काजल अग्रवाल की जीवनी | Kajal Aggarwal Biography in Hindi

Kajal Aggarwal in Hindi/ काजल अग्रवाल एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है, जों अधिकतर तेलगू फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। वे तमिल और हिन्दी सिनेमा में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। हालाँकि इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक हिन्दी फिल्म क्यों! हो गया ना… से ही शुरू की। जिसमें इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ अभिनय किया था। इसके बाद ही यह तेलुगू फिल्मों में भी काम करने लगीं।

काजल अग्रवाल की जीवनी | Kajal Aggarwal Biography In Hindiकाजल अग्रवाल की जीवनी – Kajal Aggarwal Biography in Hindi

काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ। इनके पिता विनय अग्रवाल एक उद्यमी है और माता एक हलवाई। काजल की एक छोटी बहन है निशा अग्रवाल जो की एक अभिनेत्री है और कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मो के काम कर रही है। काजल ने  अपनी शुरूआती शिक्षा St. Anne’s High School मुम्बई से की। और उसके बाद इन्होंने K.C. College मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन  Mass Media स्ट्रीम में पूरी की। उसके बाद काजल ने loreal के साथ जब वो college के फाइनल इयर में थी तब मोडलिंग में कदम रखा और acting से पहले वो Brand Management में MBA करना चाहती थी।

अभिनय की शुरुआत – Kajal Aggarwal Career

काजल ने पहली बार अभिनय वर्ष 2004 में क्यों! हो गया ना… नामक एक हिन्दी फिल्म में दीया की बहन के रूप में एक छोटा सा किरदार निभाकर किया था। इस फिल्म में इनके साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय भी थे। उसके बाद तमिल फिल्म निर्देशक भरतराजा के बोम्मलत्तम में अर्जुन सरजा के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म तय समय से काफी देर में 2008 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

काजल ने पहली बार तेलुगू फिल्म में अभिनय 2007 में तेजा की फिल्म लक्ष्मी कल्याणम में कल्याण राम के साथ मुख्य किरदार के रूप में कार्य किया था। लेकिन यह फिल्म कमाई करने में असमर्थ रही। इसके अगले वर्ष में कृष्णा वाम्सि के द्वारा निर्देशित फिल्म चन्दामामा में यह दिखाई दी। यह फिल्म अच्छे समीक्षा के साथ ही इनका पहला सफल फिल्म बना। वर्ष 2008 में इनका पहला तमिल फिल्म भी प्रदर्शित हुआ था। जिसमें यह सह-कलाकार भरत के साथ दिखाई दी।

इसी वर्ष इनके दो और तमिल फिल्म भी प्रदर्शित हुए थे। यह फिल्म वेंकट प्रभु के हास्य और रोमांच वाले थे, जिसमें सरोजा और बोम्मलत्तम है। यह दोनों ही फिल्म सफल रहे, लेकिन काजल के अभिनय के सफर को और आगे पहुँचाने में असफल रहे, क्योंकि दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार बहुत ही थोड़े समय के लिए था। इसके बाद प्रदर्शित हुए तेलुगू फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की लेकिन समीक्षा में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिला।

काजल जी के चार फिल्म 2009 में प्रदर्शित हुए थे। काजल जी ने इस वर्ष पहले तमिल भाषा के मोधि विलयडू नामक फिल्म में विनय राय के साथ किया, लेकिन यह फिल्म कमाई करने में बुरी तरह से विफल हो गया। उसके बाद इन्होंने एक बहुत बड़े लागत में बने तेलुगू भाषा के ऐतिहासिक नाट्य फिल्म मगधीरा में राम चरण तेजा के साथ काम किया।

तेलुगू फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इन्हें नामित किया गया था। मगधीरा अधिक कमाई करने में पूरी तरह से सफल हुआ। इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। यह तेलुगू भाषा का अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाले फिल्मों में सबसे ऊपर आ गया। इस फिल्म की सफलता ने काजल को तेलुगू सिनेमा के मुख्य कलाकारों के स्थान पर पहुँचा दिया। यह फिल्म तमिल भाषा में मावीरन नाम से 2011 में प्रदर्शित हुआ और यह भी कमाई करने में सफल रहा। इसे भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिला।

2013 में काजल ने राम चरण तेजा के साथ और फिल्म में काम करना शुरू किया। इसके प्रदर्शन के बाद इसे काफी अच्छे प्रतिक्रिया मिले और ये कमाई करने में भी सफल रहा। इसके बाद काजल ने एक हिन्दी फिल्म स्पेशल 26 में काम करना शुरू किया। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। ये फिल्म भी कमाई करने में सफल रहा। इसके बाद काजल ने श्रीणु वैट्ला के फिल्म “बादशाह” में काम किया। ये फिल्म में कमाई करने में सफल रहा। यह 2013 में एक और फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म को बहुत लोगों ने नापसंद किया।

2016 में इन्होंने एक और बॉलीवुड फिल्म की जिसमे रणदीप हुड्डा के साथ नजर आयी। फिल्म का नाम था दो लफ्ज़ की कहानी। ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। इसी साल उन्होंने कन्नड़ फिल्म “चक्रव्यूह (2016)” के यनेथु के साथ अपनी गायन की शुरुआत की। 2018 में पारिस पारिस, 2019 में इट्स माय लाइफ और 2020 में इन्होने Indian 2 फिल्म में काम किया।

काजल अग्रवाल कई कंपनी की ब्रांड अम्बेस्डर रही हैं, जिसमे लक्स, सैमसंग मोबाइल, पैनासोनिक, ग्रीन ट्रेंड्स आदि शामिल हैं।

काजल अग्रवाल अवार्ड्स – Kajal Aggarwal Awards 

  • 2013 – साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में साउथ इंडियन सिनेमा का यूथ आइकन।
  • 2013 – फेमिना पेन शक्ति अवार्ड
  • 2016 – द गॉर्जियस बेले ऑफ द ईयर, फैशन आइकॉन ऑफ़ द ईयर,

काजल अग्रवाल लव अफेयर – Kajal Aggarwal  Love Affair

तेलगु सुपर स्टार प्रभास के साथ काजल अग्रवाल का नाम जुड़ा हैं। कई मौको पर दोनों साथ नजर आये हैं।

काजल अग्रवाल निजी जीवन – Kajal Aggarwal Personal Life 

काजल अग्रवाल निजी जीवन में सामाजिक कार्यो में आगे रहती हैं। वे सर्कस में जानवरों होने वाली परेशानिया को रोकने के लिए सर्कस में पशु को प्रतिबंधित करने के लिए पीईटीए की पहल का समर्थन करती हैं। काजल सोशल मीडिया पर मोस्ट पॉपुलर फीमेल सेलेब्रिटी में एक हैं।

काजल अग्रवाल के बारे में और अधिक जानकारी – More Information About Kajal Aggarwal

⇒ शरीर माप /Height  –  (1.65m)

 शौक /Hobbies   –  डांसिंग, योगा और रीडिंग,

 धर्म /Religion  –  हिन्दू 

⇒ पसंदीदा भोजन /Favorite Food   – हैदराबादी बिरयानी,

⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color    –  सफेद रेड और ब्लू,

⇒ पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  – N/A

⇒ पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –  शाहरुख़ खान, सलमान खान और महेश बाबु,

⇒ पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  – काजोल, कैटरिना कैफ,

काजल अग्रवाल धूम्रपान करती है /smoke? : नही

काजल अग्रवाल शराब पीती हैं /alcohal? : नही

Kajal Aggarwal Best Movie list 

  1. Lakshmi Kalyanam – 2007
  2. Chandamama – 2007
  3. Pourudu – 2008
  4. Magadheera – 2009
  5. Arya 2 – 2009
  6. Darling – 2010
  7. Brindavanam – 2010
  8. Mr. Perfect – 2011
  9. Veera – 2011
  10. Singham – 2011
  11. Businessman – 2012
  12. Maattrraan – 2012
  13. Thuppakki – 2012
  14. Sarocharu – 2013
  15. Naayak – 2013
  16. Special 26 – 2013
  17. Baadshah – 2013

और अधिक लेख –

Please Note :  Kajal Aggarwal Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Kajal Aggarwal Filmography & Life Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *