दादा साहब फाल्के पुरस्कार की जानकारी, सूची Dadasaheb Phalke Award in Hindi

Dadasaheb Phalke Award Winner List – दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो आजीवन योगदान के लिए भारत की केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह हर वर्ष ‘लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड’ के रूप में दिया जाता हैं।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की जानकारी और सूची Dadasaheb Phalke Award

दादा साहब फाल्के पुरस्कार का इतिहास – Dadasaheb Phalke Award History in Hindi

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस पुरूस्कार को प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। दादा साहेब फाल्के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक थे जो भारतीय सिनेमा के पितामह की तरह माने जाते हैं। उन्होंने ही अपनी पहली मूक फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का निर्माण कर देश में सिनेमा जगत खड़ा किया। और आगे चलकर यही बॉलीवुड बना।

उनके नाम पर भारत सरकार ने 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दिया जाता है। वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से जुड़ी खास बातें – Dadasaheb Phalke Award Facts in Hindi

दादा साहब फाल्के पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। इस पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है। ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार भी दिए जाते हैं, जो हैं – फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कलाकार – Dadasaheb Phalke Award Winners List in Hindi

क्रम वर्ष कलाकार कार्यक्षेत्र
1) 1969 देविका रानी अभिनेत्री
2) 1970 बी. एन. सरकार फ़िल्म निर्माता
3) 1971 पृथ्वीराज कपूर अभिनेता ( मरणोपरांत)
4) 1972 पंकज मलिक फ़िल्म संगीतकार
5) 1973 रूबी मेयर्स / सुलोचना अभिनेत्री
6) 1974 बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी फ़िल्म निर्देशक
7) 1975 धीरेन्द्र नाथ गांगुली अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
8) 1976 कानन देवी अभिनेत्री
9) 1977 नितिन बोस फ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म पटकथा लेखक
10) 1978 रायचंद बोराल फ़िल्म संगीतकार, फ़िल्म निर्देशक
11) 1979 सोहराब मोदी अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
12) 1980 पी. जयराज अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
13) 1981 नौशाद अली फ़िल्म संगीतकार
14) 1982 एल. वी. प्रसाद अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
15) 1983 दुर्गा खोटे अभिनेत्री
16) 1984 सत्यजित राय फ़िल्म निर्देशक
17) 1985 वी शांताराम अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
18) 1986 बी. नागी रेड्डी फ़िल्म निर्माता
19) 1987 राजकपूर अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
20) 1988 अशोक कुमार अभिनेता
21) 1989 लता मंगेशकर पार्श्व गायिका
22) 1990 ए. नागेश्वर राव अभिनेता
23) 1991 भालजी पेंढारकर फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म पटकथा लेखक
24) 1992 भूपेन हज़ारिका फ़िल्म निर्देशक, गायक
25) 1993 मजरूह सुल्तानपुरी गीतकार
26) 1994 दिलीप कुमार अभिनेता
27) 1995 राजकुमार अभिनेता
28) 1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता
29) 1997 प्रदीप गीतकार
30) 1998 बी. आर. चोपड़ा फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
31) 1999 ऋषिकेश मुखर्जी फ़िल्म निर्देशक
32) 2000 आशा भोंसले पार्श्व गायिका
33) 2001 यश चोपड़ा फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
34) 2002 देव आनंद अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
35) 2003 मृणाल सेन फ़िल्म निर्देशक
36) 2004 अदूर गोपालकृष्णन फ़िल्म निर्देशक
37) 2005 श्याम बेनेगल फ़िल्म निर्देशक
38) 2006 तपन सिन्हा फ़िल्म निर्देशक
39) 2007 मन्ना डे पार्श्व गायक
40) 2008 वी.के. मूर्ति छायाकार
41) 2009 डी. रामानायडू फ़िल्म निर्माता
42) 2010 के. बालाचंदर फ़िल्म निर्देशक
43) 2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता
44) 2012 प्राण अभिनेता
45) 2013 गुलज़ार गीतकार, कवि, पटकथा लेखक, निर्माता-निर्देशक
46) 2014 शशि कपूर अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता
47) 2015 मनोज कुमार अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
48) 2016 के. विश्वनाथ फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, अभिनेता
49) 2017 विनोद खन्ना अभिनेता
50) 2018 अमिताभ बच्चन अभिनेता

और अधिक लेख 

1 thought on “दादा साहब फाल्के पुरस्कार की जानकारी, सूची Dadasaheb Phalke Award in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *