आदित्य रॉय कपूर का जीवन परिचय | Aditya Roy Kapoor Biography in Hindi

Aditya Roy Kapoor / आदित्य राॅय कपूर भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो कि हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं। इन्होने आशिकी 2 जैसी हिट फिल्मे दी हैं। उन्हें बॉलीवुड मे बेहतरीन अदाकारी के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Aditya Roy Kapoor Biography In Hindiआदित्य रॉय कपूर का परिचय – Aditya Roy Kapoor Biography in Hindi

चैनल वी पर वीजे के करियर के बाद, आदित्य राॅय ने अपना फिल्म डेब्यू एक छोटे से रोल के साथ लंदन ड्रीम्स से किया और बाद में भी वे सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्म एक्शन रिप्ले और गुजारिश में दिखाई दिए। अपनी पहचान रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आशिकी 2’ से बनाई, जो साल 2013 में रिलीज हुई और इस फिल्म में इन्होने मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद इन्होने एक सपोर्टिंग रोल फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ के लिए किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी शामिल थी।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Aditya Roy Kapoor

आदित्य का जन्म 16 नवम्बर 1985 को मुंबई में हुआ था। पिता पंजाबी और माँ एक इंडियन जेविश फैमिली से बिलोंग करते है उनकी मां का नाम सैलोम राॅय कपूर है जिन्होंने माॅडलिंग की, देब बनर्जी के साथ फिल्म तू ही मेरी जिंदगी में भी काम किया। बाद में वे फिल्म कोरियोग्राफर भी बनीं और फिल्म बाॅबी के गाने मैं शायर तो नहीं की कोरियोग्राफी के लिए वे जानी जाती हैं। वे तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं।

उनके बड़े भाई सिद्धार्थ राॅय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं जिनकी शादी मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन से हुई है। उनके दूसरे बड़े भाई कुनाल राॅय कपूर भी अभिनेता हैं जिन्होंने देल्ही बेली और नौटंकी साला जैसी फिल्मों में काम किया है। मौजूदा वक्त में वे मुंबई में रहते हैं। आदित्य कोई प्रशिक्षित अभिनेता नहीं हैं लेकिन उन्होंने डांस लेसन्स ले रखे हैं और अपनी हिन्दी को सुधारने के लिए डिक्शन क्लासेज भी ली हैं।

उनके मुताबिक उनका अभिनेता बनने का कोई इरादा नहीं था और वे अपने वीजे वाले काम में ही संतुष्ट थे जब तक उन्हें लंदन ड्रीम्स में रोल आॅफर नहीं हुआ था। अपने स्कूली समय के दौरान, वे क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन छठीं कक्षा के बाद उन्होंने क्रिकेट कोचिंग क्लासेज छोड़ दीं।

Education : इन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई से किया, जहाँ से इनके दोनों बड़े भाइयो ने पढ़ाई की है और इनकी माँ इस स्कूल प्ले की डायरेक्टर थी। इन्होने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट किया।

कॅरियर की शुरुआत – Aditya Roy Kapoor Career

आदित्य कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वीजे के तौर पर चैनल वी के साथ की थी जहां पर उनकी काॅमिक टाइमिंग और होस्टिंग की यूनिक स्टाइल ने उन्हें हिट कर दिया। इसके बाद उन्होंने 2009 में अपना फिल्म डेब्यू विपुल शाह की म्यूजिकल ड्रामा लंदन ड्रीम्स में एक छोटे से रोल के साथ किया जिसमें सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। आलोचकों ने फिल्म को नकार दिया और फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर असफल रही।

आदित्य इसके बाद साइंस फिक्शन रोमांटिक काॅमेडी एक्शन रिप्ले में दिखाई दिए जिसमें अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राॅय मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन भी विपुल शाह किया। इस फिल्म को भी आलोचकों से अच्छा रेस्पांस नहीं मिला और फिल्म कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई। इसके बाद वे संजय लीला भंसाली की ड्रामा फिल्म गुजारिश में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राॅय के साथ पर्दे पर नजर आए। फिल्म कोई अच्छा कारोबार तो नहीं कर पाई लेकिन आलोचकों की तरफ से इसे अच्छा रेस्पांस मिला।

2013 मे आई उनकी फिल्म आशिकी2 पापुलैरिटी के चरम पर पहुंच गए। यह फिल्म उनके लिए ब्रेकथ्रू का काम की और उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। मोहित सूरी की इस फिल्म में वे लीड रोल में थे जिसमें उनकी हीरोइन श्रद्धा कपूर थीं। यह महेेश भट्ट की आशिकी का ही सीक्वेल थी। दोनों फिल्मों के प्लाट और किरदार तो अलग थे लेकिन दोनों फिल्मों की शैली और थीम लगभग एक ही थी। आलोचकों से फिल्म अच्छा रेस्पांस मिला और कपूर के शराब से झूझते गायक की परफाॅर्मेंस को सराहा गया। उनकी अपने को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ आॅन-स्क्रीन केमेस्ट्री को भी काफी तारीफ मिली। फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और और 2013 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।

लव अफेर – Aditya Roy Kapoor Love Affair

आदित्या और श्रद्धा कपूर के बारे मे लगभग हर कोई९ जनता हैं। इससे पहले उनका चर्चा आहना देओल के साथ चला था।

आदित्य रॉय कपूर के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Aditya Roy Kapur


⇒ शरीर माप /Height     –    (1.88m)

 शौक /Hobbies      –     क्रिकेट और फुटबॉल खेलना,

 धर्म /Religion      –    हिंदू

⇒ पसंदीदा भोजन /Favorite Food   –  N/A,

⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color    –     काला,

⇒ पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  – N/A

⇒ पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –  शाहरुख ख़ान

⇒ पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –   प्रियंका चोपरा,

⇒ आदित्य रॉय कपूर धूम्रपान करते . /smoke? : नही

⇒ आदित्य रॉय कपूर शराब पीते हैं /alcohal? :  हाँ

प्रसिद्ध फिल्में – Aditya Roy Kapoor Movies

लंदन ड्रीम्स, एक्शन रीप्ले, गुजारिश, आशिकी2, ये जवानी है दीवानी, दावत-ए-इश्क, Ok Jaanu.


Also Read More :-

Please Note : –Aditya Roy Kapur Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Aditya Roy Kapur Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *