स्पेन देश के बारे में 23 रोचक बातें | Facts About Spain in Hindi

Spain / स्पेन दुनिया के चौथा ऐसा देश जहां पर लोग सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं। स्पेन में ला टोमाटीना नाम का एक त्यौहार होता है जिसमें लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं। स्पेन में कई ऐसे बातें हैं जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। चलिए जाने स्पेन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य.. 

स्पेन देश के बारे में 23 रोचक तथ्य - Interesting Facts About Spain In Hindiस्पेन देश के बारे में 23 रोचक तथ्य – Interesting Facts About Spain In Hindi

1). क्या आप जानते हैं स्पेन में पब्लिक प्लेस में बिना कपड़ों के जाने पर कोई सजा का प्रावधान नहीं है।

2). स्पेन में हर साल 5 करोड़ लोग घूमने आते हैं। पर्यटक स्थल के लिहाज से स्पेन सबसे अच्छा है।

3). स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है।

4). स्पेन का पूरा Kingdom of Spain है।

5). स्पेन पश्चिमी यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

6). स्पेन में लड़कियों की शादी के लिए उम्र मात्र 16 साल होनी जरुरी है।

7). एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिन में 2050 के बाद स्पेन दुनिया का सबसे बूढ़ा देश होगा, जहाँ की 40 % आबादी 60 साल ज्यादा उम्र की होगी।

8). स्पेन में 72% लोग स्पेनिश भाषा बोलते हैं बाकि अन्य भाषा बोलते हैं।

9). स्पेन में ला टोमाटीना नाम का एक त्यौहार होता है जिसमें लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।

10). इंग्लिश भले ही अमेरिका का आधिकारिक भाषा हो पर स्पेन से ज्यादा स्पेनिश भाषा अमेरिका में बोली जाती है।

11). स्पेन का राष्ट्रीय पशु सांड है।

12). स्पेन में लोगों की औसत आयु 82.8 साल है।

13). स्पेन में करीब 47 गगनचुम्बी इमारतें ऐसी हैं जिनमें लिफ्ट ही नहीं है, मतलब की सिर्फ सीढ़ी के भरोसे हैं।

14). स्पेन के एक नगर में 700 लोगों का एक ही सरनेम है – “Japon”

15). स्पेन में वेश्याओं को हाइवे वर्कर जैसे ड्रैस पहननी होती है ताकि सड़क पर एक्सीडेंट ना हों।

16). स्पेन के ज्यादातर त्यौहारों में जानवरों के साथ निर्दयता की जाती है जिसकी वजह से हर साल करीब 60,000 जानवर हर साल मरते हैं।

17). स्पेन जाये तो इस बात का ख्याल रखे की स्पेन में शाही परिवार की बुराई करने पर 2 साल की जेल हो सकती है।

18). दुनिया का 43% olive oil स्पेन में बनाया जाता है।

19). पिछले 10 सालों में स्पेन में 40% बिजनिस महिलाओं द्वारा किये गए हैं।

20). स्पेन की जलवायु बदलती रहती है। उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों की जलवाय ठंढी और आर्द्र (humid) है। केंद्रीय पठार जाड़ों में ठंढा तथा गर्मियों में गरम रहता है। उत्तरी तटवर्ती क्षेत्र तथा दक्षिणी तटवर्ती कटिबंध में वार्षिक औसत वर्षा क्रमश: 100 सेमी तथा 75 सेमी है।

Spain Facts in Hindi

21). स्‍पेन के सबसे पसंदीदा शहरों में से एक बार्सिलोना सिटी यहां आने वालों को कई तरह से पसंद आती है जैसे, यहां साल भर नई-नई डिशेज, फैशन और म्यूजिक की धूम रहती है। यह शहर खासतौर से अपनी फुटबॉल टीम के लिए फेमस है।

22). स्पेन में तरह-तरह के नज़ारे देखने को मिलते हैं। हर कहीं जैतून के पेड़, अंगूर की बेलें और गेहूँ के लहलहाते खेत नज़र आते हैं।

23). स्पेन में माद्रीद शहर तथा यहाँ का संग्रहालय, माद्रीद के समीपस्थ एस्कोरिआल महल (Escorial place), तोलेदो (Toledo) तथा सान सेबासतिआन (San Sebastian) के पास का एमेरालेद समुद्रतट (Emeraled Coast) आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

24). एक फैक्ट यह भी हैं की स्पेनिश दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 44 देशों में स्पेनिश भाषा बोली जाती है।

25). स्पेन में 5% बच्चे अविवाहित माता-पिता से पैदा होते हैं। इसके आलावा यहां तलाक की दर बहुत कम है।

26). स्पेन की साक्षरता दर 98% से भी अधिक है। एक बात और जो आपको हैरान करेगी स्पेन के राष्ट्रगान में कोई भी शब्द नहीं हैं।

27). इंडिया में लोग पिता का सरनेम रखते हैं, लेकिन परंपरागत रूप से स्पेन में दो सर नेम रखने का चलन है यहाँ पिता और माता दोनों के उपनाम को अपने नाम के आगे जोड़ा जाता है।

28). स्पेन ने पहले और दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन इस देश में 1936 से 1939 तक गृहयुद्ध चला था। युद्ध में आधे से अधिक जनसँख्या मारी गयी थी।

29). स्पेन देश में बार की संख्या अधिक है यहाँ हर 132 व्यक्ति के लिए एक बार है।

30). स्पेन के लोग फ़ोन की तुलना में कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

31). स्पेन में मुसलमानों ने करीब 800 वर्षों तक राज किया, जिसके बाद इसाई राज्यों के द्वारा युद्द करके खदेड़ दिया गया या उन्हें इसाई धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया।

स्पेन का इतिहास और अधिक जानकारी के लिए यहां से पढ़े >> Spain Information

और अधिक लेख –

1 thought on “स्पेन देश के बारे में 23 रोचक बातें | Facts About Spain in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *