ये 5 घरेलु उपचार, कब्ज से तुरंत राहत देंगे – Kabj ka Turant Ilaj

Kabj ka Turant Ilaj – कब्ज एक समस्या बनती जा रही हैं। लेकिन ज्यादा समय तक कब्ज रहने पर आंत की बीमारी भी हो सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कब्ज के कारणों और कब्ज के लक्षणों को समझना होगा। इसके बाद ही आप इसे ठीक करने के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन कब्ज की वजह जो भी हो, यह परेशान और दर्द से भरपूर होती है। कब्ज उपचार करने के लिए कब्ज की अंग्रेजी दवा भी बाजार में मौजूद हैं, लेकिन कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए और कब्ज के नुकसान से खुद को बचाने के लिए आप यह घरेलु नुस्खे आजमा सकते हैं-

 Kabj ka Turant Ilaj

1). डाइट ठीक करे – Kabj dur karne ke liye diet sahi kare

कब्ज को ठीक करने के लिए सबसे पहले अपने डाइट पर ध्यान दे। ऐसे फल खाएं, जिन्हें पचाना आसान हो। पका हुआ केला खाएं, यह कब्ज़ को दूर करने में फायदेमंद होता है। ताजा फल, हरी संब्जियां का सेवन करे। सेब को चबा-चबा कर खाएं और कच्चे केले खाने से बचे। अपने खाने में फाइबर को शामिल करें। ओट ब्रेन, वीट ब्रेन, ताज़ा फल और सब्ज़ियां आहार में शामिल करें। यह मल को हल्का करेगा।

2). कब्ज में अलसी के बीज कर सकते हैं मदद – Alsi ka bij se kabj thik kare

रात के समय खाना खाने के कुछ देर बाद, एक कप पानी में एक चम्मच अलसी के बीज उबाल लें। अब इसे गर्म-गर्म पी लें। कब्ज से रहत मिलेगा।

3). अदरक और कैस्टर ऑयल का मिक्स – Adrak aur Arandi ka tel se kabj thik kare

अदरक की चाय बनाएं और हल्का-सा कैस्टर ऑयल, यानी अरंडी का तेल उसमे डालकर पी लें। कैस्टर ऑयल हल्का लैक्सेटिव होता है, जो कब्ज़ में काफी मददगार है।

4). कब्ज में त्रिफला कर सकता है मदद – Kabj trifala se ilaj kare

कब्ज़ दूर करने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल करे। त्रिफला तीन फलों हरड़, बेहड़ और आंवला से मिलकर बनता है। एक कप गर्म पानी में 10 मिनट तक छोड़ना होगा। इसके बाद इसे पी लें। यह रात को करें।

5). शहद से कब्ज दूर करे – Shahad se kabj ka turant ilaj kare

कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। कब्ज से छुटकारा मिल जायेगा।

Also read more:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *