अभिनेत्री काजोल की जीवनी | Actress Kajol Biography in Hindi

Kajol Biography In Hindiकाजोल का परिचय – Kajol Biography in Hindi

काजोल देवगन मुखर्जी जो की फिल्म जगत में वह काजोल नाम से जानी जाती हैं। एक भारतीय बॉलीवुड के जानी-मानी अभिनेत्री हैं। काजोल नब्बे की दशक की बेहतरीन अभिनेत्रीयोँ में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और अपनी अलग पहचान बनाई। काजोल अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में  छः फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकीं हैं जो की एक रेकॉर्ड हैं. और कई कंपनियो की ब्रांड अंबासडर रह चुकी हैं।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Kajol

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महारष्ट्र के मुंबई में हुआ। वह एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतीं हैं। काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और मशहूर वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल की एक बहन हैं- तनीषा मुखेर्जी जोकि एक अभिनेत्री हैं। काजोल दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की भांजी भी हैं।

इतना ही नहीं काजोल के नाना-नानी भी भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहें हैं। काजोल का पूरा पैतृक परिवार भी बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उनके पिता के भाई जॉय मुखर्जी-देब मुखर्जी भारतीय फिल्म निर्माता थे, तो वंही उनके दादाजी एक फ़िल्मकार थे। उनके चचेरे भाई-बहनों में रानी मुखर्जी चोपड़ा, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल शामिल हैं, जो कि फिल्म जगत में सक्रीय हैं। उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं।

Education : काजोल ने अपनी शिक्षा सत जोसेफ कॉनवेंट बोरडिंग स्कूल पंचगनी से प्राप्त की, स्कूल मे भी वे डांस प्रोग्राम मे पार्टिसिपेट करती थी।

काजोल का लव अफेर और शादी – Personal Life of Kajol

Kajol & Ajay Devgan
Kajol & Ajay Devgan

काजोल ने अपनी शादी अपने प्रेमी अभिनेता अजय देवगन से 24 फ़रवरी 1999 को की. जिस समय काजोल की शादी हुई थी उस समय वह बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में शुमार थीं। आलोचकों ने काजोल के शादी के फैसले को गलत ठहराया था, आलोचकों का कहना था कि शादी के बाद काजोल का करियर पूरी तरह खत्म हो जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। काजोल ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। शादी के बाद उनकी फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम ब्लॉकबस्टर हिट हुई। काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा देवगन, युग देवगन।

काजोल पहली बार अपने पति अजय देवगन से महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में फिल्म गुंडाराज (1995) के सेट पर मिलीं। शुरुआत में दोनों एक एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन शूटिंग के 15 दिनों के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। और ये रिस्ता आगे चलकर पति-पत्नी का बना।

फ़िल्मी करियर की शुरुआत- Kajol Filmy Career

काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी थी। हालंकि फिल्म तो कुछ खास नहीं चली थीं। लेकिन आलोचकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया। इसी के चलते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गयी। उसके बाद 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नज़र आई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी भी थे। काजोल की यह कॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। और फिल्म में लोगों को शाहरुख़-काजोल की जोड़ी बेहद फबी।

साल 1995 में काजोल की दो फ़िल्में करण-अर्जुन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे बैक टू बैक हिट हुई। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह इतनी बड़ी हिट फिल्म थी की इसे मुंबई स्थित मराठा मंदिर (एक सिनेमाघर) में लगातार 1000+ सप्ताह तक लगे रहने का रिकॉर्ड है।

काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की उसी में शामिल है गुप्त। फिल्म गुप्त में काजोल एक नकारत्मक किरदार में नज़र आयीं थीं। और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। इतना बी नही उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर अवार्ड बेस्ट इन नेगेटिव रोल से भी सम्मनित किया गया।

साल 2001 में फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ के बाद काजोल ने फ़िल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। साल 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म ‘फना’ से अपनी धमाकेदार वापसी की। फिल्म फना में काजोल एक अंधी लड़की की भूमिका में नज़र आयीं थी जिसे कश्मीरी आतंकवादी से प्यार हो गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नज़र आये थे। फिल्म सुपरहिट हुई और साथ ही एक और फिल्म फेयर आवर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस काजोल की झोली म आ गिरा।

लम्बे अरसे के बाद रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ में काजोल और शाहरुख़ खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आई। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी अहम भूमिका में थे। ये फिल्म भी सुपर हिट रही। ऐसे तो सिल्वर स्क्रीन पर काजोल-शाहरुख़ की जोड़ी ने हमेशा हिट फ़िल्में दी हैं।

उन्हें 3 इडियट्स (2009) फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव से इंकार कर दिया, क्योंकि वह उस भूमिका से खुश नहीं थीं। बाद में यह फिल्म करीना को ऑफर किया गया।

Kajol Awards 

काजोल अपने फिल्मी करियर में 6 बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड्स जीती। एक सामाजिक कार्यकर्त्ता होने के नाते वर्ष 2008 में, उन्हें सामाजिक कार्य के लिए कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2010 में, NASDAQ द्वारा काजोल और शाहरुख खान को अमेरिकी शेयर बाजार में आमंत्रित किया गया और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय कलाकार बने। 2011 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

काजोल के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Kajol


⇒ शरीर माप /Height     –    (1.60m)

 शौक /Hobbies     –    नही पता,

 धर्म /Religion    –   हिंदू

⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color    –  सफेद ,

⇒ पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  – यूरोप

⇒ पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –  N/A

⇒ पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –   N/A,

⇒ काजोल धूम्रपान करती है /smoke? : नही

⇒ काजोल शराब पीती हैं /alcohal? :  नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Actress Kajol Movies

दिलवाले, बाज़ीगर, गुंडाराज, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, इश्क, गुप्त, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी ग़म, फ़ना

ज़रूर पढ़े : –

Please Note : – Kajol Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Kajol Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *