अभिनेत्री विद्या बालन की जीवनी | Vidya Balan Biography in Hindi

Vidya Balan / विद्या बालन जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। उनका अब तक फ़िल्मी सफर बेहद सफल रहा है।

छोटे पर्दे से कॅरियर की शुरुआत करने वाली विद्या आज बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियो मे शुमार हैं। उन्‍हें एक राष्ट्रीय पुरूस्कार और 5 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। विद्या बालन भरतनाट्यम और कथक डांस में पूर्ण रूप से पारंगत हैं। वे सामाजिक कामो मे भी हिस्सा लेती हैं और विद्या बालन को सफाई बेहद पसंद है, अगर वह कंही भी गंदगी देखती हैं, तो उसे खुद ही साफ करने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं विद्या बालन की कहानी।

Vidya Balan Biography In Hindiप्रारंभिक जीवन  – Early Life Vidya Balan

विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरला में हुआ था। उनके पिता का नाम पी. आर बालन हैं जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी माँ का नाम सरस्वती बालन है, जोकि एक ग्रहणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं। विद्या की एक बहन है-प्रिया बालन।

विद्या का पूरा बचपन अपने परिवारके साथ मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। और संत जेवियर कोलेज से समाजशास्त्र मे स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की।

विद्या बालन ने अपने जीवन मे कई बार रेजेक्सन का सामना किया पर स्ट्रगल करती रही आख़िरकार उन्हे सफलता मिली। अपने मेहनत, बेहतरीन अदाकारी के दम पे अपना मुकाम हासिल की। विद्या बालन ने एक विडियो इंटरव्यू में कहा कि वह बहुत आद्यात्मिक व धार्मिक है और उनका भगवान में बहुत विश्वास है वह हर गुरुवार को मन्दिर पूजा करने जाती है।

शादी : – विद्या बालन की शादी यूटीवी के सी.इ.ओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को हुई, दोनो बहुत समय पहले से डेटिंग कर रहे थे। हालाँकि इस युगल ने शादी की वास्तविक तिथि की घोषणा करने से पहले शादी को कुछ दिनों तक गुप्त रखा था।

फ़िल्मी करियर  – Vidya Balan Filmy Career

विद्या को अपने शुरुआती फ़िल्मी करियर में कई परेशानियो का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था। लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। इसके बाद विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और टीवी सीरियल में काम किया। विद्या ने प्रसिद्ध टीवी शो हम पांच में भी काम किया है।

विद्या ने कई म्यूजिक एल्बम/ विडियोज में सहायक भूमिकाओं में यूफोरिया (बॅंड्स), सुभा मुदगल और पंकज उधास जैसे गायक और बैंड के साथ काम किया।

विद्या बालन ने 2003 में, बंगाली फ़िल्म, ‘भालो थेको’ में भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आनंदलोक पुरस्कार से कलकत्ता में नवाजा गया। विद्या बालन ने लोकप्रिय हिंदी के शो ‘हम पांच’ के एक या दो एपिसोड में अभिनय किया है।

इसके बाद विद्या को हिन्दी फिल्मीं करियर का पहला ब्रेक फिल्म ‘परिणीति’ में मिला। जिसमे वे सैफ अली ख़ान के साथ नज़र आई, फिल्म को समीक्षकों द्वारा बेहद सरहाना मिली, हालंकि फिल्म बॉक्स ऑफीस पर असफल साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म में आलोचकों को विद्या का अभिनय बहुत पसंद आया था। उन्हें इस फिल्म के शाइनिंग स्टार बॉलीवुड के पुरुस्कार से सामनित भी किया गया।

उनकी पहली दो फिल्मों की सफलता के बाद, 2006 में, वह संजय दत्त के साथ धमाकेदार फ़िल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में दिखाई दी। एक बार फ़िर उसके अभिनय की चर्चा फिल्मी पंडितों के जुबान पर थी और यह उस वर्ष की दूसरी सर्वाधिक सफल फ़िल्म रही।

इसके बाद मणि रत्नम की फ़िल्म ‘गुरु,’ मे एक अपाहिज की भूमिका में थी फिल्म बेहद सफल रही इस फिल्म मे उनके अदाकारी को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया।

2007 विद्या के लिए बहुत अच्छा साल रहा इसमे उनकी दो फ़िल्मे ‘हे बेबी’ और ‘भूल भूलैया’ सफल रही। इसके लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2009 से 2012 तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में वह एक थी और इस दौरान उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मो में भी काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ ‘पा’ (2009), नसीरुद्दीन शाह के साथ ‘इश्किया’ (2010) और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ (2011) जैसी सुपरहिट फिल्मो में उन्होंने काम किया। इनके लिए उनका नामनिर्देशन फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए भी किया गया।

इसके बाद 2011 में ‘दी डर्टी पिक्चर’ में उनके सिल्क नामक किरदार ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड भी दिलवाया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद ‘कहानी’ (2012) फिल्म में उन्होंने एक गर्भवती महिला का रोल निभाया और इस फिल्म के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

2013 में ‘घनचक्कर’ की जिसमे वे इमरान हाश्मी के साथ नजर आयी। हालाँकि ये फिल्म उतना सफल नहीं रही। इसके बाद इसके सीक्वल ‘कहानी-2’ (2017) में भी उन्होंने मुख्य अभिनेत्री का रोल निभाया। इसी उनकी एक और फिल्म ‘बेगम जान’ सुपरहिट रही। फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया है।

अभिनेत्री विद्या बालन पाँच फिल्मफेयर पुरस्कांरो की विजेता हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एक पुरस्कार भी शामिल है – आलोचकों द्वारा दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए लगातार तीन स्क्रीन अवॉर्ड मिले हैं।

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Vidya Balan Movies 

पा, डर्टी पिक्चर, डेढ़ इश्किया, परणिता, भूल भुलैया, कहानी, नो वन किल्ल्ड जेसिका, हमारी अधूरी कहानी, घनचक्कर, बेगम जान।

विद्या के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Vidya Balan


शरीर माप /Height   – 5′ 4″(1.63m)

शौक /Hobbies  –   पढ़ाई करना और सामाजिक कार्य करना,

⇒ धर्म /Religion   –   हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food  –   घर का बना खाना, Thai,

पसंदीदा रंग /Favorite Color  – लाल

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor  –  अमिताभ बच्चन, Al Pacino,

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –  Julia Roberts, Ket Winslet

विद्या बालन धूम्रपान करती है /smoke? : हाँ

विद्या बालन शराब पीती हैं /alcohal?  : नही


Also read more  –

Note  – Vidya Balan Biography & Life History In Hindi मे दी गयी अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक करे. Vidya Balan Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *