जहाँगीर महल ओरछा का इतिहास, जानकारी | Jahangir Mahal History in Hindi

Jahangir Mahal, Orchha in Hindi / जहाँगीर महल, मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थान ओरछा में स्थित है। यह जगह झांसी से करीब 16 किमी दूर स्थित हैं। प्राचीन नगर ओरछा, बेतवा नदी के किनारे बने महलों और मंदिरों के लिए मशहूर है। इस महल को हिंदू राजा वीर सिंह ने अपने खास मित्र जहांगीर (सलीम) के लिए साल 1518 में एक भव्य महल का निर्माण कराया था।

जहाँगीर महल ओरछा का इतिहास, जानकारी | Jahangir Mahal History in Hindi

जहाँगीर महल का इतिहास व जानकारी – Jahangir Mahal History in Hindi 

ओरछा में स्थित जहांगीर महल हिंदू राजा वीर सिंह ने अपने खास मित्र जहांगीर जिसे सलीम के नाम से जाना जाता हैं के लिए साल 1518 में बनवाया था। जहांगीर तथा वीरसिंह देव की प्रगाढ़ मैत्री इतिहास प्रसिद्ध है। इसे ‘जहांगीर’ महल के नाम से जाना जाता है।

जब महल बनकर तैयार हुआ, तब उसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की तरफ था। बाद में पश्चिम दिशा की तरफ भी एक द्वार बना दिया गया। अब पर्यटक इसी दरवाजे से किले में आते-जाते हैं। एक तरफ इस किले के पत्थरों पर बनी नक्काशी शहर की खूबसूरती बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ देश की संस्कृति का भी अहसास करती है।

ये महल बुंदेला और मुगल शिल्पकला का एक बेजोड़ नमूना है। ये आयताकार चबूतरे पर बना है और इसके हर कोने पर गोलाकार गुंबद है। इसकी छत पर आठ बड़े धारीदार गुंबद हैं, जिनके बीच छोटे-छोटे गुंबद बनाए गए हैं। इस महल में 236 कमरे हैं। इन संगमरमर के कमरों को देखकर आंखें चौंधियां जाती हैं।

चारों ओर के कमरों से घिरा हुआ विशाल प्रांगण है। महल के ऊपरी भागों में भी अनेक कमरे हैं तथा महल के पश्चिमी भाग में भूलभुलैया बनी हुई है। महल के अन्तर्गत में तलघर है जहां से रास्ते जमीन के अंदर से होकर अन्य महलों के लिए जाते हैं।

जहांगीर महल खूबसूरत सीढ़ियों और विशाल गेट के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, ये महल बुंदेलाओं की वास्तुशिल्प का प्रमाण भी है। खुले गलियारे, पत्थरों वाली जाली का काम, जानवरों की मूर्तियां, बेलबूटे जैसी तमाम बुंदेला वास्तुशिल्प की विशेषताएं यहां साफ देखी जा सकती है। यह महल भारत की स्थापत्य कला का एक श्रेष्ठ नमूना है।


और अधिक लेख – 

Please Note :- I hope these “Jahangir Mahal History & Story in Hindi” will like you. If you like these “Jahangir Palace Orchha in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *