India Facts in Hindi – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। जहां विभिन्न धर्म, जाति, संस्कृति और संप्रदाय के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। भारत अपने इतिहास और कहानियों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधताओं से भरा हुआ है, यहां का हर शहर अपने आप में खास है। इसे कई नामो से पुकारा जाता हैं जैसे – भारत, हिन्दुस्तान, इंडिया। अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का ‘भारत गणराज्य’ है। जिसे आज लोग केवल ‘भारत’ ही कहते हैं। तो चलिए जाने भारत से जुड़े रोचक और मजेदार बाते (India ke bare me rochak tathya in hindi) ..
Interesting Facts About India in Hindi
1). भगवान ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र महायोगी भरत के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। संस्कृत में वर्ष का एक अर्थ इलाका, बंटवारा, हिस्सा आदि भी होता है। आमतौर पर भारत नाम के पीछे महाभारत के आदिपर्व में आई एक कथा है।
2). इंडिया नाम की उत्पत्ति इंडिया में ही स्थित इंड्यूस नामक नदी से हुई है। जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहती थी।
3). मध्य काल में जब तुर्क और ईरानी भारत आए तो उन्होंने सिंधु घाटी से प्रवेश किया। वो स का उच्चारण ह करते थे और इस तरह से सिंधु का अपभ्रंश हिंदू हो गया। उन्होंने यहां के निवासियों को हिंदू कहा और हिंदुओं के देश को हिंदुस्तान का नाम मिला।
4). क्या आपको पता हैं, विश्व में सबसे अधिक बारिश वाली जगह भारत में स्थित है। यह जगह मेघालय प्रांत के खासी पहाड़ियों पर स्थित मौसिनराम नामक जगह है। गिनीज बुक में दर्ज रिकार्ड के अनुसार साल 1985 में मासिनराम में 26,000 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो अभी तक एक रिकॉर्ड है। यहां पर मानसून में हर साल 11872mm बारिश होती हैं।
5). भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भासा अंग्रेजी है। भारत दुनिया का 24 वां ऐसे देश है जहां अंगेजी सबसे ज्यादा बोली जाती है।
6). भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की सूचि में सातवें नंबर पर काबिज है।
7). बांद्रा-वर्ली समुद्री पुल को बनाने में लगे स्टील का कुल भार 50,000 अफ्रीकी हाथियों के बराबर है, इसके कुल निर्माण में 38,000 कि.मी. स्टील रस्सियां लगी जो पृथ्वी के व्यास के बराबर है। यह मानव कला का बेजोड़ नमूना है।
8). भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा भी किया था।
9). भारत की सेना अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर में आती है। भारत के पास विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है।
10). जनसँख्या के हिसाब से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश हैं, पहले नंबर पर चीन हैं।
11). भारत में आज भी डाक का सबसे बड़ा नेटवर्क है, यहां पर करीब 1,55,015 डाकघर हैं। रोचक बता यह हैं की यहां पर विश्व का सबसे ऊँचा डाकघर होने के साथ तैरता हुआ डाकघर भी है। यह डाकघर श्रीनगर के डल झील में स्थित है। इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी।
12). भारत में करोड़ो लोग करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।
13). भारत के कुंभ मेले का जमावड़ा इतना बड़ा होता है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा लोगों आते हैं।
14). आज से 700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।
15). भारत के हिमाचल प्रदेश में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है। यह ग्राउंड एक मिलिट्री स्कूल में है। इसे साल 1893 में बनाया गया था और 2,444 मीटर के ऐल्टिट्यूड पर यह पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है।
16). मिलेट्री पावर की बात करे तो भारत के पास चीन और अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सक्रिय सेना है।
17). क्या आपको पता हैं भारत का पहला रॉकेट साईकल पर और उपग्रह को बैलगाड़ी पर लाया गया था।
18). क्या आपको पता हैं भारत का पहला रॉकेट साईकल पर और उपग्रह को बैलगाड़ी पर लाया गया था।
19). शेम्पू का अविष्कार भारत में ही हुवा हैं। भारत में प्राचीन काल से ही खास मिट्टी के घोल से बाल धुला जाता रहा है। वहीं शैम्पू शब्द भी संस्कृत भाषा के चंपू शब्द से निकला है। चम्पू का अभिप्राय मसाज से है।
20). भारत दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश है। यहां किसी भी देश के मुकाबले मांसाहारी लोगों की तुलना में शाकाहारी लोग अधिक है।
21). भारत स्थित पवित्र नगरी वाराणसी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है।
22). भारत के आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।
23). भारत ने चंद्रमा पर सबसे पहले सितंबर 2009 में पानी की खोज की। भारत के चंद्रयान नामक सैटेलाइट ने इस मिशन को पूरा किया था।
24). विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भी भारत के पास है जो कि 1.10 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।
25). शतरंज खेल जो आज ुरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, इसकी खोज भारत में ही हुई थी।
26). भारत ने दुनिया तक योग पहुंचाया है, योग का इतिहास 5000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है।
27). साल 1986 तक भारत अकेला विश्व का ऐसा देश था जहां अधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।
28). एक फैक्ट यह भी हैं की भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।
29). टेक्नोलॉजी में भारत का स्थान सुपर कंप्यूटर बनाने में तीसरे नंबर में है।
30). भारत देश दुनिया में फिल्मों का सबसे बड़ा उत्पादक वाला देश है।
Bharat ke Bare me Rochak Tathya
31). गणित में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले जीरो नंबर का अविष्कार भी भारत में हुआ था।
32). भारत की सभ्यता विश्व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्व के कई प्राचीनम स्थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।
33). भारत में ही विश्व का सबसे बड़ा मॉन्टेसरी स्कूल है। यह स्कूल लखनऊ का सिटी मोन्टेसरी स्कूल हैं, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या लगभग 26000 है।
34). विश्वभर में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्थान पर ब्राजील है।
35). भारत का अपनी स्थापना के बाद से संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशनों के लिए सबसे बड़ा दल योगदान रहा है।
36). भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में (संयुक्त रूप से), वेटिकन सिटी और मक्का की तुलना में अधिक लोग आते हैं।
37). भारत में लाल रंग को शुभ माना जाता है, विवाह या अलग अलग अवसरों पर इसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।
38). दुनिया में सबसे पहला मकबरा भारत में ही बनाया गया था। यहां कब्र शाहजंहा ने हुमायूं के लिये बनाया गया था हालांकि उसके बाद उनकी पत्नी और अन्य मुगल खानदान के लोगों को भी यहीं दफनाया गया।
39). दुनिया में किसी भी अन्य देश से अधिक मस्जिदें (300,000 ) भारत में ही स्थित हैं।
40). इंडोनेशिया (12.7%), पाकिस्तान (11.0%), के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी (10.9%) भारत में ही है।
41). दुनिया के सौ प्रदूषित शहरों की सूची में भारत के कई शहर शामिल हैं। बढ़ती आबादी की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। इसलिए देश के बड़े शहरों की हवा दूषित होती जा रही है।
42). भारतीय रेल 13 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार देती है और यह संख्या कई देशों की जनसंख्या से भी बड़ा है।
43). लोनार झील, महाराष्ट्र में स्थित एक खारे पानी की झील है, जो पृथ्वी से टकराने के बाद एक उल्का के द्वारा बनाई गई है।
44). अंग्रेजी के प्रसिद्ध अभिनेता सर बेन किंग्सले के जन्म का नाम कृष्णा पंडित भांजी है और वह भारतीय मूल के हैं।
45). भारत की पुरुष व महिला कबड्डी टीम ने अब तक संपन्न हुए सारे वर्ल्ड कप जीते हैं।
46). भारत ने कभी भी किसी देश पर पहले आक्रमण या हमला नहीं किया है। यह भारत की नीति भी हैं।
47). दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में ही बसा है। जिसमें एक आदमी, 39 पत्नियां और 94 बच्चे हैं।
Amazing Facts in Hindi About India
48). मार्शल आर्ट्स की शुरुवात भारत से ही हुआ हैं।
49). बटन, भारत में आविष्कार किया गया।
50). रूलर का अविष्कार भारत में हुआ था।
51). पाई की वैल्यू का अविष्कार भारत में हुआ था।
52). त्रिकोणमिति, बीजगणित, कलन का अविष्कार भारत में हुआ था।
53). सर्जरी का अविष्कार भारत में हुआ था।
54). भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक वाला देश है।
55). दो प्रमुख धर्म बौद्ध और जैन धर्म इंडिया में ही स्थापित किए गए थे।
56). भारत में हाथियों को धार्मिक तौर पर भी मान्यता प्राप्त है। यहां लोग उन्हें बेहद सम्मान से देखते हैं. केरल में ऐसी कई जगहें हैं जहां हाथी को नहला-धुला कर चमकाया जाता है।
57). भारत में हर साल 40000 हत्याएं होती है। इस आंकड़े से भारत दुनिया में हत्याओं के मामले में पहले नंबर पर है।
58). भारत के सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है!
59). दुनिया का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर, बृहदेश्वर मंदिर हैं जोकि तमिलनाडु में स्थित है।
60). प्राचीन हड़प्पा सभ्यता विश्व की पहली नगरीय सभ्यता है। यहाँ हर तरह की बुनियादी सुविधा का बंदोबस्त था।
61). 17वीं सदी के आसपास, भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक था। इसलिए भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।
62). शखरि लोगो की संख्या देखते हुवे पिज़्ज़ाहट और मैकडोनाल्ड ने अपनी पहला शाकाहारी रेस्तरां भारत में खोला था।
63). KFC ने भी भारतियों के लिए एक शाकाहारी मेनू लागू किया था।
64). आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्सा शाखा है। यह भी भारत की देन हैं।
65). भारत का क्षेत्र 3.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
66). भारत का टेलीफोन कोड है +91.
67). साल 2011-15 की जनगणना के अनुसार अनुमानित जन्म दर 7.2 है।
68). मृत्यु दर की बात करे तो साल 2011-15 की जनगणना के अनुसार अनुमानित मृत्यु दर 20.1 है।
69). भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है।
70). उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है।
Also, Read More: –
- भारत के राष्ट्रीय चिन्ह ‘प्रतीक’
- भारत के 10 सबसे डरावनी जगहे
- भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल
- “स्विट्ज़रलैण्ड” की 40 मज़ेदार बातें
Search Term : India ke bare me facts, Hindustan Facts in Hindi, India ke Bare me Rochak Baatein.
Amazing Facts