नेहरू प्लेनेटेरियम मुंबई की जानकारी | Nehru Planetarium in Hindi

Nehru Planetarium / नेहरू प्लेनेटेरियम महाराष्ट्र के मुंबई शहर के वर्ली में स्थित है। नेहरू प्लेनेटेरियम का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद रखा गया। नेहरू प्लेनेटेरियम को विज्ञान केन्द्र के नाम से भी जाना जाता है।

नेहरू प्लेनेटेरियम मुंबई की जानकारी | Nehru Planetarium in Hindi

नेहरू प्लेनेटेरियम मुंबई – Nehru Planetarium Mumbai Information

मुंबई का प्लेनेटोरियम भारत में अपनी तरह का एक ही है और बच्चे अवश्य इस स्थान का आनंद उठा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तारामंडल और संग्रहालय सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये दोपहर की सैर के लिये आदर्श है तथा यह हाजी अली जूस सेंटर और प्रसिद्द अटरिया मॉल के निकट स्थित है।

नेहरू प्लेनेटेरियम पर कम्प्यूटर प्रयोगशाला, मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी इकाई, हैरीटेज हॉल, ऑडिटोरियम, विज्ञान पुस्तकालय और बच्चों के लिए साइंस पार्क आदि भी है।

नेहरू प्लेनेटेरियम में स्थित पुस्तकालय में बहुत अधिक संख्या में खगोल विद्या, खगोल भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी किताबें हैं। यहाँ अतंरिक्ष में स्थित तारामंडल का वर्णन साथ में ध्वनि प्रभाव और स्लाइड प्रोजेक्शन अत्यधिक आकर्षक होने के साथ-साथ मनोरंजन और शिक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

नेहरू प्लेनेटेरियम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। जलयान, हवाई जहाज़, रेल, बस आदि से पहुँचा जा सकता है।


और अधिक लेख – 

Please Note :- I hope these “Nehru Planetarium Mumbai in Hindi” will like you. If you like these “Nehru Planetarium Information in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *