राजीव गाँधी खेल रत्न की जानकारी और सूची Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards

Rajiv Gandhi Khel Ratna – राजीव गाँधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस सम्मान का नाम पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया। यह सम्मान 1991-92 में शुरू किया गया। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस सम्मान की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है ताकि वे खेलों में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रात्साहित होते रहें।

राजीव गाँधी खेल रत्न की जानकारी और सूची Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards

राजीव गाँधी खेल रत्न की जानकारी – Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards  Information in Hindi

हर देश में अपने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन देने पर सम्मान और अवार्ड्स दिया जाता हैं। भारत में भी देश का नाम रोशन क2रने वाले खिलाडियों को भारत सरकार विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत करती है। जिसमे अर्जुन पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, मेजर ध्यान चंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार। राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार इनमे से सर्वोच्च सम्मान है। वर्ष 1991-92 में पहला पुरस्कार विश्वनाथन आनन्द को दिया गया था।

Rajiv Gandhi Khel Ratna खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन् 2004-05 तक, नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000/- थी। अब यह संख्या 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 कर दी गयी है।

भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।

पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची – List of Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Winners

क्रम वर्ष नाम खेल
1 1991-92 विश्वनाथन आनन्द शतरंज
2 1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स
3 1993-94 होमी मोतीवाला (संयुक्त)
4 1993-94 पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त) नौकायन
5 1994-95 कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन
6 1995-96 कुंजारानी देवी (संयुक्त) भारोत्तोलन
6 1996-97 लिएंडर पेस (संयुक्त) टेनिस
7 1997-98 सचिन तेंदुलकर क्रिकेट
8 1998-99 ज्योतिर्मय सिकदार एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
9 1999-2000 धनराज पिल्लै हॉकी
10 2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन
11 2001 अभिनव बिंद्रा शूटिंग
12 2002 अंजली वेद पाठक (संयुक्त) शूटिंग
12 2002 के.एम. बीनामोल (संयुक्त) एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
13 2003 अंजू बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)
14 2004 राज्यवर्धन सिंह राठौर शूटिंग (निशानेबाज़ी)
15 2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर
16 2006 मानवजीत सिंह संधू शूटिंग
17 2007 महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट
वर्ष 2008 में किसी को नहीं दिया गया।
18 2009 मैरी कॉम (संयुक्त) बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
18 2009 विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त) बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)
18 2009 सुशील कुमार (संयुक्त) कुश्ती
19 2010 साइना नेहवाल बैडमिंटन
20 2011 गगन नारंग निशानेबाज़ी
21 2012 विजय कुमार निशानेबाज़ी
22 2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती
23 2013 रोंजन सोढ़ी निशानेबाज़ी
वर्ष 2014 में किसी को नहीं दिया गया।
24 2015 सानिया मिर्जा टेनिस
25 2016 पी.वी. सिंधु बैडमिंटन
26 2016 दीपा करमाकर जिम्नास्टिक
27 2016 जीतू राय निशानेबाज़ी
28 2016 साक्षी मलिक कुश्ती
29 2017 देवेन्द्र झाझारिया जेवलिन थ्रो
30 2017 सरदार सिंह हॉकी
31 2018 विराट कोहली क्रिकेट
32 2018 मीराबाई चानू भारोत्तोलन
और अधिक लेख – 

Please Note : – I hope these “Rajiv Gandhi Khel Ratna in Hindi” will like you. If you like these “Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards Information & List in Hindi” then please like our Facebook page & share on Whatsapp.

1 thought on “राजीव गाँधी खेल रत्न की जानकारी और सूची Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *