नींबू के 20 जबरदस्त फायदे और नुक्सान | Benefits of Lemon in Hindi

Lemon Benefits – नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत हैं। नींबू का इस्तेमाल लोग सलाद और पानी के साथ मिलाकर जूस के रूप में करते हैं। यह एक विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत हैं। नींबू बेहद फायदेमंद और गुणकारी हैं। रोजाना नींबू का प्रयोग न सिर्फ सौंदर्य में निखार लता हैं, बल्कि अपचन, कब्ज, दांत की समस्याएं, गले में संक्रमण, बुखार, आंतरिक रक्तस्राव, जलन, मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों ठीक करने में मदद करता हैं। आइये जाने नींबू के फायदे और गुण..

नींबू के 20 जबरदस्त फायदे और नुक्सान | Benefits of Lemon in Hindi

नींबू के बारे में जानकारी – Lemon Information in Hindi

नींबू के इतिहास के बारे में बात करे तो यह पहली बार असम, उत्तरी बर्मा या चीन में किया गया था। यह मूल रूप से एशिया में पाए जाने वाले सदाबहार पेड़ से आता है। नींबू का वैज्ञानिक नाम साइट्रस लिमोन हैं। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े इतने फायदे देता है, जितने आप सोच भी नहीं सकते। साथ यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। डॉक्टरों के अनुसार अगर हर रोज नींबू के कुछ बुँदे गरम पानी में मिलाकर सुबह खली पेट में इसका सेवन करने से कई लाभ हैं।

नींबू में पाएं जाने वाला पोषक तत्व (कच्चा, बिना छिलके वाला 100 grams) – Lemons Nutrition Facts in Hindi

Vitamin Amount
कैलोरीज 29
वाटर 89 %
प्रोटीन 1.1 g
कार्ब्स 9.3 g
शुगर 2.5 g
फाइबर 2.8 g
फैट 0.3 g
सैचुरेटेड 0.04 g
Monounsaturated 0.01 g
Polyunsaturated 0.09 g
Omega-3 0.03 g
Omega-6 0.06 g

नींबू के रस और नींबू सेवन के फायदे – Health Benefits of Lemon in Hindi (Nimbu ke Fayde) 
1) किडनी स्टोन के लिए :-
नींबू पानी किडनी स्टोन से राहत देता हैं। आधे कप नींबू का जूस रोज पीने से, यूरिन में एसिड की मात्रा बढ़ती है, और विषेले पदार्थ बाहर निकल जाते है। इससे कैल्शियम की वजह से किडनी में होने वाले स्टोन का खतरा कम होता है। नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है।

2) डायबि‍टीज के लिए :- नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है। डायबिटीज नींबू को फ्रिज में रखने के बाद इसका सेवन करने से आपको डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

3) कब्ज और अपच का इलाज :- पेट की परेशानी को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस नियमित रूप से सुबह लेने चाहिए। नींबू का रस कब्ज जैसी तकलीफों को भी कम करता हैं क्यूंकि यह पाचन तंत्र को सुचारू बनाता हैं। इसके आलावा आप अपने खाने में नींबू के कुछ बूंदों को मिला सकते हैं। यह एक रक्त शोधक के रूप में भी कार्य करता है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं जैसे एबडॉमिनल क्रैम्प्स, ब्लॉटिंग, जलन और गैस की समस्या आदि से परेशान होते हैं, उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

4). इम्यून सिस्टम :- नींबू पानी बायोफ्लेवोनॉयड, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रियंट्स का बेहतर स्रेत है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के कारण यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

5). प्रसवकाल के लिए :- प्रसव के लिए भी नींबू फायदेमंद हैं। यदि गर्भधारण के चौथे माह से प्रसवकाल तक स्त्री एक नींबू की शिकंजी नित्य पीए तो प्रसव बिना कष्ट संभव हो सकता है।

6). हिचकी आ रही हैं? :- अगर आपको बहुत देर से हिचकी आ रही है, तो नींबू के रस में 2 छोटे चम्मच काला नमक ,शहद का 1 छोटा चम्मच मिलाकर पीयें। यह हिचकी के लिए असरदार हैं, जल्दी आराम मिलेगा।

7). नकसीर ठीक करे :- नींबू का रस निकालकर नाक में पिचकारी देने से नाक से खून गिरने (नकसीर) की समस्या बंद हो जाती है। नींबू एक ऐसा फल है जिसकी केवल खुशबू से खुशबू ही ताजगी का अहसास होने लगता है।

8). बुखार के लिए :- बुखार ठीक करने में नींबू बहुत मददकारी हैं। नींबू शरीर में पसीने को बढ़ाकर बुखार को तोड़ता है। नींबू एंटीबॉडी और सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में सहायता करता है जो शरीर में सूक्ष्मजीवों से लड़ने में मदद करते हैं। इसका सेवन से तुरंत शरीर का ताप कम हो जाता हैं।

9). कैंसर ठीक करे :- नींबू एक एंटीकैंसर प्रोपर्टीज होती है। शरीर की कोशिकाओं की कैंसर सेल से रक्षा करता है। साथ ही नींबू असामान्य कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है। कई अध्ययनों ने इस संभावना की पुष्टि की है कि नींबू कैंसर के खिलाफ कारगर होता है।

10). दांतो और मसूड़ों के दर्द से छुटकारा :- नींबू दंत चिकित्सा देखभाल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नींबू का रस दांतों के क्षेत्र में लगाने से यह दर्द से छुटकारा पाने में सहायता करता है। साथ ही अगर नींबू का रस मसूड़ों में लगाया जाता है, तो ब्लीडिंग की परेशानी दूर होती है। इसके आलावा नींबू का रस और शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं।

11). उच्च रक्तचाप नियंत्रित करे :- नींबू का जूस पिने से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती हैं। यह मानसिक तनाव, चक्कर आना, मतली आदि को भी ठीक करता हैं। नींबू के टुकडे पर काला नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं और उल्टी भी बंद हो जाती है।

12). गले के संक्रमण ठीक करे :- अगर आप गले का संक्रमण से जूझ रह हैं तो नींबू पानी पिए। नींबू में एंटीबायोटिक गुणों के कारन गले का संक्रमण दूर करता हैं।

13). वजन घटाए :- नींबू का रस वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। सुबह सबसे पहले नींबू की 6 से 8 बूंद को गरम पानी के साथ लेने से यह वजन कम करने में सहायक होता हैं। इसके सेवन से आप बिना कमजोरी के वजन घटा लेंगे। यह न सिर्फ पतला करने बल्कि मोटापा बढ़ाने में भी लाभकारी है।

14). गठिया का इलाज :- नींबू शरीर से जीवाणु और विषाक्त पदार्थों को फ्लश करने में मदद करता है। जिससे गठिया का दर्द कम होता हैं। जोड़ो के दर्द में नींबू के रस को दर्द वाले स्थान पर मलने से दर्द व सूजन कम हो जाती है।

15). पाँव दर्द से राहत :- गर्म पानी में कुछ नींबू का रस मिलाएँ और तत्काल राहत और मांसपेशियों के आराम के लिए इस मिश्रण में अपने पैरों को डुबोएँ। नींबू एक सुगन्धित और एंटीसेप्टिक एजेंट है और पैर को आराम देने के लिए उपयोगी है।

16). खुजली दूर करे :- नींबू में फिटकरी का चूर्ण भरकर खुजली वाली जहग पर धीरे से रगड़ने पर खुजली बंद हो जाती है। साथ ही किसी कीड़े के काटने, या इन्फेक्शन से होने वाली खुजली में नीम्बू का रस लगायें, कुछ ही समय में परेशानी दूर हो जाएगी।

17). हैज़ा रोग से निजात :- एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोडकर उसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर पीने से हैज़ा रोग भी ठीक हो जाता है। इसका नियमित सेवन से जल्दी लाभ देता हैं।

नींबू से होने वाले चेहरे के लिए फायदे – Benefits of Lemon for Skin in Hindi

18). त्वचा के लिए :- नींबू का रस सेवन करने से चेहरे की त्वचा की कोमलता को बढ़ाता हैं। चेहरे पर कच्चे दूध में नीबू का रस मिला कर लगाने से चेहरे के सारे दाग मिट जाते हैं। अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हैं, तो आप फ़े स पैक मे नींबू का रस मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा तैलीय है,  तो नींबू के रस मे बराबर मात्रा मे पानी मिलाकर चेहरा साफ़ करें।

19). बालो के लिए :- नींबू बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है, बालों में लगाने पर बालों पर ऱूसी का असर नहीं होता है। नींबू के रस और जैतून के तेल का मिश्रण बालों में लगाने से दो मुहे बाल भी ठीक होते हैं। बालों में जूँ से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस, लहसुन या बादाम पेस्ट के साथ मिलाएं और इसे बालों की जड़ों पर लगाएं, यह जूँ हटाने का एक प्राकृतिक उपाय है।

20). एडियाँ साफ़ रखने में मदद :- गुनगुने पानी मे नींबू का रस डालकर उससे एडियाँ साफ़ करे,एडियाँ साफ़ हो जायेंगी। साथ इसे शरीर के अन्य हिस्सों को भी साफ रखने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

एनर्जी बढ़ाये :- नींबू न सिर्फ बीमारियां ठीक करता हैं, साथ ही एनर्जी भी बूस्ट करता हैं। कमजोरी हैं तो नींबू का सेवन करे।

नींबू सेवन का सही तरीका – Best Ways to Eat a Lemon in Hindi

Lemon – नींबू का इस्तेमाल लोग कई प्रकार से करते हैं। इसके इस्तेमाल आप जूस के रूप में, सलाद, भजनो में सवाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। ऐसे नींबू का इस्तेमाल किसी प्रकार से भी करे, कोई प्रॉब्लम नहीं हैं।

नींबू सेवन से होने वाले नुक्सान – Side Effects of Lemon in Hindi

ऐसे तो नींबू के कोई ज्यादा साइड इफेक्ट्स तो नहीं हैं फिर भी अधिक मात्रा में निम्बू पानी लेने से आपको कुछ बीमारियां हो सकती हैं। जैसे –

1). नींबू में एसिड होता हैं, ऐसे में आपको एसिडिटी की समस्या है तो नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।

2). ज्यादा नींबू पानी लेने से, पेट एवं सीने में जलन भी हो सकती है।

3). अधिक मात्रा में नींबू का सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी जूझ सकते हैं।

4). अधिक सेवन से नींबू दांतो के लिए भी समस्या कड़ी कर सकती हैं। क्यूंकि नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं।

और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *