स्पेन देश का इतिहास और जानकारी | Spain History in Hindi

Spain / स्पेन दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में आईबेरियन पेनिन्सुला पर स्थित एक देश है। इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। स्पेन की राजधानी (spain ki rajdhani) मेड्रिड हैं। यह यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है।

स्पेन का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी | Spain History In Hindiस्पेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी – Spain Information In Hindi

स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है, स्पेन का एक बहि:क्षेत्र है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है।

आज का स्पेन संवैधानिक राजतंत्र के तहत संसदीय सरकार के रूप में संगठित लोकतंत्र है। अपनी स्थिति की वजह से इस देश पर पुराने समय से ही बाहरी प्रभाव पड़ते रहे हैं। इसके विपरीत स्पेन का भी कई अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ा, ख़ासकर आधुनिक युग में जब स्पेन वैश्विक साम्राज्य का रूप ले चुका था।

इसी का नतीजा है कि आज करीब 500 मिलियन लोग स्पेनिश भाषी हैं जिससे स्पेनिश विश्व की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन गई है। स्पेनिश साम्राज्य विश्व के शुरुआती और सबसे बड़े साम्राज्यों में से है। इसके उपनिवेश योरप, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और ओशियानिया क्षेत्र में स्थित थे।

स्पेन की बुलफाइट, टोमेटो फेस्टिवल, व्यंजन ‘पाएला’ और ‘टॉर्टिला’ और वाइन काफी प्रसिद्घ हैं। लेकिन असल में स्पेन अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ की कला विरासत अद्भुत है। कला जगत की कुछ विश्वप्रसिद्घ स्पेनिश हस्तियाँ हैं- डिएगा वेलाक्यूज़, फ्रांसिस्को दे गोया और विलक्षण कलाकार पाब्लो पिकासो, जुएन माइरो, सेल्वेडोर डाली आदि।

स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है।

स्पेन का इतिहास  – Spain History in Hindi

आईबेरियन पेनिन्सुला रोमन साम्राज्य का हिस्सा बन गया, जो ‘हिस्पेनिया’ के नाम से जाना जाता था। प्रारंभिक मध्ययुग के दौरान यह जर्मनी के शासन में आया लेकिन फिर इस पर मुस्लिम आक्रमणकारियों ने जीत हासिल कर ली। इस्लाम का आरम्भ स्पेन में 711 ई0 में अरब के बनी उमैय्या के शासनकाल में हुआ था। एक लंबी और अनियमित प्रक्रिया के बाद उत्तर के ईसाई राज्यों ने धीरे-धीरे मुस्लिम शासन को स्पेन से खदेड़ दिया। 02 जनवरी 1492 को स्पेन के सबसे ताकतवर मुस्लिम साम्राज्य ग्रेनाडा शासन का अंत हो गया। 500 से ज्यादा चर्च से मस्जिद बनीं इमारतों को फिर चर्च बनाया गया।

1412 में कोलंबस द्वारा स्पेन के लिए अमेरिका की खोज के साथ स्पेन एक महान उपनिवेशक साम्राज्य बन गया। 16वीं शताब्दी के दौरान अमेरिका में अपनी मौजूदगी से बहुत अधिक संपत्ति हासिल होने के कारण स्पेन यूरोप का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बन गया था, लेकिन 1588 में इंग्लैंड के हाथों स्पेनिश आरमाडा की पराजय के बाद स्पेन एक लघु प्रायद्वीपीय शक्ति के रूप में सिमट गया। 1939 में जनरल फैंको ने राजनीतिक और आर्थिक रूप से क्षतिग्रस्त और कमज़ोर देश पर तानाशाही चलाई। 1975 में फैंको की मृत्यु के बाद यहाँ संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई। स्पेन का गृह युद्ध 20 वी शताब्दी के निर्णायक क्षणों में से एक था।

स्पेन का वास्तुशिल्प काफी कलात्मक और प्रभावशाली है। यहाँ की इमारतें, शानदार चर्च, किले, स्मारक और कहानी कहती सजीव-सी मूर्तियाँ स्पेन की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। एंटोनियो गॉडी प्रसिद्घ स्पेनिश आर्किटेक्चर हैं। स्पेन में फ्लामेंको गिटार का आविष्कार, फ्लामेंको संगीत और नृत्य विश्वप्रसिद्घ हैं। विश्व के सबसे अच्छे जैतून के तेल का उत्पादन स्पेन में ही होता है।

पिछले 4 दशकों में स्पेन का पर्यटन उद्योग बढ़ा है और आज विश्व में यूएसए के बाद यह सबसे बड़ा है। परंपरागत रूप से स्पेन एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ के मुख्य उत्पाद अनाज, सब्जियाँ और फल हैं। कोयला , लिग्नाइट, लोहा, यूरेनियम, जिप्सम, टंग्सटन, ताँबा, सीसा आदि स्पेन के प्राकृतिक संसाधन हैं। उद्योगों में रसायन, मशीनी औजार और जहाज निर्माण शामिल हैं।

स्पेन के बारे में रोचक बातें जानने के लिए यहां से पढ़े >> स्पेन देश के बारे में 23 रोचक बातें

और अधिक लेख – 

Please Note : – Spain History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे।

3 thoughts on “स्पेन देश का इतिहास और जानकारी | Spain History in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *