नेपाल देश के बारे में 32 ग़ज़ब रोचक बातें | Facts About Nepal in Hindi

नेपाल हिमालय की गोद में बसा एक छोटा-सा देश हैं जो की अपने खूबसूरत पहाड़ों और झीलों, बांधो के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। नेपाल ही एक ऐसा देश है जो कभी भी किसी की गुलाम नहीं बना है। और यहां किसी तरह का कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। आइये जाने नेपाल से जुड़े 30 मजेदार बातें… 

नेपाल देश के बारे में 30 ग़ज़ब रोचक बातें | Facts About Nepal In Hindiनेपाल के बारे में 30 आश्चर्यजनक और रोचक तथ्य – Interesting Facts about Nepal in Hindi

1). नेपाल में कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता, क्योंकि नेपाल कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा।

2). नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र था, लेकिन  20 सितंबर 2015 से नए संविधान लागु हुए, जिसके तहत ये हिंदू राजशाही से एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय लोकतंत्र के रूप में परिवर्तित हुआ।

3). दुनिया में नेपाल का झंडा ही ऐसा हैं, जो वर्गाकार नहीं हैं. इसके अलावा सभी देशों के झंडों के चार कोने होते हैं।

4). जहाँ आज दुनिया 5G तक पहुँच गया वहीँ नेपाल में दुनिया का सबसे स्लो इंटरनेट चलता हैं। यहां की Downloading Speed 256 kbps से भी कम हैं।

5). नेपाल के लोग एक-दूजे को अपनी हथेली एकसाथ जोड़कर नमस्कार करते है। नमस्कार करते समय वे अपने सिर को थोडा झुकाते है और “नमस्ते” कहते है, ऐसा ही पडोसी देश भारत भी करता है। साधारणतः इसका अर्थ “मै आपके भीतर के भगवान को सलाम करता हूँ” होता है।

6). नेपाल में जाकर कई भारतीयों को ऐसा कतई महसूस नहीं होता है कि वो दूसरे देश में आये है क्योंकि यहां का माहौल काफी दोस्ताना है साथ ही हिंदु देवी-देवताओं के मंदिर भी है।

7). नेपाल कभी चरस-तंबाकू आदि के लिए बहुत फेमस था. लेकिन अब यहां चरस, तंबाकू खरीदना, बेचना और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

8). साउथ एशिया का सबसे पुराना देश नेपाल हैं और इसमें 123 भाषाएँ बोली जाती हैं।

9). दुनिया का सबसे छोटा आदमी चंद्र बहादुर नेपाल का ही हैं. जिसकी ऊंचाई मात्र 54.6 cm हैं।

10). नेपाल में भगवान बुद्ध के प्रति लोगों में जबरदस्त श्रद्धा की भावना देखी जा सकती हैं. महाशिवरात्रि नेपाल का बहुत बड़ा त्योहार हैं।

Nepal Facts in Hindi (11-20)

11). पानी इकट्ठा करने के मामले में Nepal दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं।

12). नेपाल की कई जनजातियों में एक स्त्री के कई पति होते हैं और वह सबके साथ संबंध बनाती हैं।

13). विश्व की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ Nepal में हैं. इसमें 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट सबसे ऊंचा हैं।

14). नेपाल की आधे से ज्यादा जनसँख्या 1 डॉलर (करीब 75Rs) प्रति दिन से भी कम पैसो में गुजारा कर रही है, दुनिया के सबसे गरीब देशो में नेपाल की गिनती की जाती है।

15). सीता का जन्म स्थल मिथिला नेपाल में हैं। जहाँ भारत में राम जन्म स्थल में राम लला केवल एक टेंट के नींचे हैं तो वही जनकपुर, नेपाल में सीता जन्म स्थल में विशाल सीता मंदिर भी बना हुआ हैं।

16). जहाँ भारत में साप्ताहिक अवकाश रविवार को होता हैं वहीँ नेपाल में साप्ताहिक अवकाश शनिवार को होता हैं।

17). नेपाल की लुप्त प्रजातियों में सुंदर हिम तेंदुए, लाल पांडा और एक सींग वाले गेंडे का समावेश है।

18). नेपाल का सबसे फेमस फास्ट फूड हैं “momo”।

19). दुनिया का सबसे सुंदर हिम तेंदुआ नेपाल में पाया जाता है।

20). आधे से ज्यादा नेपाल ऐसा हैं, जिसने कभी दारू पीकर नही देखी।

Nepal ke Bare me Rochak Tathya (21 – 32)

21). नेपाल की आधी से ज्यादा जनसँख्या का घर काठमांडू ही है।

22). सबसे ज्यादा देर तक हाथ मिलाने का रिकार्ड 2 नेपालियो के नाम हैं, 42 घंटे 35 मिनट तक।

23). नेपाल में खाना खाने के लिए उल्टे हाथ का प्रयोग नही किया जाता।

24). नेपाल में कम-से-कम 872 पक्षीयों के स्पीसीज पाई जाती हैं।

25). भौगोलिक रूप से नेपाल जिंदा है। नेपाल के नेतृत्व में इंडो-ऑस्ट्रेलिया प्लेट आज भी चल रही है और अगले 10 मिलियन वर्षो में यह 1500 किलोमीटर की यात्रा एशिया में कर चुकी होंगी।

26). नेपाल की कलिंगंदाकी नदी हिमालय से भी ज्यादा प्राचीन है और मुख्य परिस्थितियों के चलते इसे पश्चिम और पूर्वी हिमालय के बीच बाटा गया।

27). नेपाल ने कभी भी जातीय और धार्मिक संघर्ष एवं दंगो का अनुभव नही किया है। इस देश में धर्म के नाम पर खून की एक बूंद भी कभी बहाई नही है। जबकि यह देश 80 जातीय समूहों का घर है और यहाँ के लोग तक़रीबन 123 अलग-अलग भाषा का प्रयोग करते है।

28). नेपाल की राष्ट्रिय एयरलाइन में एशिया से बाहर जाने वाले प्लेन की बहुत कमी है और इसीलिये नेपाल से हवाई यात्रा करना बहुत महँगा पड़ता है।

29). नेपाल सरकार टूरिज्म से मिलने वाली कुल आय में से आधी आयु को वन्यप्राणी वाली जगहों पर रहने वाले लोगो में बाटती है।

30). साक्य शाही परिवार में राजकुमार सिद्धार्थ गौतम का जन्म 6 वी शताब्दी में लुंबिनी के आस-पास हुआ था, आज इस जगह को एक पवित्र स्थल माना जाता है। बाद में वे भगवान बुद्धा के नाम से प्रसिद्ध हुए थे।

31). नेपाल में 90 फ़ीसदी अरेंज मैरिज किए जाते हैं और दूल्हा दुल्हन आमतौर पर शादी के दिन से पहले एक दूसरे को नहीं मिलते या नहीं देखते।

32). अगर आप भारतीय हैं तो नेपाल, बिना वीसा और पासपोर्ट के जा सकते हैं। बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।


और अधिक लेख – 

3 thoughts on “नेपाल देश के बारे में 32 ग़ज़ब रोचक बातें | Facts About Nepal in Hindi”

  1. Very good knowledge.वास्तव मेंं नेपाल अब हिन्दु
    राष्ट् नहीं है । बहुत रोचक जानकारी मिली है।
    धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *