नदी जमीन पर बहने वाली एक जलधारा हैं, जो की बारिश, झील, बर्फ के पहाड़ आदि से बनती हैं और यह समुन्द्र या किसी झील में जेक मिलती हैं। भारत में छोटी-बड़ी लगभग 300 मुख्य नदियां हैं। यह सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक उपहारों में से एक हैं। अधिकांश भारतीय नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती हैं लेकिन भारत में केवल तीन नदियाँ जैसे नर्मदा, माही और ताप्ती नदी जो पूर्व से पश्चिम को ओर बहती है तथा अरब सागर में विलीन हो जाती है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के विकास में नदियाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह जल का बेहतरीन स्रोत हैं। यहां पर भारत के दस सबसे बड़े (लंबी) नदियों के बारे में जानेंगे। (India ki Sabse Lambi Nadi)
1). सिंधु या इंडस नदी – Sindhu River / Indus River
Contents
- 1 1). सिंधु या इंडस नदी – Sindhu River / Indus River
- 2 2). ब्रह्मपुत्र नदी – Brahmaputra River in Hindi
- 3 3). गंगा नदी – Ganga River in Hindi
- 4 4). गोदावरी नदी – Godavari River in Hindi
- 5 5). कृष्णा नदी – Krishna River in Hindi
- 6 6). यमुना नदी – Yamuna River in Hindi
- 7 7). नर्मदा नदी – Narmada in Hindi
- 8 8). महानदी – Mahanadi River in Hindi
- 9 9). कावेरी नदी – Kaveri River in Hindi
- 10 10). ताप्ती नदी – Tapti River in Hindi
सिंधु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। यह नदी भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी एवं प्राचीन नदी है। यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती हैं. सिंधु नदी नंगा पर्वत के उतरी भाग से होकर दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीचो-बीच से गुजरती है।
- लंबाई – 3200 किमी
- उद्भगम स्थल– सिंधु नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के मानसरोवर में सिन का बाब नामक जलधारा माना जाता है।
- सहायक नदियाँ: (बाएँ) ज़ांस्कर नदी, सुरु नदी, सुन नदी, झेलम नदी, चिनाब नदी, रावी नदी, ब्यास नदी, सतलज नदी, पानजनाद नदी; (दाएँ) श्योक नदी, हुनजा नदी, गिलगित नदी, स्वात नदी, कुनार नदी, काबुल नदी, कुर्रम नदी, गोमल नदी,, झोब नदी
- देश – भारत, पाकिस्तान, चीन
2). ब्रह्मपुत्र नदी – Brahmaputra River in Hindi
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में स्थित चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है। यह नदी तिब्बत के पठारों से निकलती है। इस नदी को देवांग और लोहित नदी भी कहा जाता है। इसका नाम सांपो, अरुणाचल में डिहं और असम में ब्रह्मपुत्र है। यह नदी असम के सकरी घाटियों से गुजरती हुई बांग्लादेश की सीमा में बहती गंगा की उप नदी पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
- लंबाई – 2900 किलोमीटर
- उद्भगम स्थल – इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के पास चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है।
- सहायक नदियाँ: (बाएँ) दिबांग नदी, लोहित नदी, धनसिरी नदी, कोलोंग नदी; (दाएँ) कामेंग नदी, मानस नदी, बेकी नदी, रैडक नदी, जलंधाका नदी, तीस्ता नदी, सुबनसिरी नदी
- देश – बांग्लादेश, भारत, चीन
3). गंगा नदी – Ganga River in Hindi
गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी हैं। यह धार्मिक आस्था से जुडी यह नदी, बहुत पवित्र हैं। गंगा नदी भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बहती है। यह नदी भी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
- लंबाई (Ganga Nadi ki Lambai) – 2525 किमी
- उद्भगम स्थल – गंगोत्री, हिमनद, उत्तराखंड, भारत
- सहायक नदियां – (बाएँ) महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, घाघरा; (दाएँ) यमुना, सोन नदी, महानंदा
- देश – भारत, नेपाल और बांग्लादेश
4). गोदावरी नदी – Godavari River in Hindi
गोदावरी नदी का उद्गम पश्चिमघाट की पर्वत श्रेणी के अन्तर्गत त्रिम्बक पर्वत से हुआ है। यह भी भारत की पवित्र नदियों में से एक है।
- लंबाई – 1465 किमी
- उद्गम स्थल – पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई उत्पत्ति
- सहायक नदियाँ: (बाएँ) महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, घाघरा; (दाएँ) यमुना, सोन नदी, महानंदा
- देश – भारत
5). कृष्णा नदी – Krishna River in Hindi
कृष्णा नदी भारत की प्रमुख नदी हैं। इस नदी के तट पर एक विशाल डेल्टा मौजूद है, जो कि भारत के उपजाऊ क्षेत्रों मे से एक है। इस नदी का उद्गम पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से हुई हैं। यह दक्षिण-पूर्व में बहती हई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
- लंबाई – 1400 किमी
- उद्भम स्थल – महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है।
- सहायक नदियां – भीमा, घाटप्रभा, मूसी, तुंगभद्रा
- देश – भारत
6). यमुना नदी – Yamuna River in Hindi
यमुना नदी उत्तराखण्ड के यमुनोत्री से निकलती है। गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो इलाहाबाद के प्रयाग में गंगा से मिलती हैं।
- लंबाई – 1376 किमी
- उद्भम स्थल – यमुनोत्री, बन्दरपूँछ चोटी, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखण्ड, भारत
- सहायक नदियां – (बाएँ) टोंस, हिंडन, शारदा, कुंता, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा; (दाएँ) चम्बल, बेतवा, केन, सिंध
- देश – भारत
7). नर्मदा नदी – Narmada in Hindi
नर्मदा नदी की उद्गम मध्यप्रदेश के महाकाल पर्वत के अमरकंटक शिखर से हई है। यह मध्य प्रदेश और गुजरात में बहने वाली प्रमुख नदी है। नर्मदा नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है।
- लंबाई – 1312 किमी
- उद्भम स्थल – नर्मदा कुंड अमरकंटक, अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश, भारत
- सहायक नदियां – (बाएँ) बरनार, बंजर, शेर, शक्कर, दूधी, तवा, गंजाल, छोटी तवा, कुन्दी, देव, गोई; (दाएँ) हिरन, तिन्दोली, बरना, चन्द्रकेशर, कानर, मान, ऊटी, हथनी
8). महानदी – Mahanadi River in Hindi
महानदी को कई नामों से जाना जाता है जैसे कि चित्रोत्पला, महानन्दा तथा नीलोत्पला। इसकी उत्पप्ति रायपुर में सिहावा नामक पर्वत श्रेणी से हुआ है।
- लंबाई – 851 किमी
- उद्भम स्थल – सिहवा रायपुर छत्तीसगढ़, भारत
- सहायक नदियां – (बाएँ) शिवनाथ, पैरी, सोंढुर, हसदेव, अरपा; (दाएँ) जोंक, जोंक, खारून
9). कावेरी नदी – Kaveri River in Hindi
कावेरी नदी भी भारत के पवित्र नदियों में एक हैं। यह पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरी पर्वत से निकली है। इसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है।
- लंबाई – 800 किमी
- उद्भम स्थल – तालकवेरी, कोडगु, पश्चिमी घाट, भारत
- सहायक नदियां – (बाएँ) हेमावती, शिम्सा, अर्कावती; (दाएँ) काबिनी, भवानी, नोय्यल, अमरावती
10). ताप्ती नदी – Tapti River in Hindi
ताप्ती नदी की उद्गम मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले में मुल्ताई में हैं। यह पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदी है।
- लंबाई – 724 किमी
- उद्भम स्थल – मुलताई (मूलतापी भी कहते हैं) निकट बैतूल, सतपुड़ा पर्वत
- सहायक नदियां – पूर्णा नदी, गिरना नदी, गोमई नदी, पंजारा नदी, पेधी नदी, अरना नदी
Also, Read More :-