जर्मनी के बारे में 30 रोचक बातें | Interesting Facts About Germany in Hindi

आज भले ही जर्मनी दुनिया के ताकतवर देशो में गिना जाता हो पर पहले विश्वयुद्ध में जर्मनी बिल्कुल कंगाल हो चुका था, जर्मनी पर इतना कर्ज हो चुका था जिसकी कीमत 96,000 टन सोने के बराबर है। फिर भी आज यह दुनिया के विकसित देशो में शामिल हैं। जर्मनी से जुड़े ऐसे कई रोचक तथ्य (Germany ke bare me rochak tathya) जिसे जानके आपको आश्चर्य होगा-

जर्मनी के बारे में 27 रोचक बातें | Interesting Facts About Germany In Hindiजर्मनी के बारे में रोचक तथ्य – Amazing Facts About Germany in Hindi

1). प्राचीन रोमन डैन्यूब नदी के उत्तर में रहने वाले “बर्बर कबीलों” वाले देशों को गेर्मानिया (Germania) कहा करते थे, जिसके नाम पर अंग्रेज़ी शब्द Germany पड़ा।

2). जर्मनी में किसी को एडवांस में Happy B’day नही कह सकते क्योंकि ऐसा करना bad luck की निशानी माना जाता है।

3). सबसे ज्यादा किताबों की छपाई करने वाले देशों में जर्मनी का नाम भी शुमार है।

4). जर्मनी में यदि कैदी जेल से भागने की कोशिश करता है तो उसे अपराध नही माना जाता क्योंकि उनका मानना है कि आजाद होना मनुष्य का अधिकार है।

5). दुनिया की पहली मैग्जीन 1663 में जर्मनी में लॉन्च हुई थी।

6). जर्मनी के 70% highways पर कोई स्पीड लिमिट नही है लेकिन highways पर ईंधन का खत्म होना गैरकानूनी है।

7). जर्मनी में एक ऐसी परियोजना पर काम चल रहा है जिसमें ईसाई चर्च, मस्जिद, और मंदिर सब एक साथ होगे।

8). प्रथम विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में पुरूषों की संख्या इतनी कम हो चुकी थी कि 3 औरतों में से केवल 1 को ही पति मिल पाता था। मतलब 1000 महिलाओं पर 350 पुरूष।

9). हिटलर के राज में नाजी सलाम ना करना अपराध था लेकिन आज नाजी सलाम करना अपराध है और ऐसा करने पर 3 साल की जेल भी हो सकती है।

10). जर्मनी की सेना अपने अधिकारियों कि आज्ञा मानने से इंकार कर सकती है अगर उसे लगता है कि ये इंसानियत के खिलाफ है।

11). बीयर की खपत के मामले में जर्मनी दुनिया में दूसरे नंबर पर है और यहाँ 300 तरह के ब्रेड भी मिलते है।

12). जर्मनी आबादी के लिहाज से यूरोपीय संघ में दूसरे नंबर पर आता है। इसकी जनसंख्या लगभग 8 करोड़ है (भारत के आंध्रप्रदेश के बराबर)।

13). जर्मनी और जापान की जन्म दर दुनिया में सबसे कम है पिछले 10 सालो में जर्मनी की जनसंख्या 2 लाख कम हो गई।

14). दूसरे विश्वयुद्ध में रूस की रेड आर्मी ने 13 से 70 साल की लगभग 20 लाख जर्मन महिलाओं का रेप किया था।

15). Fanta का अविष्कार दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी में किया गया था क्योंकि दूसरे देशो से Coca-Cola का आयात करना मुश्किल हो गया था।

Germany Facts in Hindi

16). 1989 से 2009 के बीच जर्मनी में लगभग 2,000 स्कूलों को बच्चों की कमी के कारण बंद करना पड़ा।

17). यहां पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग करना गैरकानूनी है. वहीं शराब पीना कानूनी है।

18). एक या दो नही बल्कि Aachen, Regensburg, Frankfurt-am-Main, Nuremberg, Weimar, Bonn and Berlin ये सभी जर्मनी कि राजधानी रह चुकी है।

19). दुनिया की पहली पत्रिका सन् 1663 में जर्मनी में शुरू की गई थी. और आज जर्मनी में दुनिया की सबसे ज्यादा किताबें भी छापी जाती है।

20). कार बनाने वाली BMW, AUDI, Mercedes-Benz ये सब जर्मनी की कंपनी है। आज दुनिया के लगभग सभी देश इनकी कारों का इस्तेमाल करते है।

21). जर्मनी जितना रूपया अपने रक्षा बजट पर खर्च करता है उससे ज्यादा तो अमेरिका के लोग अपने पालतू जानवरों पर खर्च कर देते है।

22). जर्मन लोग हैलो की बजाय अपने नाम बताकर फोन पर बातचीत शुरू करते है।

23). जर्मनी में बच्चे का नाम रखने के भी नियम है। वे ऐसा नाम नही रख सकते जिससे लिंग का पता चले जैसे: maria आदि।

24). यहां होमोसे-क्सुअल लोगों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव करना कानूनी अपराध है।

25). यूरोप में जर्मनी शराब की खपत के मामले में दूसरे नंबर पर है।

26). जर्मनी के उल्म में विश्व का सबसे बड़ा गिरिजाधर है, जो करीब 530 फीट लम्बा है।

27). इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य के मामले में आज पूरी दुनिया में सबसे पहला नाम जर्मनी का ही आता है।

28). जर्मनी साइकिल चलाने वालों का देश कहा जाता है। जर्मनी में 96% लोगों के पास अपनी साइकिल है।

29). जर्मनी में रहने वाले लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल है, यहां के लोग बा मुश्किल हँसते हैं।

30). 1936 में जब जर्मनी में ओलंपिक हुए थे तब भारत का मुकाबला जर्मनी से हुआ जिसमें हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की वजह से भारत ने जर्मनी को 8-1 से पटखनी दी थी। इस मैच को हिटलर भी देख रहा था और उसने मेजर ध्यानचंद के खेल से प्रभावित होकर उन्हें अपनी सेना में उच्च पद देने ओर जर्मनी की तरफ से खेलने की पेशकश दी। मगर देशभक्त मेजर ध्यानचंद ने यह पेशकश मुसकराते हुए ठुकरा दी।

जर्मनी का इतिहास और अधिक जानकारी यहां से जाने – Germany Information

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *