फ़िजी देश के बारे रोचक तथ्य | Facts About Fiji in Hindi

Fiji in Hindi – फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से Republic of Fiji के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह प्रशांत महासागर के भीतर 7,056 वर्ग मील में बसता है और इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय देशों में से एक है। सन् 1970 में इस देश को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। फिजी अपने समुद्री तट और खजूर के पेड़ों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के लोग फिज़िण अंग्रेजी और फिजी हिंदी भाषा बोलते हैं। सुआ यहां की राजधानी है। तो आइये जाने fiji desh ke rochak bare mein jankari.

Facts About Fiji

फ़िजी के बारे में तथ्य – Fiji Facts in Hindi

  1. दक्षिण प्रशांत में स्थित, फिजी एक द्वीपसमूह देश है, जो न्यूजीलैंड के उत्तर में लगभग 1,300 मील की दूरी पर है।
  2. फिजी ने ब्रिटिश साम्राज्य से 96 साल बाद 1970 में स्वतंत्रता प्राप्त की।
  3. फिजी की राजधानी और फिजी के द्वीप पर सबसे बड़ा शहर सुवा है।
  4. फिजी की जनसंख्या 2013 के अनुसार लगभग 896,758 है।
  5. फिजी में प्रमुख उद्योग पर्यटन और चीनी हैं।  निर्यात में वस्त्र, सोना, लकड़ी और मछली भी शामिल हैं।
  6. फिजी की मुद्रा फिजियन डॉलर है।
  7. फिजी में अभी भी करीब 40% के पास भी बिजली उपलब्ध हैं।
  8. फिजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक पेशेवर गोल्फर विजय सिंह हैं, जो तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता हैं।
  9. फिजी में रग्बी यूनियन सबसे लोकप्रिय खेल है।
  10. फिजी में 322 द्वीप हैं और 500 से अधिक छोटे द्वीप हैं।
  11.  फिजी में ज्यादातर लोग भारतीय हैं। यहां पर आपको ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मिलेंगे।
  12. फिजी का पारंपरिक पदार्थ कावा है।
  13. कहते हैं कि प्राचीन फिजी में रहने वाले आदिवासी आदमखोर (नरभक्षी) थे। हालांकि वो युद्ध में मरने वाले लोगों का ही मांस खाते थे, कुदरती तौर पर मरने वालों का नहीं।
  14. यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके जीडीपी का एक मुख्य हिस्सा पर्यटन है।
  15. फिजी में गर्म पत्थरों पर चलने की प्रथा 500 वर्ष पहले शुरू हुई।
  16. फिजी में ज्यादातर लोग हिंदू और क्रिश्चियन हैं।
  17. दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर नाडी में स्थित श्री शिव सुब्रमण्य मंदिर है।
  18. फिजी के निवासियों को फिजियन कहते हैं।
  19. यहां के लोगों को अपना खाना पारंपरिक तरीके से पकाना पसंद है।
  20. सिगाटोका नदी 75 मील (120 किमी) लंबी है, और फिजी के अंदरूनी हिस्सों से होकर जाती है।
  21. यहाँ के दो प्रमुख द्वीप, विटी लेवु और वनुआ लेवु, लगभग 883,000 की आबादी का 87% हिस्सा है।
  22. भारत के अलावा Fiji ही ऐसा देश है, जहां हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. वहां की 40% जनसंख्या Indo-Fijian है।

और अधिक लेख –

1 thought on “फ़िजी देश के बारे रोचक तथ्य | Facts About Fiji in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *