काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम जानकारी | Kaziranga National Park in Hindi

Kaziranga National Park / काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। काजीरंगा को वर्ष 1905 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह उद्यान एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल भी है।

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम) जानकारी | Kaziranga National Park in Hindi

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Kaziranga National Park Information in Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम के गर्व में से एक है। यह लगभग 429.93 कि.मी के वर्ग के क्षेत्र वाला एक बड़ा उद्यान है। यह असम के दो जिलों – गोलाघाट और नोआगांव के अंतर्गत आता है। सर्दियों में यहाँ साइबेरिया से कई मेहमान पक्षी भी आते हैं, हालाँकि इस दलदली भूमि का धीरे-धीरे ख़त्म होते जाना एक गंभीर समस्या है।

इस राष्ट्रीय उद्यान का प्राकृतिक परिवेश वनों से युक्‍त है, जहाँ बड़ी एलिफेंट ग्रास, मोटे वृक्ष, दलदली स्‍थान और उथले तालाब हैं। एक सींग वाला गैंडा, हाथी, भारतीय भैंसा, हिरण, सांभर, भालू, बाघ, चीते, सुअर, बिल्ली, जंगली बिल्‍ली, हॉग बैजर, लंगूर, हुलॉक गिब्‍बन, भेडिया, साही, अजगर और अनेक प्रकार की चिडियाँ, जैसे- ‘पेलीकन’, बत्तख, कलहंस, हॉर्नबिल, आइबिस, जलकाक, अगरेट, बगुला, काली गर्दन वाले स्‍टॉर्क, लेसर एडजुलेंट, रिंगटेल फिशिंग ईगल आदि बड़ी संख्‍या में पाए जाते हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का जंगली चिडि़यों की प्रजातियों के संरक्षण के प्रयास के लिए बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में सीमांकन भी किया गया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में कई आकर्षणों में से एक है प्रशिक्षित महावत द्वारा परिचालित उद्यान के अंदर हाथियों पर यात्रा करना है।

काज़ीरंगा गोवाहाटी से 250 किलोमीटर पूर्व और जोरहट से 97 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह गोवाहाटी हवाई अड्डे से 239 किलोमीटर और जोरहट हवाई अड्डे से 97 किलोमीटर दूर है। काज़ीरंगा जाने के लिए नियमित रूप से राज्‍य सरकार की बसें, ट्रैवल एजेंसीज के द्वारा चलाई जा रही बसें, टैक्‍सी आदि भी उपलब्‍ध हैं। यहाँ से नज़दीकी रेल सेवा 75 किलोमीटर दूर है।


और अधिक लेख –

2 thoughts on “काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम जानकारी | Kaziranga National Park in Hindi”

  1. Nice article. Kaziranga is my favorite tourism destination. This not only the proud for we Indian but also it is the world heritage center for global tourism, Great post, keep doing the work.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *