सभी ग्रहो के नाम और उनकी जानकारी | List of Planets in Hindi

Hindi Names of Planets of Solar System / सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं, इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं, सूर्य हमारे सौरमंडल का केंद्र है। आइये जाने इनके बारे में …

सभी ग्रहो के नाम और जानकारी | List of Planets in Hindiसौर प्रणाली के ग्रहों की सूचि  – List of Planets in Solar System in Hindi

ग्रहो के बारे में अधिक जानकारी के लिए उनके नाम पर क्लिक करे… 

N0.
नाम
 In English
Diameter
1 बुध Mercury 4,879 km
2 शुक्र Venus 12,104 km
3 पृथ्वी Earth 12,756 km
4 मंगल Mars 6,792 km
5 बृहस्पति Jupiter 142,984 km
6 शनि Saturn 120,536 km
7 अरुण Uranus 51,118 km
8 वरुण Neptune 49,528 km

तीन बौने ग्रहो के नाम – Names of Three Dwarf Planets

  1. सीरीस – Sirius
  2. प्लूटो – Pluto
  3. एरीस – Aries

What is Solar System in Hindi – सौरमंडल क्या है?

हमारा सौरमंडल सूर्य और उसके चारों ओर परिक्रमा करने वाले सभी खगोलीय पिंडों का एक समूह है, जो एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा जुड़े हुए है। इसमें आठ ग्रह, बौने ग्रह, क्षुद्रग्रह, धूमकेतु, उल्का और अन्य छोटे पिंड शामिल हैं। सूर्य हमारे सौरमंडल का केंद्र है। यह एक विशाल गैसीय पिंड है जो सौरमंडल के कुल द्रव्यमान का लगभग 99% है। ब्रह्माण्ड में किसी तारे के आसपास परिक्रमा करते हुए खगोलीय वस्तुओं को ग्रह मंडल के नाम से जाना जाता है, लेकिन वह दूसरे तारे ना हो जैसे की, प्राकृतिक उपग्रह, खगोलीय धूल, धूमकेतु और बौना ग्रह। सौरमंडल का निर्माण लगभग 4.6 अरब साल पहले एक धूल और गैस की विशाल बादल से हुआ था।

सभी ग्रहो के नाम और जानकारी – Solar System All Planets Name and Details in Hindi

1). बुध ग्रह (Mercury)

बुध ग्रह की जानकारी, उत्पति, तथ्य | Mercury Planet Information in Hindi

बुध ग्रह (Mercury) सूर्य से सबसे पहला / पास का ग्रह है और द्रव्यमान में आंठवा सबसे बड़ा ग्रह है और गुरुत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी की अपेक्षा एक चौथाई है। यह सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है, जिसके पास कोई उपग्रह नहीं है। इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिन है। पृथ्वी से देखने पर, यह अपनी कक्षा के ईर्द गिर्द 116 दिवसो में घूमता नजर आता है जो कि ग्रहों में सबसे तेज है। बुध ग्रह का व्यास 4880 किमी जो सौर मंडल में दो चन्द्रमा गुरु का गेनीमेड और शनि का टाईटन व्यास में बुध से बडे है लेकिन द्रव्यमान में आधे हैं। बुध सामान्यतः नंगी आंखो से सूर्यास्त के बाद या सूर्योदय से ठीक पहले (दो घंटा पहले) देखा जा सकता है। बुध सूर्य के काफ़ी समीप होने से इसे देखना मुश्किल होता है।

2). शुक्र (Venus)

शुक्र ग्रह की जानकारी, उत्पति, तथ्य | Venus Planet Information in Hindi

Venus Planet शुक्र पृथ्वी का निकटतम ग्रह, सूर्य से दूसरा और सौरमण्डल का छठवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। शुक्र पर कोई चुंबकिय क्षेत्र नहीं है। इसका कोई उपग्रह (चंद्रमा) भी नहीं है। आकाश में शुक्र को नंगी आंखो से देखा जा सकता है। यह आकाश में सबसे चमकिला पिंड है। ग्रीक मिथको के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम और सुंदरता की देवी है। यह नाम शुक्र ग्रह के सभी ग्रहो में सबसे ज़्यादा चमकिले होने के कारण दिया गया है। (इसे यूनानी में Aphrodite तथा बेबीलोन निवासी में Ishtar कहते थे।) हिन्दू मिथको / पुराणों के अनुसार शुक्र असुरो के गुरु है।

3). पृथ्वी (Earth)

Earth History In Hindi With Earth Born History & Story,

Earth/पृथ्वी, जिसे विश्व अथवा The World भी कहा जाता है, सूर्य से दूरी के क्रम में तीसरा ग्रह है। पृथ्वी नाम पौराणिक कथा पर आधारित है जिसका महराज पृथु से है। इंग्लिश में इसे अर्थ के भी नाम से जाना जाता हैं। अर्थ एक जर्मन भाषा का शब्द है, इस शब्द का साधारण मतलब ग्राउंड है। पृथ्वी आकार में 5वां सबसे बड़ा ग्रह है और यह सौरमण्डल का एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन है।

4). मंगल (Mars)

मंगल ग्रह की जानकारी, उत्पत्ति, तथ्य | Mars Planet Information in Hindi

Mars Planet मंगल सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे “लाल ग्रह” के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं – “स्थलीय ग्रह” जिनमें ज़मीन होती है और “गैसीय ग्रह” जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है। साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी यहीं पर स्थित है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। मंगल को रात में नंगी आंखों से देखा जा सकता है। मंगल ग्रह को युद्ध का भगवान भी कहते हैं।

5). बृहस्पति (Jupiter)

बृहस्पति गृह की जानकारी, उत्पत्ति, तथ्य Jupiter Planet Information in Hindi

Jupiter बृहस्पति, सूर्य से दूरी में पाँचवाँ और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह एक गैस दानव है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है। बृहस्पति को शनि, अरुण और वरुण के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन चारों ग्रहों को बाहरी ग्रहों के रूप में जाना जाता है। यह पृथ्वी से 318 गुना अधिक बड़ा है। गैसीय संरचना होने के कारण बृहस्पति की कोई ठोस सतह नहीं है। इसे ग्रहो का गुरु भी कहा जाता हैं।

6). शनि (Saturn)

Saturn  शनि, सूर्य से छठां ग्रह है तथा बृहस्पति के बाद अकार में सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं। औसत व्यास में पृथ्वी से नौ गुना बड़ा शनि एक गैस दानव है। जबकि इसका औसत घनत्व पृथ्वी का एक आठवां है, अपने बड़े आयतन के साथ यह पृथ्वी से 95 गुने से भी थोड़ा बड़ा है। इसका खगोलिय चिन्ह ħ है। यह आकाश में पीले तारे के समान दिखाई पड़ता है। इसके उपग्रहों की संख्या 30 है, जो सबसे अधिक है। शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाईटन है। यह आकार में बुध ग्रह के बराबर है।

7). अरुण (Uranus)

अरुण ग्रह (यूरेनस) की जानकारी, तथ्य | Uranus Planet Information in Hindi

Uranus अरुण या यूरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है। इसकी खोज 1781 ई. में विलियम हर्सेल द्वारा की गई थी। अरुण ग्रह अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है। जबकि अन्य ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर घूमते हैं। यहाँ सूर्योदय पश्चिम की ओर एवं सूर्यास्त पूरब की ओर होता है। इसके चारों ओर नौ वलयों में पाँच वलयों का नाम अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा एवं इप्सिलॉन हैं। इसमें घना वायुमंडल पाया जाता है जिसमे मुख्य रूप से हाइड्रोजन व अन्य गैसें है। अरुण ग्रह अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ सा दिखलाई पड़ता है। इसीलिए इसे “लेटा हुआ ग्रह” कहा जाता है। इसके सभी उपग्रह भी पृथ्वी की विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते हैं।

8). वरुण (Neptune)

वरुण ग्रह (नॅप्चयून) की जानकारी, तथ्य Neptune Planet Information in Hindi

Neptune Planet / वरुण या नॅप्चयून हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। इसकी खोज 1846 ई. में जर्मन खगोलज्ञ जॉन गले और अर्बर ले वेरिअर ने की है। यह 166 वर्षों में सूर्य की परिक्रमा करता है तथा 12.7 घंटे में अपनी दैनिक गति पूरा करता है। यह हरे रंग का है। इस ठन्डे ग्रह में बर्फ़ कि मात्रा अधिक है इसलिए इसे बर्फ-दानव भी कहते हैं। इसके चारों ओर अति शीतल मिथेन का बादल छाया हुआ है। इसके 8 उपग्रह हैं, जिनमें टाइटन प्रमुख है।

FAQ

पूरे ब्रह्मांड में कुल कितने ग्रह हैं?

ये बताना पाना बहुत मुश्किल हैं, पर लगभग यह संख्‍या 50 सेक्सटिलियन (sextillions) बताई जाती है।

कितने ग्रह पर इंसान रहते हैं?

पृथ्वी एक अकेला ऐसा ग्रह है जहां इंसान रहते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है।

8 ग्रहों का नाम क्या है?

बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण।


और अधिक लेख –

Please Note : – Nine Planets Information in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे.

1 thought on “सभी ग्रहो के नाम और उनकी जानकारी | List of Planets in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *