फ्रांस के बारे में 41 रोचक बातें | Interesting Facts about France in Hindi

France in Hindi/ फांस के लोगो का विश्वास भगवान में बहुत कम है। फ्रांस के 45% लोग नास्तिक है। इसी तरह फ्रांस जुड़े कई ऐसे रोचक बातें हैं जो आपको हैरान कर देगी। तो चलिए जानते हैं फ्रांस के बारे में 40 रोचक तथ्य. (France ke bare me rochak jankari) ..

फ्रांस के बारे में 40 रोचक बातें | Interesting Facts about France In Hindiफ्रांस देश के बारे में रोचक तथ्य – Amazing Facts about France In Hindi

1). दुनिया भर में फ्रांस ही ऐसा देश हैं जिसने साहित्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नोबल पुरस्कार जीते है।

2). फ्रांस क्षेत्रफल के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का 43वाँ सबसे बड़ा देश है। हालाँकि इसका क्षेत्रफल भारत के राजस्थान राज्य से भी छोटा हैं।

3). ये बात शायद आपको हैरान कर देगी की फ्रांस में हर पाँच में से एक इंसान डिप्रेशन से पीड़ित है, यह दुनिया के सबसे उदास देशो में से एक है।

4). फांस के लोगो का विश्वास भगवान में बहुत कम है। फ्रांस के 44% लोग नास्तिक है।

5). “फ्रांस” नाम की उत्पत्ति लैटिन शब्द फ़्रांसिया से हुई, जिसका अर्थ “फ्रैंक की जमीन और साम्राज्य” से है।

6). फ्रांस की जनसंख्या करीब 6.6 करोड़ है जो इसे दुनिया में 19वाँ स्थान दिलाती है।

7). फ्रांस की GDP करीब $2.6 खरब डॉलर है जो दुनिया की 10वी सबसे बड़ी जीडीपी है।

8). फ्रांस ने किसी समय दुनिया के 8.6% हिस्से पर राज किया है। जो की इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

9). फ्रांस की गिनती आमिर देशो में होती हैं क्योंकि फ्रांस में लगभग हर व्यक्ति की आय करीब $37,000 डॉलर है।

10). दुनिया में सबसे ज़्यादा पर्यटक फ्रांस में ही आते है. हर साल लगभग 7.5 करोड़. ये आंकड़ा फ्रांस की कुल आबादी से भी ज्यादा है।

11). फ्रेंच शहर पेरिस में केवल एक स्टॉप का चिन्ह या प्रतिक है।

12). क्या आप जानते हैं फ्रांस के कानून के मुताबिक आप मरे हुए व्यक्ति से भी शादी कर सकते है।

13). फ्रांस के “लुइस XIX” नामक एक राजा को एक बार केवल 20 मिनट के लिए फ्रांस का राजा बनाया गया था।

14). फ्रांस में किसी सूअर का नाम नेपोलियन नही रख सकते।

15). फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने समलैंगिगता को कानूनी मान्यता दी है।

16). फ्रांस में भैस, सापों, मेढ़के की टागों और घोड़ो के मटन को बड़े चाव से खाया जाता है।

17). फ्रांस में आप कोई भी होटल के बचें हुए खाने को फेंक नहीं सकते ऐसा करना गैर कानूनी है बल्कि फ्रांस में इस खाने को दान में देना अनिवार्य है।

18). फ्रांस की महिलाएं दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहती है।

19). फ्रांस में किसी रेलवे स्टेशन पर KISS नही कर सकते. और ऐसा करते हुए पकडे गए तो आपको डायरेक्ट जेल हो जाएगी।

20). फ्रेंच ने अपना खुद का एक इंटरनेट प्रकार ढूँढ निकाला है, जिसे 1980 में मिनिटेल (मिनिटेल टेलीमैटिक्स सिस्टम) का नाम दिया गया, जिसने फ्रांस को हाउसहोल्ड टेलीमैटिक्स में विश्व लीडर बनाया।

France Country Facts in Hindi

21). फ्रांस संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्यों में से एक है।

22). फ्रेंच राष्ट्रपति चार्ल्स दे गुल्ले का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है, क्योकि 32 बार विरोधियो ने उनकी हत्या करने की कोशिश की और हर बार वे सुरक्षित रहे।

23). फ्रांस का “लौवर म्यूजियम” दुनिया में सबसे ज्यादा पर्यटक पाने वाला म्यूजियम है।

24). क्या आप जानते हैं की लोगो को अप्रैल फूल बनाने की शुरुआत फ्रांस से हुई थी।

25). फ्राँस, नीदरलैंड के बाद यूरोप में सबसे ज़्यादा खेती करने वाला दूसरा देश है।

26). हर साल मई महीने में दो हफ्तों तक कैनंस शहर, फ्रांस में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

27). ये बात आपको विश्वास न हो पर फ्रांस के एक शहर को कंडोम भी कहते है।

28). फ्रांस कोयला उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

29). फ्रांस 17वीं सदी के अंत से अभी तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है।

30). फ्रांस में 12 वी शताब्दी में फ्रांसिस फिलिप द्वितीय के नेतृत्व में किलो का निर्माण किया गया, फ्रांस में लौवर म्यूजियम में दुनिया की प्राचीनतम और महत्वपूर्ण कलाओ को जमा करके रखा गया है, और साथ यह दुनिया के प्राचीनतम स्मारकों में से एक है।

31). सम्पूर्ण यूरोपियन संघ में फ्रेंच (स्पेनिश के साथ) के महिलाओ की जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है।

32). अंतरराष्ट्रीय ईकाई प्रणाली अपनाने वाला पहला देश फ्रांस ही था। जैसे कि किलोमीटर, लीटर, किलोग्राम आदि।

33). फ्रांसीसी क्रांति के समय 75% फ्रांसीसी लोग फ्रेंच भाषा नहीं बोलते थे।

34). पूरे यूरोप में सबसे मोटे पुरुष फ्रांस में ही रहते है। जबकि महिलाये दूसरे नंबर पर हैं।

35). जीन दुजर्दीन पहला और एकमात्र फ्रेंच एक्टर है जिसने 2011 में “द आर्टिस्ट” में अपने रोल के लिये अकैडमी अवार्ड में बेस्ट एक्टर का ख़िताब जीता था।

36). फ्रांस में करीब 4700 तरह के पनीर के पकवान बनते है।

37). दुनिया में नुक्लेअर ईंधन की इलेक्ट्रॉनिक का सर्वाधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ता फ्रांस में है।

38). द्वितीय विश्व युद्ध के समय फ्रेंच प्रतिरोध की पौराणिक कथाओ के बावजूद, अंडरग्राउंड अभियान में कभी भी 5% से ज्यादा लोग शामिल नही हुए, बचे हुए 95% लोग या तो नाज़ी का साथ देने लगे थे या कुछ नही कर रहे थे।

39). 2003 में की गयी डुरेक्स ग्लोबल सेक्स स्टडी के अनुसार, दुनिया में फ्रेंच लोग ही एक साल में सबसे ज्यादा बार सेक्स करते है।

40). फ्रांस के एफिल टावर का नाम उसके डिज़ाइनर गुस्तावे एफिल के नाम पर रखा गया, जिसका निर्माण 1889 में विश्व प्रदर्शनी के लिये किया गया था। 1909 में इसके टुकड़े भी किये गये थे लेकिन इसे बक्शा गया। एफिल टावर 1063 फीट (324 मीटर) ऊँचा है, इसमें टॉप का एंटीना भी शामिल है।

41). आपकी जानकारी के लिए बता दे, गाड़ियों के लिए नम्बर प्लेट सबसे पहले फ्रांस में इस्तेमाल किया गया।

फ्रांस के बारे में और जानकारी के लिए इस लेख को जरुर पढ़े >> France Information In Hindi

और अधिक लेख –

फ्रांस के बारे में रोचक तथ्य आपको कैसा लगा हमें कमेंट में बताये.

1 thought on “फ्रांस के बारे में 41 रोचक बातें | Interesting Facts about France in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *