खुश रहने का तरीका Jeevan Me Khush Kaise Rahe- Happy Life Tips in Hindi

Contents

Khush Kaise Rahe / यूँ तो जिंदगी के दो पहलू हैं ही एक खुशी और दूसरी गम, इसी का नाम जिंदगी हैं। चाहे अमीर हो या ग़रीब, हर किसी के जीवन मे सुख और दुख का दौर आते-जाते रहता हैं। लेकिन सबसे महान व्यक्ति वही होता हैं जो दू:ख के घड़ी मे भी खुशियाँ बनाए रखता हैं। और ये वही लोग होते हैं जिनके व्यवहार और सोच अच्छे होते हैं। ख़ुशी एक उर्जा है जो व्यक्ति को सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भर देती है। ये उर्जा व्यक्ति के मन की अवस्था को प्रभावित करती है और उसके अंदर एक ऐसा आभास भर देती है जिसकी वजह से व्यक्ति आनंदित और संतुष्ट महसूस करता है।

Khush Kaise Rahe Hindi

हर व्यक्ति ख़ुशी को तंत्र-मंत्र या किसी वास्तु में खोजने की कोशिश करता है किन्तु ख़ुशी व्यक्ति के अंदर ही है बस जरूरत है तो इसे ढूंढने की। किन्तु व्यक्ति दिन भर अनेक कार्यो में उलझा रहता है जिसकी वजह से वो अपने दिमाग को शांत नही रख पाता और इस तरह वो चाह कर भी खुश नही रह पाता। तो चलिए आज हम इस लेख ज़रिए जानेगे की जीवन खुशियाँ कैसे बनाए रखे।

जीवन मे खुश रहने के तरीके – Happy Khush Kaise Rahe in Hindi 

1). खुद को संतुष्ट रखे –

अक्सर ये देखा गया हैं की असंतुष्टि ही दू:ख की प्रमुख वजह होती हैं। जब हमारा पड़ोसी नया बंगला बनवाते हैं तो दू:ख होता हैं। क्लास मे दोस्त अच्छा नंबर लाए या कुछ खरीदारी करे तो दू:ख होता हैं कुल मिलाकर साफ शब्दो मे कहा जाए तो हम दू:ख से उतने दुख़ी नही होते हैं जीतने की दूसरो के खुशी से। आपको ये बात थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन यह सच हैं। इसलिए जो कुछ भगवान आपको दिया हैं या जो भी अपने हासिल किया हैं उसी से संतुष्ट रहना चाहिए। खुद को संतुष्ट रखिए इसका मतलब यह नही की आप दूसरो से आगे बढ़ना छोड़ दे। प्रयास करते रहे लेकिन जलन की भावना अपने अंदर ना रखे।

2). प्राब्लम का सॉल्व करना सीखे –

अपनी समस्या को पहचाने और उनपर समाधान ढूँढने की कोशिश करे। हम हमेशा यही रोना लेके बैठ जाते हैं की इतनी सारी समस्या या फिर प्राब्लम मुझे ही क्यो? लेकिन उनपर समाधान नही ढूँढते। तो सभी समस्याओं का समाधान एकसाथ नही होता। उसके लिए एक-एक करके सभी को जिंदगी से निकालना पड़ता हैं। ज़रूरी नही हैं की हमे सभी समस्याओं का समाधान मिलेंगा लेकिन जीतने भी मिलेंगे उतना से ही आप खुशी महसूस करेंगे और इससे हर बार आपको दूसरी समस्या सुलझाने मे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

3). पसंदीदा जगह पर समय बिताए –

हर एक की अपनी-अपनी पसंदीदा जगह ज़रूर होती हैं। कई बार हमे कुछ भी करने का मन नही करता, हम उदास महसूस करते हैं ऐसे वक़्त अपनी उस मन पसंद जगह पर जाए और कुछ वक़्त बिताए, आप अच्छा महसूस करेंगे। और दिल को सुकून मिलेगा।

4). अच्छे दोस्त बनाए और अच्छी संगति मे रहे –

हम हमारे स्कूल से लेकर कॉलेज ख़त्म होने तक बहुत से दोस्त बना लेते हैं। लेकिन अगर आपसे कोई पूछे की उनमे आपके सबसे अच्छे दोस्त कौन हैं तो आप कुछ ही नाम ले पाएँगे, ऐसा क्यो? क्यों की हमे पता होता की वो बुरे हैं, उनके साथ रहने से हमे भी बुरी आदते लगेंगे।

अगर लाइफ मे हमे अच्छे फ्रेंड्स मिल जाए तो हमारी लाइफ बहुत स्मूथ हो जाती है। हम उनके साथ अपनी फीलिंग्स सेयर कर सकते है। उसके साथ मस्ती कर सकते है, उनके साथ कही दूर घूमने जा सकते है।

हमे अपने दोस्तो का ध्यान भी रखना चाहिए ताकि वो भी हमारा उसी तरह ध्यान रखे और बुरे वक्त पर आपका साथ दे, इसलिए लाइफ मे अच्छे दोस्त होना बेहद ज़रूरी है।

5). पूरी नींद ले –

हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 7 घंटे तक सोना या आराम जरुर करना चाहियें। इससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हो, जो आपकी ख़ुशी के लिए बहुत जरूरी है। नींद से पहले भी आपके मन को शांत रहना जरूरी है ताकि आप सोने से पहले किसी बात पर विचार ना कर रहें हो और आप चैन की नींद ले सको, इसके लिए आप सोने से पहले टीवी, रेडियो और रोशनी इत्यादि को बंद कर दें। मन शांत करने के लिए आप कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हो।

6). अपने चाहने वालो के साथ समय बिताए –

एक स्टडीस से ये पता चला हैं की, पक्के सामाजिक दोस्त, परिवार और चाहने वालों के साथ वक़्त बिताने से हमारी सोचने की क्षमता अच्छी रहती हैं। और वो सही भी हैं क्यों की कोई भी अगर अपने चाहने वालों के साथ वक़्त बिताएगा तो अच्छा ही महसूस करेगा। इससे आपकी महसूस करने की क्षमता को भी बढ़ावा मिलता हैं, साथ ही साथ आपका खुद पर का विश्वास भी बढ़ता हैं।

7). बुरे चीज़ और बुरे लोगो से दूरी बनाए –

हमारे लाइफ दो चार ऐसे लोग होते है, जो हमारी बुराइए करते है और हमे नफ़रत की नज़रो से देखते है। आपको हमेशा ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए क्यों की वो आपकी तरक्की मे बाधा उत्पन्न करते है। आपको मानसिक तनाव देते है। इसलिए जो बातें आपको दू:ख देती हैं उनसे दूरी बनाए, फालतू बातों को सुनना बंद करे। इससे कोई फ़ायदा नही मिलता बल्कि हानि ही होती हैं। इसके अलावा खैनि गुटखा, सिगरेट से भी दूरी बनाए. ये भी रंग मे भंग करने का एक कारण होता हैं।

8). किसी से तुलना और नफ़रत की भावना मन मे ना रखे –

किसी से तुलना करना, किसी के प्रति बुरा विचार रखना या फिर किसी से बदले की भावना रखना भी हमे संतुष्ट नही रहने देता। ऐसे लोग हमेशा अपने बारे में ना सोचते हुए दुसरो को नुकसान पहुँचाने के बारे में सोचते है जिसकी वजह से ये अपना ही नुकसान कर लेते है। आप ऐसा बनने से जरुर बचें। अपने जीवन को समझें और जाने कि ये बहुत ही छोटा है तो अपने जीवन को व्यर्थ के कार्य में ना लगते हुए इसे खुद के लिए जियें। दूसरो की सफलताओ को प्रेरणा की तरह ले की जितना मेहनत करके दूसरा इंसान सफल हुआ हैं उससे हम ज़्यादा मेहनत करके आगे बढ़ेंगे ऐसी भावना होनी चाहिए।

9). तनाव मुक्त रहने का कोशिश करे –

तनाव व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है क्योकि इसकी वजह से व्यक्ति ना सिर्फ खुद की बल्कि अपने आसपास के लोगो की ख़ुशी को भी छीन लेता है। तनावग्रस्त व्यक्ति से खुशियाँ कोसो दूर हो जाती है, इनका स्वभाव बदल जाता है। इनका चिडचिडपन इनको किस भी चीज पर ध्यान केन्द्रित नही करने देता जिससे इनकी सफलता की सम्भावना कम हो जाती है तो खुश रहने के लिए आपको तनाव मुक्त होना बहुत जरूरी है।

11). अंतिम दिन की तरह जिए –

जब तक आप खुद को खुश नही रख सकते तब तक आप दूसरो को खुश नही कर सकते यह बहुत सिंपल सी बात है। आप जिस भी कंडीशन मे हों अपने लाइफ से प्यार करना सीखे खुद को हुमेशा मोटीवेट करते रहे अच्छे पढ़े, म्यूज़िक सुने, मूवीस देखे, मेडिटेशन करे इन सभी चीज़ो को करने से आपका अंदर मन खुश हो जाता है और आपकी खुशी आपके सेहरे से झलाकती है। जब हम छोटे थे और स्कूल का एग्ज़ॅम ख़त्म होता था तो कितने खुश होते थे उसी तरह मान के चले की हर पल जीवन का आखरी पल हैं इसलिए आखरी जीवन जी रहे हैं ऐसे जिए।

>> खुद समझे, हर इंसान की खुशियो के मायने अलग अलग है सब की सोच अलग अलग है इसलिए अपने आप से सवाल करना शुरू करे क्या इस काम से खुश है, क्या जो आपको मिला आप उसके लिए ही deserve करते थे। आप अपने आप को उसी दिन से बदला हुआ महसूस करने लगेंगे जिस दिन आप खुद को, खुद की जरुरत को समझना शुरू कर देंगे।

You May Also Like This Articles :-

Please Note : – Khush Kaise Rahe Hindi, Jeevan Me Khush Kaise Rahe, मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Happy Kaise Rahe In Hindi & How to Be Happy Always Tips In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

5 thoughts on “खुश रहने का तरीका Jeevan Me Khush Kaise Rahe- Happy Life Tips in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *