आंतों को साफ करने का घरेलू उपाय – How to Clean Intestine Naturally in Hindi

Aanton ki Safaai – आंतो की सफाई अच्छी सेहत के लिए बहुत जरुरी हैं। क्योंकि इस से आपकी त्वचा की स्निग्धत, खूबसूरती बनी रहती है। आपका स्वस्थ पेट आपके स्वस्थ शरीर की बुनियाद है। पाचन तंत्र में गड़बड़ी से हमारी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। तो चलिए जाने पेट और आंतो की सफाई कैसे करे..

आंतों को साफ करने का घरेलू उपाय - How to Clean Intestine Naturally in Hindi

आंत गंदे होने का कारण और लक्षण

अगर आपके आंत गंदे हैं तो इसके पीछे कारण हैं दूषित खान-पान। कुछ लोग भोजन के प्रति ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से उन्हें पाचन तंत्र के रोग हो जाते हैं। आपको पता हैं प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाने वाली 70 फीसदी कोशिकाएं आंत की परत पर होती है। इसके बावजूद खराब आहार, तनाव, पर्यावरणीय और भोजन में मौजूद विषाक्त पदार्थ पाचन प्रणाली को खराब कर सकते हैं। इसलिए सही भोजन का ध्यान रखना जरुरी हैं।

पेट में जलन, गैस, एसिडिटी, कब्ज़, दर्द, ऐंठन और मरोड़ आदि इसके लक्षण हैं। इसके आलावा भूख न लगना भी एक लक्षण हैं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी से हमारी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। इसलिए पेट और आंत साफ रखना बहुत जरूरी हैं।

पेट और आंत साफ होने के फायदे 

आंतो को साफ रखने से कई फायदे हैं। कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। पेट दर्द, जलन, खट्टी डकारें, सिर दर्द व गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आंत साफ रखने से आपकी कब्ज़ दूर होती है, और आपके शरीर से “ज़ेहरीले पदार्थ” जिनको अंग्रेज़ी में “toxins” बोलते हैं, उन विष पदार्थों से शरीर को मुक्ति मिलती है।

आंत साफ रखने से पाचन तंत्र में सुधर होता हैं। स्वस्थ पाचन तंत्र भोजन ग्रहण करने से लेकर मल-मूत्र निकासी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाता है। अगर पेट साफ नहीं है, तो आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। गैस और पेट में दर्द के कारण शरीर सुस्त पड़ जाता है। सिर में भी दर्द तक हो सकता है। वहीं, अगर आपका पेट साफ है, तो आप अपने काम पर पूरी तरह ध्यान दे पाएंगे।

आंतो को साफ करने का घरेलु इलाज – How to Clean Intestine Naturally in Hindi

आंतो को साफ करने के लिए कई उपाय मौजूद हैं, लेकिन इस लेख मैं आपको ऐसे घरेलु उपाय बताऊंगा जो आसानी से उपलब्ध हैं। जिनका इस्तेमाल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

1). हरि सब्जियांAnton ko Saaf Karne ke Liye Hari Sabjiyon ka Istemal kare

आंतो को साफ रखने के लिए हरि सब्जियों का सेवन भरपूर करे। हरि सब्जियों में खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होती हैं जो शरीर को विषाक्त पदार्थ के संपर्क में आने से बचाती हैं। इस बात का ध्यान रखे की सब्जिया कच्चे नहीं हो। जब भी खाये पके सब्जियां ही खाएं और उबली हरी सब्जियां सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। हालाँकि आप कच्ची सब्जियों के जुश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2). आंतो को साफ़ रखने के लिए नींबू पानी पियें – Anton ko Saaf rakhne ke liye Nimbu pani piye

आंतो को साफ रखने के लिए नींबू एक रामबाण उपाय है। इसका इस्तेमाल कर आप पेट की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू को ‘प्यूरीफायर’ भी कहा जाता है। रोजाना एक गिलास ठंडे या गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर हर रोज सुबह उठने के बाद व सोने से पहले लें। नींबू का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक से काम करेगा। नींबू में पाए जाने वाले औषधीय तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

3). अदरक से पेट साफ करे – Adrak se pet saf kare

अदरक कई गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। यह पेट साफ करने में बहुत कारगर है। इसका इस्तेमाल आप आधे लीटर गुनगुने पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह उठने के बाद और सोने के पहले ले, जल्दी असर दिखायेगा। इसे आप अदरक की थोड़ी मात्रा का सीधे सेवन कर सकते हैं।

4). आंत की सफाई के लिए अखरोट और चियाँ है लाभकारी – Aant ki Safai ke liye Akhrot aur Chia use kare

अखरोट में फाइबर पाया जाता है। लेकिन इसमें एल्फा-लिनोलेनिक एसिड के फाॅर्म में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इस वजह से यह आंत की सफाई के लिए उपयोगी आहार है। इसी तरह पेट को साफ करने में और कब्ज से छुटकारा दिलाने में चियाँ बीज भी उपयोगी है। चिया बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। चिया बीज को पानी में भिगोए रखने से जेली जैसे नजर आते हैं।

5). सेब से पेट साफ – Seb se pet saaf kare

सेब पेट की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। इसलिए सुबह खाली पेट सेब का एक गिलास जूस पीने से काफी हद तक आप को राहत मिलेगी। सेब एक गुणकारी फल है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम व फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में मौजूद पेक्टिन एक खास तत्व है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल करें। सेब के सिरके में मौजूद तत्व कब्ज की समस्या से निजात दिला सकते हैं।

6). नमक पानी से आंत क्लीन करे – Namak pani se ant clean kare

आप सुबह उठने के बाद 1 से 2 ग्लास “नमक का पानी” पी सकते हैं, ये नमक मुख्य रूप से “सेंधा” या “हिमालयी गुलाबी नमक” हो तो बेहतर है। पेट साफ रखने के घरेलू उपायों में आप समुद्री नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। समुद्री नमक पेट साफ करने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

7). पेट की सफाई दही से करे – Dahi se pet kaise kare

दही एक प्रोबायोटिक (फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले जीवित सूक्ष्मजीव) खाद्य पदार्थ है। प्रोबायोटिक्स होने की वजह से इसमें स्वस्थ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो बीन्स या सब्जी खाने की वजह से होने वाली गैस की समस्या को कम करता है। कब्ज की समस्या के दौरान इसका सेवन काफी फायदेमंद माना गया है।

8). शहद से पेट साफ करने का तरीका – Shahad se pet saaf karne ka tarika

पेट साफ करने के घरेलू नुस्खों में आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद पूर्ण रूप से प्राकृतिक है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। सर्दी-जुकाम से लेकर पेट साफ करने तक में शहद कारगर है। आप शहद को हल्के गर्म पानी के साथ सुबह उठने के बाद ले सकते हैं। इसके अलावा आप गर्म पानी में दो चम्मच शहद और सेब का सिरका भी मिलाकर ले सकते हैं।

लाइफ स्टाइल में बदलाव करे –

डब्लूएचओ के अनुसार सामान्य कब्ज के लिये किसी भी मैडिसिन की आवश्यकता नही है, बल्कि अपने लाइफ स्टाइल मे 2 बातो को शामिल करना चाहिये। रोजाना शारीरिक व्यायाम करे और भरपूर पानी पिए। ये आपको चुस्त-दुरुस्त के बीमारियों से भी दूर रखता हैं।

और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *