सेब खाने के फायदे और गुण | Health Benefits of Apple in Hindi

Apple / सेब खाने में जितना स्वादिष्ट हैं उससे ज्यादा हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक हैं। सेब एक रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। साथ ही यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। सेब को अंग्रेजी में कहा गया है, “एन एपल ए डे”, कीप्स द डॉक्टर अवे” अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। हर किसी को डॉक्टर के पास जाना अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेव खाने से हम बीमारियों से बच सकते है और क्या चाहिए। सेब को एक चमत्कारी फल माना जाता है। आइये जाने सेब खाने के फायदे और गुण..

सेब खाने के फायदे और गुण | Health Benefits of Apple in Hindi

सेब में पाएं जाने वाले पोषक तत्व – Apple Nutrition Facts 

एक मध्य अकार के कटे हुवे सेब के (100 grams) में पाएं जाने वाले पोषक तत्व :-

  • Calories: 52
  • Water: 86%
  • Protein: 0.3 grams
  • Carbs: 13.8 grams
  • Sugar: 10.4 grams
  • Fiber: 2.4 grams
  • Fat: 0.2 grams

सेब खाने के फायदे – Benefits of Apple in Hindi

1). दाँत मजबूत :-  एक सेब (Apple) रोजाना चबाने से दाँत मजबूत होते हैं क्यूंकि सेब मुँह में लार(saliva) की मात्रा को बढ़ाता है और दाँतों से बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है जिससे दाँत सुरक्षित और मजबूत रहते हैं।

2). एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज :- ये एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।

3). वजन घटाने या बढ़ाने में मदद (Apple benefits for body in hindi) :- अगर आप अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। क्यूंकि सेव में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व। अगर आप पतले है, तब भी एप्पल खाना आपके लिए फायदेमंद है। आपको इसे खाने से ताकत मिलेगी और आप कमजोर महसूस नहीं करेंगें।

4). कैंसर के खतरे को कम करे :- सेब (Apple) में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुचने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है।

5). मानसिक बिमारियों से लड़ने में सहायक :- सेब अन्जाइमर जैसे बहुत सारी मानसिक बिमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार रोजाना सेब का जूस पीने से दिमाग को पोषण मिलता है और दिमाग तेज होता है।

6). कोलेस्ट्रॉल को घटाता है :- सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है।

7). मधुमेह (diabetes) से बचाए :- जो लोग मधुमेह के मरीज हैं उनके लिए तो सेब वरदान समान है। सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है।

8). हृदय(Heart) स्वस्थ रहता है :- सेब खाना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है, ये दिल के रक्तचाप को नार्मल रखता है। सेब के छिलके में phenolic compound नाम का यौगिक पाया जाता है जो धमनियों में जमने वाले कचरे को साफ़ करके धमनियों में खून के प्रवाह को सुगम बनाता है। अगर धमनियों में कुछ कचरा जम जाये तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा होता है। तो सेब खाना दिल के लिए भी अच्छा है।

9). पाचन सही रखे :- सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पाचन में मदद करता है। और अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाये तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है।

10). इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को अच्छा रखे :- लाल सेब में क्वरसिटिन नमक एंटीओक्सिडेंट पाया जाता है। हाल के अध्ययनों में पाया गया है की क्वरसिटिन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डालते है।

Apple Benefits for Health in Hindi (11-20)

11). लीवर को मजबूत करे :- हम अपनी रोज़मरा की ज़िन्दगी में थोड़ा-बहुत ज़हरीला खाना खाते है। जिससे हमारा लीवर शरीर से साफ करता है और लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज़ एक सेब खाए क्योंकी इसमें एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है।

12). दस्त और कब्ज से मुक्ति :– सेब में पाया जाने वाला फाइबर दस्त में काफी लाभदायक है। फाइबर आपके शरीर में मौजूद पानी को सोख लेता है या उसे बाहर निकाल देता है जिससे दस्त और कब्ज जैसी बिमारियों से आसानी से मुक्ति मिलती है। छोटे बच्चों को Loose motion होने पर सेव को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है।

13). पथरी (स्टोन) से बचाये :- सेब गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है चूंकि इसमें साइडर सिरका अच्छी मात्रा में होता है। रोज सेव खाने से शरीर में पथरी नहीं होती।

14). अल्जाइमर से बचाये :- अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी है। एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है। सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते है।

15). खांसी में लाभ :- एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब का जूस निकलकर उसमे मिश्री मिलाकर सुबह सेवन करने से खांसी रोग में लाभ मिलता हैं।

16). एनर्जी बढाए :- सेब उर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है चूंकि यह फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करता है। इसलिए, आपको वर्कआउट करने से पहले कुछ सेब खाने की सलाह दी जाती है। यह आपकी क्षमता को बढ़ाता है और आपकी उर्जा के स्तर में भी वृद्धि करता है।

17). चेहरा की खूबसूरती बढ़ाये (Apple benefits for skin in hindi) :– सेव खाने से फेस के काले धब्बे दूर होते है फेस पर glow आता है और आप तंदरुस्त लगते है। एक शोध के अनुसार सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो त्वचा पर एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है। इसके साथ ही सेब त्वचा की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी मदद कर सकता है। इसमें एक और एंटी माइक्रोबियल गुण भी पाया जाता है, जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।

18). बोवेल सिन्ड्रोम से बचाए :- बोवेल सिन्ड्रोम कब्ज, दस्त और पेट में दर्द से होता है जिससे बचने के लिए डॉक्टर डेयरी और वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हैं और फाइबर से भरे आहार खाने की सलहा देते है।

19). हड्डियों को मजबूत करे :- सेब में फ्लावनोईड पाया जाता है जो की औरतों को ओस्टोप्रोर्सिस से बचाता है क्यों की यह हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। साथ ही सेव में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है।

20). मोतियाबिंद को रोकने के सहायक :– रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग ऐसे फलों का रोज सेवन करते हैं जिनमे antioxidants पाया जाता है -जैसे सेब, उनमें मोतियाबिंद होने की सम्भावना 0 से 15 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

सेब के कुछ अन्य लाभ – Apple Khane ke Fayde in Hindi 

  • सेब शरीर की अंदरूनी खूबसूरती और बाहरी खूबसूरती दोनों में मददगार है। कहते है हमें रोज कम कम से 3 फल खाने चाहिए और सुबह सुबह तो सेव जरुर खाना चाहिए| सुबह इसे खाकर दूध पीने से पाचन तत्रं सही रहता है और चेहरे की रंगत भी बदलती है।
  • अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है, तो हर दिन 2-3 सेब खाने से आपके शरीर के खून की कमी दूर हो जाएगी।
  • नियमित सेब खाने से सौन्दर्य बढ़ता है.
  • सेब आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • ऐसे लोग जो गठिया की समस्या से जूझ रहे है उनके लिये सेब बहुत लाभदायक है। सेब शरीर की उपचारात्मक प्रक्रिया को संतुलित करता है।

कुछ सावधानियां –

  • सेब खरीदने समय ध्यान रहे की वे दृढ़ हो। जिन सेब पर लकीरे या झुर्रिया हो ऐसे सेब को ना ख़रीदे क्योकि ऐसे सेबो में एंटीओक्सिडेंट गुण नही होते है।
  • ऐसे सेब को भी ना ख़रीदे जो नरम हो क्योकि ऐसे सेब के सेवन से आपको कोई लाभ नही होगा क्योकि ऐसे सेब में से सभी गुण ख़त्म हो जाते है।
  • सेब को हमें ज्यादा समय तक घर में नही रखना चाहिये, हमें जितने सेब की जरुरत है उतने ही सेब खरीदने चाहिये।

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *