ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े देश | Largest Countries in the World Hindi

दुनिया के कई ऐसे देश हैं जिसका क्षेत्रफल एक किलोमीटर से भी कम हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे भी देश जिसका क्षेत्रफल 17,098,242 किलोमीटर से भी ज्यादा हैं। आइये मिलाते हैं क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देशो से (यह सूचि जनसँख्या के अनुसार नहीं हैं)..

Top Ten Largest Country in the World by Area in Hindi

10). अल्जीरिया / Algeria – (Area sq. km – 2,381,741)

Algeriaअल्जीरिया, अधिकारिक तौर पर अल्जीरिया का जन-लोकतंत्रीय गणराज्य और जिसको रसमी तौर पर लोकतंत्रीय और लोग-प्यारा अलजीरियायी गणराज्य भी कहा जाता है, अफ़्रीका के मघरेब क्षेत्र में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर अल्जीयर्स है। वर्तमान अल्जीरिया का क्षेत्र बहुत सारी प्राचीन सभ्यताएँ, जैसे अतेर्यायी और कैपसियन, की पृष्ठभूमि थी। इस इलाक़े पर बहुत सल्तनतों और राज्य-कुलों का शासन रहा है जिस में नुमिदियायी, करथागिन्यायी, रोमन, वंडल, बिज़ांतीन, अरबी उमय्यद, बर्बर फ़ातिमीद और अलमोहाद और पीछे के तुर्की ओटोमन शामिल हैं। आळ्जीरिया 48 सूबों और 1541 प्रगणों वाला अर्द्ध राष्ट्रपति प्रधान गणराज्य है। 3.7 करोड़ से अधिक आबादी से यह विश्व का 34वाँ सबसे बढ़ आबादी वाला देश है।

9). कज़ाख़िस्तान / Kazakhstan – (Area sq. km – 2,724,900)

Kazakhstanक़ज़ाख़स्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है।

8). अर्जेण्टीना / Argentina – (Area sq. km – 2,780,400)

Argentinaआर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: ‘अर्जेटम’ एवं ‘प्लाटा’ हैं, अर्जेटीना और ‘रायो डी ला प्लाटा’ (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है।

7). भारत / India – (Area sq. km – 3,287,263)

Indiaभारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान देश स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है।

6). ऑस्ट्रेलिया / Australia – (Area sq. km – 7,741,220) 

Australiaऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है।

5). ब्राज़ील / Brazil – (Area sq. km – 8,514,877)

Brazilब्राज़ील दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं।

4). संयुक्त राज्य अमेरिका / United States of America – (Area sq. km – 9,596,960)

United States of Americaसंयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन है। संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप पर स्थित एक संघीय गणतंत्र है। सं॰ रा॰ अ॰ ५० राज्यों और एक संघीय ज़िले से बना है। इसके अतिरिक्त इसके अन्य भी बहुत से अधिनस्थ क्षेत्र हैं जो ओशिनिया और अन्य स्थानों पर भी फैले हैं। यह एक राष्ट्रप्तिय गणतंत्र है। 30.5 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह चीन और भारत के बाद विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है यद्यपि तीसरे स्थान पर होने के पश्चात भी इसकी जनसंख्या प्रथम दो की तुलना में बहुत कम है।

3). चीन / Chine – (Area sq. km – 9,826,675)

Chineचीन पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। 1.3 अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और 9,826,675 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं।

2). कनाडा / Canada – (Area sq. km – 9,984,670)

Canadaकनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलांटिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है इसकी प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर हैं साथ ही साथ मानव विकास सूचकांक पर इसकी रैंकिंग नौवें नम्बर पर है। इसकी, सरकार पारदर्शिता, नागरिक स्वतंत्रता, जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता, और शिक्षा की गुणवत्ता के अंतरराष्ट्रीय माप में सबसे ऊंची रैंकिंग हैं।

1). रूस / Russia – (Area sq. km – 17,098,242)

Russiaरूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल 17,098,242 किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है।


और अधिक लेख –

Chetrafal ki drishti se duniya ke das sabse bada desh के बारे में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी, हमें जरूर बताये।

1 thought on “ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े देश | Largest Countries in the World Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *