विश्व के 7 अजूबो में शामिल ‘पेत्रा’ का इतिहास | Petra History in Hindi

Petra in Hindi/ पेत्रा जॉर्डन के म’आन राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है जो अपने पत्थर से तराशी गई इमारतों और पानी वाहन प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। इसे छठी शताब्दी ईसापूर्व में नबातियों ने अपनी राजधानी के तौर पर स्थापित किया था। माना जाता है कि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसापूर्व के आसपास शुरू हुआ। आधुनिक युग में यह एक मशहूर पर्यटक स्थल है। जो की दुनिया के सात अजूबों में शामिल है

विश्व के सात अजूबे | 7 Wonders Of The World In Hindiपेत्रा की जानकारी – Petra Information in Hindi

पेट्रा अपनी विचित्र वास्तुकला के लिए दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यहां तरह तरह की इमारतें है जो लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं और सब पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। इसमें 138 फुट ऊंचा मंदिर, नहरें, पानी के तालाब तथा खुला स्टेडियम है। ‘पेट्रा’ जॉर्डन के लिए विशेष महत्व रखता है क्यूंकि यह उसकी कमाई का जरिया है। ‘पेट्रा’ पर्यटन के लिहाज से जॉर्डन के लिए सोने के अंडे देने वाली मुर्गी है।

पेत्रा एक “होर” नामक पहाड़ की ढलान पर बना हुई है और पहाड़ों से घिरी हुई एक द्रोणी में स्थित है। यह पहाड़ मृत सागर से अक़ाबा की खाड़ी तक चलने वाली “वादी अरबा” नामक घाटी की पूर्वी सीमा हैं। पेत्रा को युनेस्को द्वारा एक विश्व धरोहर होने का दर्जा मिला हुआ है। बीबीसी ने अपनी “मरने से पहले 40 देखने योग्य स्थान” में पेत्रा को भी शामिल किया हुआ है।

जार्डन जैसा देश अपनी धरोहर के विश्व आश्चर्य चुने जाने से प्रसन्न है क्योंकि पड़ोस के ईराक तथा अन्य देशों में अशांति से जॉर्डन में सैलानियों का आना कम हो गया है।

पेत्रा का इतिहास – Petra History in Hindi

पेट्रा का निर्माण होने की सही तारीख ज्ञात नहीं है, लेकिन माना जाता है कि इसका निर्माण कार्य 1200 ईसापूर्व के आसपास शुरू हुआ था। यह शहर नाबतीयन साम्राज्य की राजधानी के रूप में विकसित होना शुरू हुआ था। बाद में 106 ईस्वी में यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। लेकिन 363 ईस्वी में एक बड़े भूकंप ने शहर के अधिकांश हिस्से को नष्ट कर दिया। उस समय पेट्रा रेशम और मसाला व्यापार के रास्तों के लिए एक प्रमुख जंक्शन था। 6वीं शताब्दी में मुसलमानों ने पेट्रा पर जीत हासिल कर ली थी। 1189 ईस्वी के दौरान मुस्लिम शासक सुलतान सलादिन के जीतने के बाद इसाइयो ने पेट्रा को छोड़ दिया था।

पेट्रा दुनिया की सबसे पुराने महानगरों में से एक है जो कभी पलेस्टिना III के बीजान्टिन प्रांत की राजधानी थी। कई सालो तक यह लॉस्ट शहर रहा, लेकिन 1812 में पेट्रा की खोज एक स्विस खोजकर्ता जोहान लुडविग बर्कहार्ट ने की। पेट्रा की प्राचीन संरचना के महत्त्व की वजह से इसको साल 1985 में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया था। जिसे 2007 में विश्व के नये 7 आश्चर्यों में शामिल किया गया है।

petra

वास्तुकला – Petra Architecture in Hindi

पेट्रा के खंडहर दुनिया के सबसे पुरातात्विक स्थलों में से एक है। इसकी वास्तुकला लोगो को चकित करती हैं। यहाँ आधा चट्टानों को काट कर बनाया गया हैं। अब तक पेट्रा के 15% भाग की खोज की गई है और 85% अभी भी भूमिगत है। पेट्रा लाल- चोटियों से घिरा हुआ है जिससे वजह से इसका रंग लाल है। रोज-रेड रंग की बलुआ पत्थर की पहाड़ियों की वजह से इसे ‘रोज सिटी’ भी कहा जाता है।

खोजकर्ताओं के अनुसार नाबतीयन ने पेट्रा शहर निर्माण सूर्य की खगोलीय गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए किया था। यह कब्रों, स्मारकों और पवित्र संरचनाओं का एक विशाल शहर है। पेट्रा में लगभग 800 नक्काशीदार कब्रें हैं। नाबतीयन का शासनकाल में पेट्रा की जनसंख्या 20,000 से अधिक थी। पेट्रा के आसपास की जगह में 265 वर्ग मीटर में एक पुरातत्व पार्क भी है।

पेट्रा की यात्रा – Petra in Tour Hindi

पेट्रा हर साल लगभग 8 मिलियन पर्यटक देखने आते है। यह जॉर्डन की प्राचीन शहर पेट्रा वाडी मूसा में है। यहां से पेट्रा करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पेट्रा की नजदीकी हवाई अड्डा अम्मान हैं। फिर अम्मान से कैब या बस की मदद से सीधे पेट्रा पहुंचा जा सकता है। इस शहर में वाहनों को ले जाना प्रतिबंधित है। हालाँकि गधे, घोड़ा गाड़ी और ऊंट को यहां लाया जा सकता है।

एक नजर में जोर्डन का ‘पेत्रा’ – Petra Facts in Hindi

  • यह अपने तरह-तरह की पत्थर की इमारतों के लिये प्रसिद्ध है जो लाल चट्‌टानों से बनी हैं।
  • इनमें 138 फुट ऊँचा नक़्क़ाशी किया मंदिर प्रसिद्ध है। इसके अलावा नहरें, पानी के तालाब, तथा खुला स्टेडियम जिसमें 8000 लोग बैठते थे, जैसी कई चीज़ें हैं।
  • जार्डन जैसा देश अपनी धरोहर के विश्व आश्चर्य चुने जाने से प्रसन्न है क्योंकि पड़ोस के ईराक तथा अन्य देशों में अशांति से जॉर्डन में सैलानियों का आना कम हो गया है।
  • पेत्रा एक ‘होर’ नामक पहाड़ की ढलान पर बना हुई है और पहाड़ों से घिरी हुई एक द्रोणी में स्थित है।
  • यह पहाड़ मृत सागर से अक़ाबा की खाड़ी तक चलने वाली ‘वादी अरबा’ नामक घाटी की पूर्वी सीमा है।
  • पेट्रा का नाम एक स्त्री यूनानी शब्द पेट्रोस से लिया गया है जिसका मतलब होता है चट्टानें।

और अधिक लेख –

Please Note : – Petra History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Facts About Petra In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *