उत्तर कोरिया के बारे में 30 रोचक तथ्य Facts About North Korea in Hindi

North Korea / उत्तर कोरिया में ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं जो दुनिया में कहीं भी नहीं है। उत्तरी कोरिया अपनी शासन पद्धति की वजह से हमेशा ही विवादों में रहा है। कभी वहां के तानाशाही वाले लोकतंत्र को लेकर तो कभी विवादित सैटेलाइट परीक्षण को लेकर। एक विवाद से उठी आग ठंडी नहीं होती कि दूसरी सुलगने लगती है। इस देश में न तो आप अपनी मर्जी से बाल कटा सकते हैं न ही इंटरनेट चला सकते हैं। और सबसे अजीब बात हैं की जहाँ आज पूरी दुनिया 2017 में जी रही हैं वहीँ उत्तेर कोरिया में अभी सिर्फ 104 चल रहा हैं। आइये जाने नार्थ कोरिया के बारे में रोचक बातें…

उत्तर कोरिया के बारे में रोचक बातें - Interesting Facts About North Korea In Hindiउत्तर कोरिया के बारे में रोचक बातें  – Interesting Facts About North Korea in Hindi

1). नार्थ कोरिया का सबसे बड़ा नेता और सनकी शासक किम जोंग उन हैं। किम ने अपने चाचा को नंगा करके 120 भूखे कुत्तों के पिंजरे में फिंकवा दिया था।

2). नॉर्थ कोरिया  (Uttar Korea) के बच्चे इतिहास के नाम पर सिर्फ अपने ही देश के बारे में पढ़ते हैं और किम जोंग I, किम जोंग II की बहादुर गाथाएं…

3). नार्थ कोरिया के अंदर अगर आप बाइबल पढ़ते या पोर्न फिल्म देखते पकड़े गये तो तुरंत आपको मौत की सजा मिल जाएगी।

4). यहाँ के लगभग 99 फीसदी लोग शिक्षित हैं। इसे शायद पूरे उत्तरी कोरिया की सबसे अच्छी बात कह सकते हैं।

5). नॉर्थ कोरिया में लोगों को हफ्ते में सिर्फ 6 दिन ही काम नहीं करना पड़ता है, बल्कि उन्हें एक दिन का ‘वॉलनटिअर’ वर्क भी करना होता है। हां, और यह वर्किंग डे के नंबर्स को 7 कर देता है।

6). अगर आपको ये वहम हैं कि उत्तर कोरिया में अभी 2020 चल रहा हैं तो हम बता दे वहाँ अभी 108 वाँ साल चल रहा हैं। यह कलैंडर इस देश ने पूर्व तानाशाह किम इल-सुंग की जन्मतिथि 15 अप्रैल 1912 पर आधारित है।

7). नॉर्थ कोरिया में खुद की मर्जी से बाल नही कटवा सकते यहां महिलाओं के लिए 28 और आदमियों के लिए 10 तरह के हेयर स्टाइल हैं।

8). नॉर्थ कोरिया एकमात्र नेक्रोक्रेसी वाला देश है, जिसका मतलब है कि यह आज भी एक मर चुके शासक के अधीन काम करता है।

9). उत्तर कोरिया में 8 जुलाई और 17 दिसंबर को खुशियां नही मना सकते।

10). देश में किसी तरह की इंटरनेट सेवा नहीं है। सिर्फ वीआईपी लोगों को ही इंटरनेट सर्फ करने का विशेषाधिकार प्राप्त है। देश का अपना ऑपरेशनल सिस्टम है जिसका नाम रेड स्टार है।

11). यहां के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट या सिग्नल की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी इशारों से वाहन नियंत्रित करते हैं।

12). अगर कोई नार्थ कोरिया में अपराध करता हैं तो उसकी सज़ा अगली तीन पीढ़ियों तक मिलेगी।

13). नार्थ कोरिया के लोग अपनी मर्जी से अपने घर को रंग भी नही कर सकते हैं। उन्हें सरकार के आदेश अनुसार इमारत पर ग्रे कलर ही पेंट करना होता हैं और उन पर नेताओं की तस्वीरें लगाने का भी एक नियम हैं।

14). उत्तर कोरिया में सिर्फ 605 आदमी Internet चलाते हैं।

15). नॉर्थ कोरिया के हर घर में सरकार द्वारा नियंत्रित रेडियो लगा हुआ हैं। नागरिकों को इसे बंद करने की अनुमति नहीं हैं।

16). उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टेलिविज़न चैनल हैं।

17). यहां के लोग मानवीय मल को खाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

18). नार्थ कोरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना हैं.. अमेरिका से पांच गुना बड़ी हैं।

19). नार्थ कोरिया में गाँजा प्रयोग करने की कानूनी अनुमति हैं।

20). यहां की सरकार ने जोन्ग डॉन्ग नामक एक मॉडल सिटी बनाई गई थी, ताकि दक्षिण कोरियाई लोगों को नार्थ कोरिया आने के लिए आकर्षित किया जा सके।

21). अगर गरीबों की बात करें, नॉर्थ कोरिया की लगभग पूरी आबादी बेहद गरीबी में जी रही है।

22). पिछले 60 सालों में उत्तर कोरिया से 23,000 लोग दक्षिण कोरिया चले गए। इन लोगों पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया। वहीं, मात्र दो लोग ही दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया आए।

23). नार्थ कोरिया में कोई जींस नही पहन सकता।

24). नार्थ कोरिया में भिखारियों की फोटो नही खींच सकते।

25). लगभग 2.5 लाख नॉर्थ कोरियन को जेल में डाला हुआ है। इन कैंप्स को इंलेक्ट्रिग फैंसिग कर घेरा गया है।

26). उत्तर कोरिया में आम नागरिकों को गाड़ियां खरीदने की इजाजत नहीं है। हालांकि सरकारी अधिकारियों और सैनिक अफसरों को इससे प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

27). उत्तर कोरिया में हर पाँच साल में election होता हैं लेकिन लोगो के पास चुनने को एक ही विकल्प होता हैं।

28). यहां टूरिस्ट स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी नहीं कर सकते। वह लगातार गाइड के सुपरविजन में रहते हैं अकेले उन्हें अकेले कहीं जाने या एरिया को एक्सप्लोर करने की इजाजत नहीं होती है।

29). नॉर्थ कोरियन पूरी तरह से दुनिया से कटे हुए हैं। न्यूजपेपर्स, मैगजीन और न्यूज चैनल्स बाहरी दुनिया की किसी भी चीज को कवर नहीं करते। वह सिर्फ नॉर्थ कोरिया को ही महिमामंडित करने का काम करते हैं। नागरिक सच में झूठ में जी रहे हैं।

30). पहले माना जाता था कि उत्तर कोरिया एक कम्युनिस्ट देश है। पर इस भ्रम को भी उत्तर कोरिया ने दूर कर दिया है। उत्तर कोरिया ‘जूसे’ विचारधारा को मानता है।


और अधिक लेख – 

उतर कोरिया की North Korea Facts in Hindi जानकारी और restrictions in north korea in hindi आपको कैसी लगी हमें जरूर बताये।

1 thought on “उत्तर कोरिया के बारे में 30 रोचक तथ्य Facts About North Korea in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *