हैवलॉक द्वीप ‘अण्डमान व निकोबार’ की जानकारी | Havelock Island in Hindi

Havelock Island / हैवलॉक द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान द्वीपों से पूर्व में स्थित रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। हैवलॉक द्वीप सबसे अधिक पर्यटकों के आवागमन वाला और सबसे लोकप्रिय द्वीप है।

हैवलॉक द्वीप (अण्डमान व निकोबार) की जानकारी | Havelock Island in Hindi

हैवलॉक द्वीप (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह) – Havelock Island in Hindi – Havelock Island Andaman and Nicobar Islands Information

हैवलॉक द्वीप अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में लगभग 38 कि.मी. दूर स्थित है। इस स्थान का नाम अंग्रेज़ हुकूमत के प्रधान हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। यह अंड़मान का प्रमुख पर्यटक स्थल है, और हर साल हजारों की संख्या में सैलानी इसे देखने आते हैं। यहाँ के पांचों गाँव गोविन्द नगर, राधा नगर, बिजोय नगर, शाम नगर, और कृष्णा नगर के समुंद्री तट अपने आप में बहुत अलग है। यहाँ का राधा नगर समुंद्री तट सब से बढ़िया समुंद्री तट है और 2004 में टाइम पत्रिका ने इसे एशिया का सबसे बेहतरीन तट घोषित किया है।

हैवलॉक के कई निवासी सन् 1971 के बांग्लादेश स्वाधीनता युद्ध के दौरान आये शरणार्थी और उनके वंशज हैं, जिन्हें भारत सरकार ने यहाँ बसाया था। यह द्वीप अनछुए समुद्र तट और अप्रदूषित पर्यावरण की गोद में आरामदेह रिसॉर्ट उपलब्ध कराता है। राधानगर समुद्र तट पर शिविर लगाने की भी सुविधा उपलब्ध है। पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग का अतिथिगृह ‘डालफिन रिसॉर्ट’ उपलब्ध है।

यहाँ की ख़ासियत है की समुद्र तट के किनारे-किनारे मैनग्रोव वृक्ष की ख़ूबसूरत कतारें है। एशिया का द्वितीय सबसे लम्बा और मशहूर राधानगर समुद्र तट भी यहीं है। यहाँ के पवित्र, अछूते तट अत्यंत सुंदर हैं और सभी प्रकृति प्रेमियों एवं उत्साही व्यक्तियों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। हैवलॉक द्वीप की रेत की ढलानें ज़्यादातर समकोण पर मिलती है, इससे मिलन बिंदु पर ज़्यादा पानी जमा होने की सम्भावना होती है। द्वीप की उष्णकटिबंधी हरियाली शहरी जीवन की भाग दौड़ से दूर एक पृथक् आवास प्रदान करती है।

पोर्ट ब्लेयर से 55 कि.मी दूर और उत्तरी पूर्वी दिशा में स्थित हैवलॉक द्वीप के लिए पोर्ट ब्लेयर से दिन में 2 या 3 बार नियमित समय पर फैरी की सेवा उपलब्ध है। अंड़मान निकोबार के अन्य कई द्वीपों जैसे इस द्वीप पर भी सैलानियों को अपने बजट के हिसाब से रहने के लिए कई होटल या विश्रामकक्ष मिल जायेंगे। कैफे डेल मार और वाइल ओर्चिड, ये दो विकल्प है, जहाँ यात्री रहने के बारे में सोच सकते हैं।


और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *