अभिनेता शाहिद कपूर की जीवनी | Shahid Kapoor Biography in Hindi

Shahid Kapoor / शाहिद कपूर जिनका पूरा नाम शाहिद खटटर हैं हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्हे बॉलीवुड के सबसे आकर्षित अभिनेताओ मे से एक कहा जाता हैं। फेन्स उन्हे प्यार से ‘चॉक्लेट बॉय’ भी कहते हैं। वे फ़िल्मो मे आने से पहले कई म्‍यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया हैं। वे अपने करियर में अब तक 30 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है।

Shahid Kapoor Biography In Hindiशहीद कपूर अपने डांस मूव्‍स के लिए भी जाने जाते हैं और बॉलीवुड में एक अच्‍छे डांसर के रूप में भी उनकी पहचान हैं। शाहिद कपूर अपने ऑनस्‍क्रीन के साथ साथ ऑफस्‍क्रीन जीवन के वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। हिन्दी फ़िल्मो मे बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हे कई पुरूस्कार भी मिले हैं।

प्रारंभिक जीवन  – Early Life of Shahid Kapoor

शाहिद कपूर का जन्‍म 25 फरवरी 1981 को दिल्‍ली में हुआ था। वे अपने जमाने के मशहूर अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं। उनके 3 भाई-बहन हैं – सना कपूर, ईशान खटटर और रूहान कपूर। शाहिद जब 3 साल के थे तभी उनके माता -पिता के बीच मे तलाक़ हो गया और शाहिद अपने मा के साथ मुंबई मे आके रहने लगे।

शाहिद की मा नीलिमा अज़ीम एक्टर राजेश खट्टर से शादी कर ली, जिस कारण शाहिद अपने पासपोर्ट मे खट्टर सरनेम इस्तेमाल करते हैं।  ऐसे शाहिद अपने पिता और सौतेली माँ सुप्रिया पाठक के साथ भी अच्छे सम्बन्ध थे। शाहिद के नाना अनवर अज़ीम एक जाने माने मार्क्सवादी पत्रकार और बिहार से लेखक हैं। शाहिद कपूर नसीरुद्दीन शाह के सौतेले भतीजे हैं।

शाहिद की शुरुआती पढ़ाई ज्ञान भारती स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई। इसके बाद वे मुंबई के राजहंस विद्यालय चले गये जहा से उन्होने आगे की पढ़ाई की। इन्होने अपनी कॉलेज की शिक्षा मुंबई के मितिबाई कॉलेज से प्राप्त की। बाद में उन्होंने पुणे फ़िल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से अभिनय की शिक्षा को प्राप्त किया।

कैरियर की शुरुआत – Shahid Kapoor Career

एक अभिनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करने से पहले, शाहिद कई म्यूज़िक विडियो और विज्ञापनों में काम कर चुके थे। जिनमें पेप्सी का व्यावसायिक विज्ञापन शामिल है। उन्होंने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ मे काम किया। इस दौरान, उन्होंने अपने कला के प्रदर्शन के लिए शामक डावर संस्थान (सदीपा) में जाने का निश्चय किया, जहाँ बाद में उन्हें सुभाष घई की फ़िल्म ‘ताल’ में पृष्ठभूमि डाँसर के रूप में देखा गया। यह डाँस उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ, गाने ‘कहीं आग लगे लग जावे’ में किया।

शाहिद के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मुख्‍य अभिनेता के तौर पर फिल्‍म ‘इश्‍क विश्‍क’ से हुई थी। इस फिल्‍म अच्छे अभिनय करने के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यु का अवार्ड भी मिला था। फिल्‍म को भी सराहा गया इस फिल्‍म के बाद शाहिद ने कई फिल्‍मों में काम किया लेकिन वे ज्‍यादा सफल नहीं हो पाई।

फिल्‍म ‘विवाह’ मे वे काफी पसंद किए गए और लड़कियों के बीच पहले से और ज्‍यादा चर्चित हो गये। ये फिल्म शाहिद के कॅरियर के टर्निंग पॉइंट साबित हुई, और उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

इसके बाद 2007 में आयी उनकी सुपर हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए उनका फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के लिए नामांकन भी किया गया था। इसके बाद शाहिद कई एक्शन और थ्रिलर फिल्मो के अभिनेता और सह-कलाकार बने। शाहिद को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके है, जिनमे 2 फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल हैं। एक्टिंग के अलावा शाहिद चैरिटी, अवार्ड सेरेमनी में भी हिस्सा लेते है।

शाहिद की अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों में 36 चाइना टाउन (वर्ष 2006) जैसी मल्टी-स्टारर कॉमिक थ्रिलर फिल्में भी शामिल हैं। शाहिद कपूर की अगली आने वाली फिल्म ‘फुल एंड फाइनल’ और ‘मिलेंगे मिलेंगे’ व ‘दस 2’ हैं और उम्मीद की जाती है कि शाहिद कपूर बॉलीवुड में अपने प्रशंसकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

2014 आई फिल्म हैदर मे शाहिद के दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिए। इसमे शाहिद की काफ़ी सराहना हुई, और उन्हे बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया, और फिल्म की स्टोरी भी लाजवाब थी।

हालाँकि शाहिद का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन उन्‍होंने कभी भी हार नहीं मानी। और जैसे-जैसे वक्त बीतता गया वो एक कामयाब सितारे के रूप में उभरे।

लव अफेर और शादी – Shahid Kapoor Love Affair

शाहिद का पहला प्यार करीना नही बल्कि हृषिता भट्ट थी, जो आर्यन म्यूजिक एल्बम में उनकी को-स्टार थी। इसके बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, जिनमे, अमृता राव, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और करीना कपूर शामिल हैं। करीना कपूर के साथ उनका रीलेशन काफ़ी समय तक चला था, और मीडीया मे खूब चर्चा बटोरी थी, अंत: ब्रेकप हो गया।

बाद मे शाहिद कपूर ने 2015 में अपने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से शादी कर ली।

शाहिद के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Shahid Kapoor


शरीर माप /Height   –  5′ 8″ (1.74m)

शौक /Hobbies  – डांस करना और पढ़ाई करना,

धर्म /Religion        – हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food        – राजमा चावल,

⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color     – सफेद और लाल

⇒ पसंदीदा खेल Favorite Sports    –  Chess & Cricket,

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place    –  N/A,

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor       –  शाहरुख ख़ान, पंकज कपूर (इनके पिता),

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress    –  N/A,

शाहिद धूम्रपान करते हैं /smoke? : नही

शाहिद शराब पीते हैं /alcohal? : नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे :- 

इश्क विश्क, फिदा, दिल मांगे मोर, छुप छुप के, विवाह, जब वी मेट, किस्मत कनेक्शन, कमिने, मिलेंगे मिलेंगे, चांस पे डांस, बदमाश कंपनी, पाठशाला, मौसम, आर. राजकुमार, हैदर, सानदार, उड़ता पंजाब,


 Also Read More  : –

Note : – Shahid Kapoor Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक करे. Shahid Kapoor Short Biography & Life Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “अभिनेता शाहिद कपूर की जीवनी | Shahid Kapoor Biography in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *