सफेद प्याज के फायदे और नुकसान White Onion Benefits & Side Effects in Hindi

White Onion Benefits in Hindi – प्याज भारतीय कुकिंग रेसिपीज में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं, यह हमारे खाने का अहम हिस्सा है। प्याज ना सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी उपयोगी है। प्याज में भी सफेद प्याज की बात करें तो वो सेहत का ख़ज़ाना है। सफेद प्याज में बहुत सारे एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और यह हमारे पाचन तंत्र के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। सफेद प्याज ना सिर्फ इंसान की आयु बढ़ाती बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी करती है। तो इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें और ढेर सारे लाभ उठाएं। आइये जाने सफ़ेद प्याज खाने के फायदे..

White Onion Benefits

ऐसा कहा जाता है कि प्याज की खेती करीब 5000 सालों से की जा रही है। एक रिसर्च के अनुसार सफेद प्याज बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है, जिनमें विटामिन सी फ्लेवोनॉयड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। प्याज में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड कई तरीके की बीमारियों जैसे पार्किंसन, स्ट्रोक और हृदय संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। सफेद प्याज बॉडी में खून की कमी पूरी करने के साथ ही हड्डियों के रोगों से भी छुटकारा दिलाती है। सफेद प्याज में पानी की प्रचुर मात्रा होती है सर्दी-गर्मी इसे खाने से बॉडी में पानी की कमी पूरी होती है।

सफेद प्याज का सेवन कैसे करे – Safed Pyaz Kaise Khaye

सफेद प्याज का सेवन आप कई तरीको से कर सकते हैं। इसे आप सलाद के रूप में, अचार के तौर पर खा सकते हैं। इसे सब्जियों में तो अक्सर इस्तेमाल किया जाता हैं। प्याज खाने से भले ही मुंह से बदबू की शिकायत हो लेकिन कच्चा प्याज शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

सफेद प्याज खाने के फायदे – Safed Pyaz ke Fayde in Hindi

1). इम्यूनिटी बढ़ाने में – White Onion Good for Immunity

सफेद प्याज में पाया जाने वाला सेलेनियम आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में सफेद प्याज को जरूर शामिल कर सकते हैं।

2). पुरुषों के लिए रामबाण – White Onion Benefits for Body in Hindi

सफेद प्याज का इस्तेमाल स्‍पर्म के लिए भी किया जा सकता है। प्‍याज में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो कि प्राकृतिक रूप से स्‍पर्म बढाने का कार्य करता है। साथ ही यह शीघ्रपतन की समस्या से भी निजात दिलाता हैं। सफेद प्याज का रस, अदरक का रस, शहद और घी मिलाकर इस पेस्ट को 21 दिनों तक लगातार सुबह-शाम पिएं, कुछ समय बाद फर्क साफ नज़र आएगा।

3). हृदय रोग के लिए – Dil ki Bimari me Safed Pyaj ke Fayde

सफेद प्याज ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। इसमें पाया जाने वाला मिथाइल सल्फाइड और एमीनो एसिड कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित करता है, इस प्रकार आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं।

4). डायबिटीज में इलाज – White Onion for Diabetes Patient in Hindi

डायबिटीज रोगियों के लिए प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सफेद प्याज में पाए जाने वाले कुछ कंपाउंड जैसे क्वेर्सिटिन और सल्फर में एंटी डायबिटिक प्रभाव होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से हर दिन इसे खाना चाहिए।

5). गाठिया का इलाज – Gathiya ka Ilaj Safed Pyaz Khane se

अगर आप गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान है तो प्याज के रस से मालिश करें। प्याज के रस से मालिश करने पर तुरंत आराम मिलता है। प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से बहुत जल्दी जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

6). गले की खराश दूर करे – White Onion Benefits for Health

गले की खराश, सर्दी या कफ हो, तो गुड़ या शहद के साथ सफेद प्याज का रस लेने से रोगी जल्दी ठीक होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें, एक चम्मच की मात्रा काफी होगी।

7). एनीमिया में – Anemia treatment with white onion

प्याज एक अच्छा ब्लड प्यूरिफायर (रक्तसफा) भी है और रक्त की कमी भी दूर करता है। इसलिए महिलाओं को इसक सेवन अवश्य करना चाहिए, खासकर मासिक धर्म के समय इसे नियमित रूप से सलाद के रूप में खाएं।

8). कैंसर से लड़ने में मदद  – Safed Pyaz se Cancer ka Ilaj

एलियम परिवार की सब्जियां जैसे कि सफेद प्याज मैं सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनमें कैंसर से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। प्याज में सल्फर और क्वेर्सिटिन फ्लेवोनॉयड और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर ग्रोथ को रोकते हैं।

9). हड्डियों के लिए फायदेमंद – White Onions Good for Bone Health

कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो सफेद प्याज को डाइट में शामिल करें। सफेद प्याज में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के गुण हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा हड्डियों के दर्द को कम करने में भी मददगार हो सकते हैं।

10). बालों झड़ने से रोके – White Onion Benefits for Hair in Hindi

बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो सफेद प्याज के रस को बालों पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से बालों को मजबूत चमकदार और डैंड्रफ व असमय बाल सफेद होने जैसी समस्या से बचाया जा सकता है।

11). पथरी से निजात – Pathri me Ilaj

अगर आपको पथरी की शिकायत है तो आप सफेद प्याज का सेवन करना शुरू कर दें। सफेद प्याज का रस पथरी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने से पथरी के दर्द और पथरी से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।

नुक्सान  :- दोस्तों ये रहे सफ़ेद प्याज खाने के फायदे पर ध्यान रहे किसी भी चीज का सेवन एक सीमित मात्रा में करनी चाहिए, ज्यादा खाने से यह नुक्सान पहुंचा सकती हैं। जिससे  सीने में जलन, एसिडिटी, पेट दर्द आदि की समस्या हो सकती हैं।

वीडियो में देखे:- White Onion Benefits in Hindi

Also, Read More – 

1 thought on “सफेद प्याज के फायदे और नुकसान White Onion Benefits & Side Effects in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *