगा। आपको प्रतिदिन कच्चे लहसुन खाना चाहिए। जो कि हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में काफी कारगर है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए व ई पाए जाते हैं।

3). अदरक – अदरक का प्रयोग कई छोटी-मोटी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। यह हमारे शरीर में इम्म्फ्लेशन को कम करता है।

4). हल्दी – हल्दी में कई एन्टी ऑक्सीडेंट और एन्टी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। एन्टी ऑक्सीडेंट होने के कारण यह हमारे शरीर से बैक्टीरिया को खत्म करता है, और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो कि शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है।

5). ग्रीन टी हरी चाय में फ्लेवोनॉयड्स, नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। हरी चाय हमारे शरीर के इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। इसमें poly phenol पाया जाता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लेकिन एक दिन में इनके एक से दो कप ही पिएं। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।

6). अलसी – अलसी एक बहुत ही अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो कि हमारे इम्यूनिटी को बहुत मजबूत बनाते हैं।

7). दालचीनी – दालचीनी में मौजूद एन्टी ऑक्सीडेंट्स बैक्टेरिया को रोकते हैं और शरीर को हानिकारक रोगों से लड़ने में मदद करते है।

8) .तुलसी – तुलसी सबके घर मे मिलता है। साथ ही इसके साथ ही यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

9). दही – दही विटामिन डी का एक स्रोत होता है। विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में मदद करता है, और रोगों के खिलाफ हमारे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कारगर है। यह रोगों से लड़ने में मदद करने के लिए अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करता है।

10). बादाम – यह हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। विटामिन ई एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली की चाभी है। यह वसा में घुलनशील विटामिन है, जिसका काम है कि वसा की उपस्थिति को ठीक से अवशोषित करना।

Also Read More – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *