थाईलैंड के बारे में 25 मजेदार रोचक बातें Amazing Facts About Thailand in Hindi

थाईलैंड – Information About Thailand in Hindi

थाईलैंड एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। यह समुद्र तटों, भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और बुद्ध के अलंकृत मंदिरों के लिए जाना जाता है। थाईलैंड आधिकारिक तौर पर किंगडम ऑफ थाईलैंड और पूर्व में सियाम के रूप में जाना जाता था। यह दक्षिण पूर्व एशियाई इंडोचाइनीस प्रायद्वीप के केंद्र में स्थित है, जो 76 प्रांतों से बना है। थाईलैंड टूरिज्म के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। आइये जाने thailand ke baare mein rochak tathy ..

Facts About Thailand in Hindi

Interesting Facts About Thailand in Hindi

  1. दक्षिण-पूर्व एशिया में थाईलैंड एकमात्र ऐसा देश है जिसे यूरोपीय शक्ति के तहत कभी  गुलाम नहीं बनाया गया है।
  2. रामाकिन यहां का धार्मिक महाग्रंथ है और यह रामायण का थाई वर्जन है।
  3. हर साल थाईलैंड में बंदरों को पूरी तरह से समर्पित एक त्योहार मनाया जाता है।
  4. थाईलैंड दुनिया का नंबर एक आर्किड निर्यातक है।
  5. थाई भाषा में थाईलैंड का नाम प्रथेट थाई है, जिसका अर्थ है “स्वतंत्र लोगों की ज़मीन”
  6. थाईलैंड चार देशों के साथ सीमा साझा करता है: म्यांमार (पूर्व में बर्मा) उत्तर और पश्चिम में, उत्तर और पूर्व में लाओस, दक्षिण-पूर्व में कंबोडिया और दक्षिण में मलेशिया ।
  7. थाईलैंड दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने ((घूमने)) वाले देशों में से एक है।
  8. थाई भाषा में 44 व्यंजन और 32 स्वर हैं।
  9. थाईलैंड एक बौद्ध बहुल देश है। यहां 94.6 प्रतिशत आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है और मुस्लिम आबादी 4.6 प्रतिशत हैं।
  10. थाईलैंड में, बिना अंडरवियर पहनकर निकलना गैरकानूनी है।
  11. थाईलैंड दुनिया का सबसे बड़ा चावल का निर्यातक है।
  12. थाईलैंड एक संवैधानिक राजतंत्र है।
  13. थाईलैंड के राष्ट्रीय खेल मय थाई मुक्केबाजी को “आठ अंगों की कला” के रूप में जाना जाता है।
  14. पूरी दुनिया में मिलने वाले जानवरों की प्रजातियों का दसवां हिस्सा थाईलैंड में पाया जाता है।
  15. थाईलैंड में शर्टलेस गाड़ी चलाना गैरकानूनी है।
  16. एक थाई महिला बिच्छुओं से भरे एक कांच के कमरे में 33 दिन तक रही थी, जिसने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  17. यहाँ पर दुनिया का सबसे छोटा स्तनधारी bumblebee bat पाया जाता है।
  18. हर साल थाईलैंड दुनिया के सबसे बड़े वाटर फाइट का आयोजन करता है।
  19. कुल क्षेत्रफल के हिसाब से थाईलैंड दुनिया का 50 वां सबसे बड़ा देश है।
  20. थाईलैंड दुनिया का 21 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
  21. थाईलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बैंकॉक है।
  22. यहां के लोग थाई भाषा बोलते हैं।
  23. रेटिकुलेटेड पाइथन जो लंबाई के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा सांप है, थाईलैंड में यह पाया जाता है।
  24. थाईलैंड के लोग अपने शरीर में माथे को सबसे ज्यादा पवित्र अंग मानते हैं।
  25. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में से एक है। यहां का सबसे ज्यादा गर्म महीना अप्रैल होता है। इस महीने में यहां सोंगक्रन त्योहार मनाया जाता है जो बिल्कुल होली की तरह ही है। लेकिन इसमें रंगों की जगह सिर्फ पानी का इस्तेमाल होता है।

और अधिक लेख –

Thailand Facts in Hindi आपको कैसी लगी कृपया कमेंट में बताये.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *