आलिया भट्ट की जीवनी | Actress Alia Bhatt Biography in Hindi

Alia Bhatt / आलिया भट्ट भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर हैं आलिया बहुत कम समय मे बॉलीवुड का चर्चित चेहरा बन गयी। वे आज के समय की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपने बयानों की वजह से खासा चर्चा में रहती हैं। फ़िल्मो के अलावा आलिया कई विज्ञापनों और टीवी शोज मे नज़र आ चुकी हैं, उन्हे फ़िल्मो मे बेहतरीन अभिनय करने के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिला हैं।

Alia Bhatt Biography In Hindiप्रारंभिक जीवन – Alia Bhatt Early Life 

आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम मुकेश भट्ट जो की बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर और स्क्रीनराइटर हैं। और मां का नाम सोनी राजदान हैं जो की एक अभिनेत्री और फिल्म डायरेक्टर हैं। उनके पिता गुजराती मूल के हैं जबकि उनकी माँ जर्मन मूल की कश्मीरी हैं। और आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश नागरिकता है आलिया ब्रिटेन का पासपोर्ट रखती हैं।

भट्ट की एक बहन शाहीन (जन्म 1988) और दो सौतेले सहोदर पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी उसके फुफेरे भाई हैं जबकि फ़िल्म निर्माता मुकेश भट्ट उनके चाचा हैं। वैसे आलिया का परिवार फिल्‍म इंडस्‍ट्री में लंबे समय से काम कर रहा हैं और लगभग उनका फॅमिली का हर कोई फ़िल्मो से कही ना कही जुड़ा हुआ हैं।

Education:- आलिया भट्ट ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई से किया। 12वीं पास करने के बाद आलिया ड्रामा स्कूल ज्वाइन करना चाहती थी, लेकिन उसी समय करन जौहर ने उनको स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के लिए कास्ट कर लिया, और वे उसके बाद फिल्मों में काम करने लगी। आलिया भट्ट बचपन से एक औसत स्टूडेंट थी तथा इन्हे कई और चीजों मे भी काफी दिलचस्पी थी।

कॅरियर की शुरुआत – Debut :-

Alia Bhatt, Varun Dhawan & Sidharth Malhotra
Alia Bhatt, Varun Dhawan & Sidharth

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म रूमानी-हास्य फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) किया। जिसमे उनके साथ अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। फिल्म सुपर हिट थी. और आलिया का अभिनय को भी आलोचको ने सराहा। इस फिल्म मे आलिया को कई अवॉर्ड्स प्राप्त हुए और फिल्मफेयर अवॉर्ड मे बेस्ट फीमेल डेब्यू नॉमिनेशन मिला। हालाँकि इस फिल्म से पहले वो बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म ‘संघर्ष’ मे नज़र आ चुकी थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म हाईवे और टू स्टेट्स (2014) और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) में अभिनय किया।

फिल्म ‘हाइवे’ उनके कॅरियर के बेहद सफल फ़िल्मो मे एक हैं इसमे उनके अदाकारी को दर्शको ने काफ़ी पसंद किया और सराहना मिली। इसके लिए उन्हे फिल्म फेयर मे ‘फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड दिया गया। आलिया ने अपनी इस फिल्म लिए कहा कि ‘इस फिल्म के जरिये मुझे अपने आप से जुडने का अवसर मिला है। मेरे पिता महेश भट्ट हमेशा कहते है कि जिस दिन एक कलाकार अपने अंदर के इंसान को ठीक तरीके से जान जायेगा वह सही मायने मे कलाकार बन जायेगा। आलिया भट्ट ने कहा कि हाइवे के जरिये मैने अपने आप को अच्छी तरह से समझा। मैं नही जानती कि इस फिल्म के जरिये एक कलाकार के तौर पर मैं कितनी आगे बढ़ूंगी लेकिन मैने इस फिल्म के जरिये ऎसी कई बातो को जाना जो मैं अपने बारे मे नही जानती थी।’

आलिया अभिनय के अलावा पार्श्व गायिका(Singer) भी है उन्होने फिल्म हाईवे मे “सूहा साहा” गाने मे अपनी आवाज़ दी थी। और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के गाना “समझावाँ अनप्लग्ड” मे भीकी ये गाना लोगो के बीच बहुत ज़्यादा पॉपुलर हुआ था।

2016 में ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में बिहारी नन्दा की भूमिका निभाईकी इस फिल्म में आलिया के अभिनय के लिए ही ज्यादा देखा गया है। आलिया के साथ इस पिल्म के हीरो थे शाहिद कपूर। इस फिल्म में करीना कपूर और दिलजीत दोशंज में मुख्य किरदार में थे।

आलिया ने 2016 में डियर ज़िन्दगी में कायरा की भूमिका. अलिया के साथ इस फिल्म में शाहरूख भी थे, ये फिल्म जीवन से जुड़ी समस्याओं और निराशाओं को लेकर था।

इसके बाद 2017 में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आयी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमे, इन्होंने वेदही त्रिवेदी का रोल निभाया था। इस फिल्म के लिये इन्हें फिल्मफेयर मे फॉर बेस्ट एक्ट्रेस की नोमिनेशन मिला था। इसमें इनके सह अभिनेता वरुण धवन थे।

इन्हे कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं, जिसमे फिल्म उड़ता पंजाब के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब मिला। इसके आलावा दो से तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस की नोमिनेशन लिस्ट मे इनका नाम था।

लव अफेर – Alia Bhatt Love Affair 


आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की बात करे तो, आलिया जब 6th मे थी उस टाइम उनके बॉयफ्रेंड रमेश दूबे थे। इसके बाद 8th क्लास मे अली दादरकार। आलिया का नाम उनके कोस्टार के साथ मे भी जुड़ा है जिसमे सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम आता हैं पर सिद्धारह ने इसे खारिज किया था। अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी डेटिंग की ख़बरे थी।  इसके अलावा वरुण धवन के साथ भी उनकी चर्चा चली थी।

आलिया भट्ट के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Alia Bhatt


शरीर माप /Height    –  (1.60m)

शौक /Hobbies   – गाना गाना, गाना सुनना, जिम करना, पार्टी करना

धर्म /Religion  – हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food –  रागी चिप्स, फ्रेंच फ्राइस, ऱश्गुल्ला, दही-चावल, मूँग दाल हलवा,

पसंदीदा रंग /Favorite Color    –   लाल,

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  – हिमाचल प्रदेश की पहाड़िया

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor – शाहरुख ख़ान, रणवीर कपूर, गोविंदा, Leonardo DiCaprio,

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress    –   करीना कपूर, Kim Kardashian

आलिया भट्ट धूम्रपान करती है /smoke? : नही

आलिया भट्ट शराब पीती हैं /alcohal? :  हाँ

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Filmography  :-

संघर्ष (1999), स्टूडेंट ऑफ दी ईयर (2012), हाईवे (2014), 2 स्टेट्स (2014), हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014), उगली (2014), शानदार (2015), कपूर एंड संस (2016), उड़ता पंजाब (2016), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017), राज़ी (2018)


Also Read More :- 

Please Note : – Alia Bhatt Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Alia Bhatt Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

6 thoughts on “आलिया भट्ट की जीवनी | Actress Alia Bhatt Biography in Hindi”

  1. AMIT KUMAR (8630000877)(7078726026)(6396856876)

    aaliya is my life aaliya is my feature aaliya is my dream aaliya is my all life PLEASS CALL ME AALIYA PLEASS (8630000877)(6396856876)(7078726026)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *