अभिनेता राजकुमार राव की जीवनी | Rajkummar Rao Biography in Hindi

Rajkummar Rao – राजकुमार राव बॉलीवुड के उभरते हुवे सितारों में एक हैं। इन्होंने 2010 में फ़िल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वे बहुत कम समय में बॉलीवुड में ख्याति प्राप्त की। आज उनके फैन फोल्लोविंग अच्छी-खासी हैं। उनका पूरा नाम राज कुमार यादव हैं।

अभिनेता राजकुमार राव की जीवनी | Rajkummar Rao Biography in Hindiराजकुमार राव का परिचय – Rajkummar Rao Biography in Hindi

पूरा नाम राजकुमार राव (Rajkummar Rao)
अन्य नाम राज कुमार यादव
जन्म दिनांक 31 अगस्त 1984 
जन्म भूमि गुड़गांव (वर्तमान में गुरुग्राम), हरियाणा, भारत
अभिभावक ज्ञात नहीं
पत्नी/गर्लफ्रेंड अन्विता पॉल उर्फ पत्रलेखा (अभिनेत्री)
लम्बाई  1.78m
शैक्षिक योग्यता कला स्नातक
नागरिकता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता
पुरूस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

आज के दौर में अभिनेताओं को बॉलीवुड में करियर बनाना बहुत कठिन हैं। लेकिन राजकुमार राव अच्छी फिल्मों से बाॅलीवुड में अपनी जगह बनाने में सफल रहें है। उनकी एक्टिंग का लोहा सभी ने माना है चाहे वह दर्शक वर्ग हो या फिर फिर आलोचक हों।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Rajkummar Rao 

राजकुमार राव का जन्म गुड़गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम ज्ञात नहीं लेकिन उनके माँ कि मृत्यू हो चुकि है, उनके एक भाई और बहन भी हैं जिनका नाम अमित और मौनिका है। उन्होंने अपना स्कूली सफर गुड़गांव में ही पूरा किया जिसके बाद कला में स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। राव ने एफटीआईआई, पुणे से भी पढ़ाई की जिसके बाद वे मुंबई में बस गए।

राव जब पांचवीं कक्षा में थे, तो उन्होंने मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण लिया और ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर एक के स्वर्ण पदक भी जीता। अपनी 10 वीं कक्षा में थियेटर नाटक करने के बाद उन्होंने एक अभिनेता बनने का फैसला लिया। राजकुमार का असली नाम राजकुमार यादव है लेकिन अपनी मां के अंक शास्त्र सुझाव के आधार पर उन्होंने इसे बदल दिया।

फिल्मी करियर – Rajkummar Rao Career

राजकुमार राव के करियर की शुरूआत फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ (2010) फिल्म से हुई। ‘लव सेक्स और धोखा’ एक एक्सपरिमेंटल फिल्म है, जो कैमरे और टेक्नालॉजी की पर्सनल लाइफ में दखल को दिखाती है। इसके बाद राजकुमार ने रागिनी एमएमएस, शैतान, काय पो चे, शाहिद, जैसी सरीखी फिल्मों से अपना अलग मुकाम बना लिया।

2013 में, उन्होंने शाहिद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता, जो वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। फिल्‍म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आ चुके हैं। ओमेर्टा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है, जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया है।

सितम्बर वर्ष 2017 में उनकी फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से ऑस्कर फिल्म समारोहा मे शामिल होने के लिए अदाकारी प्रवेश दिया गया। राजकुमार राव के एक्टिंग को सभी ने सराहना की हैं। उनके अभिनय के लिए एनडीटीवी के लेखक साईबल चटर्जी ने लिखा की राजकुमार के अभिनय की प्रशंसा के लिए कोई शब्द नहीं हैं। इसके अलावा अनुपमा चोपड़ा ने भी उनके अभिनय की प्रशंसा की।

राजकुमार राव की फिल्मे – Rajkummar Rao Movies 

लव सेक्स और धोखा, रागिनी एमएमएस, शैतान (फ़िल्म), गेंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2, चित्तगोंग, तलाश, काय पो छे!, डी-डे, शाहिद (फ़िल्म), क्वीन, सिटिलाइट, डॉली की डोली, शिमला मिर्ची, हमारी अधूरी कहानी, न्यूटन (फिल्म), शादी में ज़रूर आना, ओमेर्टा, स्री.

और अधिक लेख – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *