होंठो को गुलाबी और सुन्दर कैसे बनाये – Lips ko Pink Kaise Kare

होंठ चेहरे का वो भाग हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को प्रेजेंट करता हैं। अगर लिप्स डार्क हैं तो चेहरा भद्दा लगता हैं। वहीं होंठ अगर गुलाबी हों तो चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि हर कोई गुलाबी होंठ पाने की चाह रखता है। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण काफी सारे लोगों को डार्क लिप्स की समस्या होता जा रही है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? क्या आपके होंठ भी रूखे और फटे नजर आते हैं? तो चलिए आज के इस लेख में कुछ जबरदस्त घरेलु तरीके जानेंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने लिप्स को पिंक बना (lips ko pink kaise kare) सकते हैं।

lips ko pink kaise kare

होंठो में कालापन होने का कारण – Causes of Dark Lips in Hindi

चलए सबसे पहले जानते हैं होंठो में कालापन (reason of dark lips in hindi) क्यों होता हैं? Cause of Dry and Chapped Lips in Hindi

होंठ की स्किन बहुत पतली होती हैं, इसलिए होंठ काले होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इनमें सामबे बड़ा कारण धूम्रपान होता है, जैसे सिगरेट, गुटखा, पैन मसाला। सही पोषण न मिलना, शरीर में खून की कमी या फिर केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी होंठ डार्क नजर आते हैं। शरीर में पानी की कमी, तेज धुप में रहना या वातावरण में बदलाव के कारण भी होंठ के स्किन डार्क नजर आते हैं। इससे मेलानिन सेल्स बढ़ जाते हैं और स्किन का रंग चेंज हो जाता हैं।

एक्सपर्ट की माने तो इन करने से भी होंठो में कालापन आ जाता हैं। –

  • चेहरे की सफाई ना करने से
  • डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से
  • कैफीन का अधिक सेवन करने से
  • रात को सोने पहले मेकअप न हटाने की वजह से
  • खून की कमी के कारण
  • शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण
  • एक बड़ा करना यह भी हैं की गलत ब्यूटी प्रोडक्ट यानी खराब या एक्सपायर्ड लिप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से

तो आइये जाने होंठो को लाल, होठों का कालापन कैसे दूर करें (Pink Lips Tips in Hindi)

गुलाबी होंठ पाने के आसान घरेलू उपाय – How to get Red, Pink Lips in Hindi

हालाँकि डार्क लिप्स होने की वजह कोई भी हो इस परेशानी को घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। आईए जानते हैं कुछ आसान उपायों (Gulabi honth paane ke prakritik tarike in hindi) के बारे में।

1). हाइड्रेट करना 

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से कई बीमारिया होती है। इससे हमारे स्किन में भी फर्क पड़ता हैं। तेज़ धूप से स्किन में मेलानिन सेल्स बढ़ जाते हैं जिससे स्किन डार्क हो जाती है। इसलिए रेगुलर पानी पिये। बहुत ज्यादा पानी पीने से ड्राई होठों से बचा जा सकता है। ये आपके होठों को अच्छा दिखने में मदद करेगा।

2). लिप बाम

लिप बाम होंठो को सुन्दर और गुलाबी बनाने में मदद करते हैं। इसलिए सबसे पहले एक अच्छे क्वालिटी के लिप बाम ख़रीदे। इसे रात में सोने से पहले होंठो में लगाएं। अब सुबह इसे साफ भीगे कपडे से पोछे, ताकि आपके होंठों की डेड सेल्स निकल जाएं। आपको दिखेगा की आपके होंठ का रंग चेंज हो रहा हैं।

3). एलोवेरा और शहद

एलोवेरा हमारे स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। फ्रेश एलोवेरा जेल का एक बड़ा चम्मच लें और इसे शहद में मिलाएं। अब इसे अपने होठों पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे पानी ले धो लें। यह आपके होंठो में नमी बनाने में मदद करेगा।

4). गुलाब जल

गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन को मुलायम और निखार लाने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो होंठों को चमकदार बनाते हैं। साथ ही गुलाब जल हाइपर पिंगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है, इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले होंठों में इसे लगा सकते हैं और सुबह कॉटन की मदद से अपने होंठों साफ पानी से धो लें।

5). दूध और हल्दी

दूध और हल्दी का पेस्ट होंठो में निखार लाने में मदद कर सकते हैं। हल्दी एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है। यह घावों को भरने का काम करती हैं। इसके लिए हल्दी और दूध का पेस्ट तैयार करे और उसे पांच मिनट के लिए होंठो में लगाए। पांच मिनट बाद स्क्रब करके साफ कर ले और साफ कपड़े पोछ ले। इस पेस्ट को होंठों पर लगाने से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा।

6). नारियल का तेल

नारियल का तेल डार्क होंठों को नरम करने के साथ ही इसकी रंगत को भी निखारता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो आपके होंठों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं। इतना ही नहीं, नारियल का तेल आपके होंठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। इसे रात में सोने से पहले होंठो में लगाए।

7). लिप स्क्रब

स्क्रब की मदद से आप अपने होंठो को गुलाबी बना सकते हैं। होठों की डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए होठों को स्क्रब करना बहुत ही जरूरी होता है। गंदे और डेड स्किन वाले होठ बड़े-बड़े दिखाई देते हैं। इसलिए एक लिप स्क्रब आप ले लें और इससे सारी डेड स्किन सेल्स को निकाल दें। आराम से स्क्रब करें क्योंकि आपके लिप्स सेंसेटिव होते हैं।

8). अनार के बीज

अनार में प्यूनीकैलेगंस नामक यौगिक होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को रोकता है और आपके होंठों को काला होने से बचाता हैं। इसके लिए सबसे पहले अनार के बीज के पेस्ट बना ले और अपने होंठो पर लगाएं। दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले।

9).चीनी और जैतून तेल

चीनी और जैतून के तेल के मिश्रण से बना स्क्रब को भी गुलाबी होठ पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, चीने एक प्राकृतिक एक्फोलिएटर हैं, मतलब डेड स्किन को हटाने वाला, जिसे स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। चीनी और जैतून का इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले स्क्रब तैयार करे। इस स्क्रब को सप्ताह में दो दिन इस्तेमाल करे।

10). नींबू और ग्लिसरीन

ग्लिसरीन होंठो के लिए एक बढ़िया उपचार हैं, इसके जरिये आप होंठो की गुलाबी बना सकते हैं। बस साथ में निम्बू का इस्तेमाल करे। दरअसल, ग्लिसरीन लिप्स को हाइड्रेट करके पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदान कर सकती है। वहीं नींबू प्राकृतिक तौर से त्वचा की रंगत को निखारने का काम कर सकता है। इन दोनों को मिक्स करके होंठो पर लगाए। बस ध्यान रहे अगर आपको निम्बू से एलेर्जी हैं तो इसका इस्तेमाल करने से बचे।

FAQ

होंठो का कालापन कैसे दूर करें?

शहद और नींबू का मास्क बना के भी होंठो का डार्कनेस ख़तम कर सकते हैं।

5 मिनट में अपने होठों को हमेशा के लिए गुलाबी कैसे करें?

डेड स्किन को रिमूव करके होंठो को गुलाबी बनाया जा सकता हैं। गुलाबजल से डेड स्किन साफ करने के बाद लिप बाम की जगह नारियल तेल से होठों की हल्की मसाज कर सकते हैं।

मैं अपने होठों को प्राकृतिक रूप से कैसे रंग सकता हूं?

शरीर में पानी की कमी से होंठ डार्क नजर आते हैं। इसलिए रेगुलर पानी पियें, लिप्स का रंग चेंज होने लगेगा।

How to get Pink and Soft Lips Naturally in Hindi

Also, Read More:-

1 thought on “होंठो को गुलाबी और सुन्दर कैसे बनाये – Lips ko Pink Kaise Kare”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *