भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची List of Bharat Ratna Winners in Hindi

List of Bharat Ratna Winners In Hindi – भारत रत्न से सम्मानित लोगों की पूरी सूची 

List of Bharat Ratna Winners In Hindi,

भारत रत्न पुरूस्कार क्या हैं / What are the Bharat Ratna Award?

भारत रत्न (Bharat Ratna) भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा और योगदान के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया।

जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 में बंद कर दिया गया था, किंतु 1980 में कांग्रेस सरकर ने इसे फिर से दोबारा शुरू किया। जब साल 1980 में भारत रत्न पुरस्कार फिर से शुरू हुआ तो, इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा ने प्राप्त किया था।

भारत रत्‍न देने के लिए नामों की सिफारिश भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति से की जाती है। जिसके बाद राष्‍ट्रपति द्वारा मुहर लगने के बाद उस व्‍यक्ति को यह सम्‍मान दिया जाता है। किसी भी व्यक्ति को भारत रत्न देश के राष्ट्रपति देते हैं।  यह कोई अनिवार्य नहीं है कि, भारत रत्‍न सम्‍मान हर साल दिया ही जाए। इस पुरस्कार के तहत प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक प्राप्त होता है। पुरस्कार में कोई मौद्रिक अनुदान नहीं होता है।

पदक(Award) का डिजाइन – Bharat Ratna Award Design

मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे फूल का हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था। फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है “भारत रत्न” और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

अब तक भारत रत्न दिए गए व्यक्तियों कि सूची – Bharat Ratna Winners List in Hindi

क्रम    वर्ष/Y         नाम / Name उपलब्धि / Availability  जीवन / Life
1 1954 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति जन्म 1888 – निधन 1975
2 1954 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल जन्म 1878 – निधन 1972
3 1954 डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री जन्म 1888 – निधन 1970
4 1955 डॉ. भगवान दास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक जन्म 1869 – निधन 1958
5 1955 सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान जन्म 1861 – निधन 1962
6 1955 पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी जन्म 1889 – निधन 1964
7 1957 गोविंद वल्लभ पंत स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री जन्म 1857 – निधन 1961
8 1957 डॉ. धोंडो केशव कर्वे शिक्षक और समाज सुधारक जन्म 1887 – निधन 1962
9 1958 डॉ. बिधान चन्द्र राय चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री जन्म 1882 – निधन 1962
10 1961 पुरुषोत्तम दास टंडन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक जन्म 1882 – निधन 1962
11 1961 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता जन्म 1884 – निधन 1963
12 1963 डॉ. जाकिर हुसैन देश के तृतीय राष्ट्रपति जन्म 1897 – निधन 1969
13 1963 डॉ. पांडुरंग वामन काणे भारतविद और संस्कृत के विद्वान जन्म 1880, निधन 1972
14 1966 लाल बहादुर शास्त्री देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी(मरणोपरान्त) जन्म 1904 – निधन 1966
15 1971 इंदिरा गांधी देश की चौथी प्रधानमंत्री जन्म 1917, निधन 1984
16 1975 वराहगिरी वेंकट गिरी देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी जन्म 1894 – निधन1980
17 1976 के. कामराज स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास (मरणोपरान्त) जन्म 1903,‍ निधन 1975
18 1980 मदर टेरेसा नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक जन्म 1910 – निधन 1997
19 1983 आचार्य विनोबा भावे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक (मरणोपरान्त) जन्म 1895 – निधन 1962
20 1987 खान अब्दुल गफ्फार खान स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय जन्म 1890 – निधन 1988
21 1988 मरुदुर गोपाला रामचन्दम अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त) जन्म 1917 – निधन 1987
22 1990 डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री (मरणोपरान्त) जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1956
23 1990 नेल्सन मंडला नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता जन्म 1918 – निधन 2013
24 1991 राजीव गांधी देश के सातवें प्रधानमंत्री (मरणोपरान्त) जन्म 1944 – निधन 1991
25 1991 सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त) जन्म 1875 – निधन 1950
26 1991 मोरारजी भाई देसाई देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी जन्म 1896 – निधन 1995
27 1992 मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी (मरणोपरान्त) जन्म 1888 – निधन 1958
28 1992 जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा देश के जाने माने उद्योगपति (मरणोपरान्त) जन्म 1904 – निधन 1993
29 1992 सत्यजीत रे फिल्म निर्माता, निर्देशक जन्म 1921 – निधन 1992
30 1997 एपीजे अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक जन्म 1931 – निधन 2015
31 1997  गुलजारीलाल नंदा दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी जन्म 1897 – निधन 1998
32 1997 अरुणा आसिफ अली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त) जन्म 1909 – निधन 1996
33 1998 एमएस सुब्बालक्ष्मी शास्त्रीय संगीत गायिका जन्म 1916 – निधन 2004
34 1998 सी. सुब्रमण्यम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री जन्म 1910 – निधन 2000
35 1998 जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ (मरणोपरान्त) जन्म 1902 – अक्टूबर 1979
36 1999 पंडित रविशंकर सितार वादक जन्म 1920 – निधन 2012
37 1999 अमर्त्य सेन नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री जन्म 1933,
38 1999 गोपीनाथ बोरदोलोई स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त) जन्म 1890 – निधन 1950
39 2001 लता मंगेशकर पार्श्व गायिका जन्म 28 सितम्बर 1929,
40 2001 उस्ताद बिस्मिल्ला खां शहनाई वादक जन्म 1916 – निधन 2006
41 2008 पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय गायक जन्म 1922 – निधन 2011
42 2014 सचिन तेंडुलकर भारतीय क्रिकेटर जन्म 24 अप्रैल 1973
43 2014 सीएनआर राव जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ जन्म 30 जून 1934
44 2015 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जाने-माने राजनेता, भारत के प्रधानमंत्री, जन्म – 1924 निधन – 2018
45  2015  पं. मदनमोहन मालवीय  शिक्षाविद, समाज सुधारक जन्म 1861 – निधन 1946
46 2019 प्रणब मुखर्जी भारत के पूर्व राष्ट्रपति जन्म – 1935
47 2019 भूपेन हजारिका गीतकार, संगीतकार और गायक जन्म – 1926 निधन – 2011
48 2019 नानाजी देशमुख समाजसेवक जन्म – 1916 निधन – 2010

भारत रत्‍न के बारे में प्रमुख और रोचक तथ्‍य – Bharat Ratna Facts in Hindi

  1. खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भी भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान बाद में जोड़ा गया। वर्ष 2014 में सचिन तेंदुलकर खेल के क्षेत्र में भारत रत्न पाने वाले अब तक इकलौते भारतीय हैं। इसके साथ ही सबसे कम आयु (40 वर्ष) में प्राप्त करने इकलौते व्यक्ति हैं।
  2. भारत रत्न एक साल में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है।
  3. भारत रत्न से सम्मानित पहली भारतीय महिला इंदिरा गांधी थीं। उन्हें 1971 में यह पुरूस्कार दिया गया था।
  4. भारत रत्न के संबंध में ऐसा कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि यह केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा। 1987 में विदेशी मूल के खान अब्दुल गफ्फार खान और 1990 में नेल्सन मंडेला को भारत रत्न से नवाजा गया था।
  5. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18(1) के अनुसार, पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति या महिला अपने नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में ‘भारत रत्न’ का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। हालांकि, वे अपने बायोडाटा, विजिटिंग कार्ड, लेटर हेड आदि में ‘राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भारत रत्न’ या ‘भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता’ जोड़ सकते हैं।

भारत रत्न को क्या-क्या मिलता है? – Bharat Ratna Facilities in Hindi

भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक मिलता है। इसके अलावे कई सुविधाएँ भी मिलती हैं –

जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है। सम्‍मान प्राप्‍त करने वाला व्‍यक्ति देश के लिए वीआईपी होता है।

⇒ भारत रत्‍न पाने वालों को इनकम टैक्स न भरने की छूट दी जाती है। साथ ही वे संसद की बैठकों और सत्र में भाग ले सकते हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा मिलता हैं।

⇒ भारत रत्न सिर्फ एक उपाधि है। इसमें किसी को भी पैसे नहीं दिए जाते हैं। राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। ये गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर भी भाग ले सकते हैं। सम्‍मानित व्‍यक्‍ति अगर किसी राज्य में घूमने जाते हैं, तो उन्‍हें राज्य अतिथि का दर्जा मिलता है। इन्‍हें हवाई जहाज, ट्रेन या बस में निशुल्क यात्रा की छूट दी जाती है।

FAQs

1. भारत रत्न भारत में कितने लोगों को मिला है?

अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 48 हस्तियों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

2. भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति कौन थे?

पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया।

3. 1 भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी?

भारत रत्न से सम्मानित पहली भारतीय महिला इंदिरा गांधी थीं।

4. सबसे कम उम्र में भारत रत्न प्राप्त करने वाले कौन हैं?

सचिन तेंदुलकर (आयु 40) के सबसे कम उम्र के वे भारत रत्न पाने वाले व्‍यक्‍ति हैं।

5. भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम विदेशी कौन थे?

खान अब्दुल गफ्फार खान (1987) और नेल्सन मंडेला (1990) हैं।

ये भी जाने – You May Also Like :-

Please Note : – List of Bharat Ratna Winners In Hindi मे दी गयी Information रेग्युलर अपडेट किया जाएगा. और जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Complete List of Bharat Ratna awardees In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *