नालदेहरा की जानकारी, पर्यटक स्थल | Naldehra Information in Hindi

Naldehra Tourism / नालदेहरा हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं जोकि समुद्र स्तर से 2044 मीटर की ऊंचाई पर एक सुरम्य पहाड़ी शहर है। यह पहाड़ी स्थान अपने गोल्फ़ के मैदान के लिए प्रसिद्द हैं। हरी भरी वादियों के बीच बसे इस पर्यटक स्थल की अपनी ही खासियत है।

नालदेहरा की जानकारी, पर्यटक स्थल | Naldehra Information in Hindi

नालदेहरा हिमाचल प्रदेश की जानकारी – Naldehra Tourism in Hindi

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा नालदेहरा दो शब्दों ‘नाग’ और ‘डेहरा’ से मिलकर बना है, जिसका मतलब है सांपों के राजा का निवास। इस पर्यटक नगरी में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। नालदेहरा स्थित नौ होल का गोल्फ कोर्स भारत का सबसे पुराना गोल्फ कोर्स है। यहां हर साल गोल्फ टूर्नामेंट भी होता है।

महूनाग मंदिर, नाग भगवान को समर्पित, जगह का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मुताबिक, ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन ने इस खूबसूरत पहाड़ी स्थान की खोज की थी। लॉर्ड कर्जन सुझाव पर ही यहां गोल्फ कोर्स तैयार किया गया था। वह इस स्थान की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपने बेटी एलेगजेंडरा का दूसरा नाम ही नालदेहरा रख लिया।

नालदेहरा में कई मेले भी लगते हैं। यहाँ का सिपी मेला बहुत प्रसिद्ध है, जो जून के महीने में आयोजित किया जाता है। एक अन्य लोकप्रिय मेला ‘जोतों का मेला’, जो बैल की लड़ाई के लिए जाना जाता है, हर साल अक्टूबर में होता है। इस स्थान पर आने का सबसे अच्छा समय जून, सितम्बर तथा नवम्बर के महीने के बीच का समय है। सर्दियों के मौसम में नालदेहरा का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। यहां खूब बर्फ गिरती है।

ब्रिटिश प्रभावों के कारण, हिन्दी, बंगाली, गोरखा, नेपाली और तिब्बती, जैसी अन्य भाषाओं के अलावा इस क्षेत्र में अंग्रेजी बोली जाती है। नालदेहरा से लगभग 18 किमी की दूरी पर स्थित चब्बा एक छोटा सा सुरम्य गांव है। प्रकृति से भरपूर इस गांव में पर्यटक सतलुज नदी में राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

नालदेहरा के अन्य प्रमुख आकर्षण में टट्टापानी, शैली पीक, महाकाली मंदिर, और कोगी माता मंदिर शामिल हैं। नालदेहरा देश के अन्य भागों के साथ परिवहन के प्रमुख साधनों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा है। यहां अब हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों के अलावा कई प्राइवेट होटल भी बन गए हैं जिससे सैलानी यहां ठहराव कर सकते हैं।

नालदेहरा शिमला से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नालदेहरा से करीब 45 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट है। शिमला रेल से भी जुड़ा है और शिमला से यहां आने के लिए प्राइवेट टैक्सियों और बसों की सुविधा है। इस हिल स्टेशन के लिए दिल्ली में ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।


और अधिक लेख –

Please Note :- I hope these “Naldehra Himachal Pradesh Information & History in Hindi” will like you. If you like these “Naldehra Tourism & Travels Guide in Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *