भारत के राष्ट्रपतियों की सूची व जीवनी | List Of Indian President In Hindi

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | List Of Indian President In Hindi

Indian President List in Hindi – भारत के राष्ट्रपति

Indian President In Hindi / भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रप्रमुख और भारत के प्रथम व सर्वोच्च नागरिक हैं, साथ ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख सेनापति भी हैं। भारत का राष्ट्रपति लोक सभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाता है। राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम दो कार्यकाल तक हीं पद पर रह सकते हैं। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने हीं इस पद पर दो कार्यकाल पूरा कियें है। महामहिम प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

भारत की स्वतंत्रता से अबतक 14 राष्ट्रपति हो चुके है। भारत के राष्ट्रपति पद की स्थापना भारतीय संविधान के द्वारा की गयी है। इन 14 राष्ट्रपतियों के अलावा 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी हुए है जो पदस्थ राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद बनाये गए है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद थे।

जीवनी पढ़ने के लिए उनके नाम पर Click करे.

देखें अबतक कौन-कौन बना है भारत का राष्ट्रपति (List Of All Indian President In Hindi)  


(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (Dr Rajendra Prasad)dr rajendra prasad,

जन्मः – 1884

मृत्युः – 1963

कार्यकालः – 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962

उपलब्धि :- स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और लगातार दो बार राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने वाले एकमात्र व्यक्ति। (India first president in hindi)


(2) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan)sarvepalli radhakrishnan

जन्मः – 1888

मृत्युः – 1975

कार्यकालः – 13 मई 1962 से 13 मई 1967

उपलब्धि: – राधाकृष्णन मुख्यतः दर्शनशास्त्री और लेखक थे। उपराष्ट्रपति से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति. उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1933 से 1937 तक लगातार पांच बार साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए नामित किए गए।


(3) डॉ. ज़ाकिर हुसैन (Dr Zakir Hussain)डॉ. जाकिर हुसैन की जीवनी | Dr Zakir Hussain Biography In Hindi

जन्मः – 1897

मृत्युः – 1969

कार्यकालः- 13 मई 1967 से 3 मई 1969

उपलब्धि:- पहले निर्वाचित मुस्लिम राष्ट्रपति. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक. राष्ट्रपति पद पर आसीन रहते हुए मृत्यु.ज़ाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति और पद्म विभूषण और भारत रत्न के भी प्राप्तकर्ता थे।


(4) वाराहगिरी वेंकट गिरि (Varahagiri Venkata Giri)varahagiri-venkata-giri

जन्मः – 1894

मृत्युः – 1980

कार्यकालः – 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 और 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974

उपलब्धि: – गिरि एकमात्र व्यक्ति थे जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और राष्ट्रपति दोनों बने. वे भारत रत्न से सम्मानित हो चुके थे।


(5) मोहम्मद हिदायतुल्ला (Mohammad Hidayatullah) (कार्यवाहक राष्ट्रपति)

जन्मः – 1905

मृत्युः – 1992

कार्यकालः – 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969

उपलब्धि: – हिदायतुल्लाह भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और आर्डर ऑफ ब्रिटिश इंडिया के प्राप्तकर्ता थे।


(6) डॉक्टर फ़ख़रुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed)fakhruddin ali ahmed

जन्मः – 1905

मृत्युः- 1977

कार्यकालः – 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977

उपलब्धि: – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बनने से पूर्व मंत्री थे। उनकी पदस्थ रहते हुए मृत्यु हो गयी। वे दूसरे राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा ना कर सके।


(7) बासप्पा दनप्पा जत्ती (Basappa Danappa Jatti)(कार्यवाहक राष्ट्रपति)basappa danappa jatti

जन्मः – 1912

मृत्युः – 2002

कार्यकालः – 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977

उपलब्धि: – बी.डी. जत्ती, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने . इससे पहले वह मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री थे।


(8) नीलम संजीव रेड्डी (Nilam Sanjeev Reddy)nilam sanjeev reddy

जन्मः – 1913

मृत्युः – 1996

कार्यकालः – 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982

उपलब्धि: – नीलम संजीव रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। रेड्डी आन्ध्र प्रदेश से चुने गए एकमात्र सांसद थे। वे 26 मार्च 1977 को लोक सभा के अध्यक्ष चुने गए और 13 जुलाई 1977 को यह पद छोड़ दिया और भारत के छठे राष्ट्रपति बने।


(9) ज्ञानी जैल सिंह (Giani Zail Singh)giani zail singh

जन्मः – 1916

मृत्युः – 1994

कार्यकालः – 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987

उपलब्धि: – जैल सिंह राष्ट्रपति बनने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री थे।


(10) रामास्वामी वेंकटरमण (Ramaswamy Venkataraman)ramaswamy venkataraman

जन्मः – 1910

मृत्युः – 2009

कार्यकालः – 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992

उपलब्धि: – In 1942, वेंकटरमण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में जेल भी गए। जेल से छुटने के बाद वे कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे. इसके अलावा वे भारत के वित्त एवं औद्योगिक मंत्री और रक्षा मंत्री भी रहे।


(11) डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा (Dr Shankar Dayal Sharma)dr shankar dayal sharma

जन्मः – 1918

मृत्युः – 1999

कार्यकालः – 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997

उपलब्धि: – शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे आन्ध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी थे।


(12) के आर नारायणन (K. R. Narayanan)k r narayanan

जन्मः – 1920

मृत्युः – 2005

कार्यकालः – 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002

उपलब्धि: – नारायणन चीन, तुर्की, थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके थे। उन्हें विज्ञान और कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त थी। वे जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं।


(13) डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam)A P J Abdul Kalam

जन्मः – 1931

मृत्युः – 2015

कार्यकालः – 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007

उपलब्धि: – कलाम मुख्यतः वैज्ञानिक थे जिन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने मुख्य योगदान दिया. इस कारण उन्हें भारत रत्न भी मिला. उन्हें भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है।


(14) प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil)  राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जीवनी | Pratibha Patil Biography In Hindi

जन्मः – 1934

कार्यकालः – 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012

उपलब्धि: – देश की पहली महिला राष्ट्रपति. वह राजस्थान की भी प्रथम महिला राज्यपाल थी।


(15) प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee)

जन्मः – 11 दिसंबर 1935

कार्यकालः – 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017

उपलब्धि: – लोकसभा, राज्यसभा, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में 6 दशकों तक देश की सेवा की।


(15) रामनाथ कोविन्द (Ram Nath Kovind)रामनाथ कोविन्द की जीवनी | Ram Nath Kovind Biography in Hindi

जन्मः – 01 अक्टूबर 1945

कार्यकालः – 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022

उपलब्धि: – बिहार के गवर्नर, प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव, कोविंद आदिवासी, होम अफ़ेयर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सामाजिक न्याय, क़ानून न्याय व्यवस्था और राज्यसभा हाउस कमेटी के चेयरमैन भी रहे। गवर्नर्स ऑफ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के भी सदस्य रहे हैं।


(16) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)Draupadi Murmu Biography in Hindi

जन्मः – 20 जून 1958

कार्यकालः – 25 जुलाई 2022 से से अबतक

उपलब्धि: – द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल थीं। 2000 में ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)। द्रोपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2 बार भाजपा के टिकट से विधायक भी बने है।

FAQ

Q : भारत का पहला राष्ट्रपति कौन हैं?

Ans: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Q : भारत में अब तक कुल कितने राष्ट्रपति बन चुके हैं?

Ans: भारत की स्वतंत्रता से लेकर अब तक 14 राष्ट्रपति हो चुके हैं।

Q : भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे?

Ans : डा जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे।


Please Note : List Of Indian All President In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Indian President In Hindi With Biography व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

2 thoughts on “भारत के राष्ट्रपतियों की सूची व जीवनी | List Of Indian President In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *