श्लोका मेहता की जीवनी | Shloka Mehta Biography in Hindi

Shloka Mehta Biography in Hindi / श्लोका मेहता मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता भी पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। वर्तमान में वे हीरे कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। वे कनेक्टफॉर नामक संस्था में को-फाउंडर भी हैं। ये संस्था एनजीओ की मदद का काम करती है। अभी हाल ही के खबरों के अनुसार श्लोका मेहता भारत के सबसे धनी परिवार मुकेश अम्बानी की बहु बन सकती हैं।

श्लोका मेहता की जीवनी | Shloka Mehta Biography in Hindi

श्लोका मेहता का परिचय – Shloka Mehta Wiki Biography in Hindi

खबरों की माने तो श्लोका मेहता का विवाह मुकेश अम्बानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) के साथ हो सकता हैं। और शादी 2018 के अंत तक हो सकती हैं। यही नहीं, अंबानी व मेहता परिवार पहले से एक दूसरे के अच्छी तरह से परिचित हैं। दोनों परिवारों को एक साथ कई कार्यक्रमों में साथ देखा गया है। फिलहाल दोनों ही परिवारों ने शादी की इन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

कौन हैं श्लोका मेहता – Who is Shloka Mehta in Hindi

Shloka Mehta – श्लोका मेहता भी एक कारोबारी परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है।

श्लोका मेहता का जन्म 11 जुलाई 1990 को मुंबई में हुवा था। इनके माँ का नाम मोना मेहता हैं। ये 3 भाई-बहिन हैं। भाई का नाम विराज मेहता और बहिन का नाम दिया मेहता हैं। तीनो में श्लोका मेहता सबसे छोटी हैं।

श्लोका मेहता ने अपनी शुरुवाती पढाई 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी।

स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद श्लोका एन्थ्रोपॉलोजी की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी गई। इसके बाद उन्होंने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया।

डिग्री लेने के बाद 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला। इसके अलावा श्लोका ConnectFor की भी को-फाउंडर हैं। यह संस्था एनजीओ को वालंटियर्स को साथ जोड़ने का काम करती है।

बता दें कि 26 साल के आकाश मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में सबसे बड़े बेटे हैं। ईशा उनकी जुड़वां बहन हैं। जबकि अनंत इनसे छोटे हैं।


Read More Post – 

Hope you find this post about ”Shloka Mehta Biography & Information in Hindi” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp.

1 thought on “श्लोका मेहता की जीवनी | Shloka Mehta Biography in Hindi”

  1. सर, श्लोका मेहता का मेने थोड़ा नाम सुना था , पर इतनी डिटेल के साथ जो जानकारी मुझे आपके इस आर्टिकल से मिली है ,

    वो बहुत ही अच्छी है , क्योकि अम्बानी परिवार तो पहले ही फेमस है , और श्लोका का परिवार भी उसी लेवल का है ,
    उनकी पढ़ाई और उसके साथ अच्छे कार्यो के लिये NGO के द्वारा हेल्प भी अच्छी सोच है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *