इन 10 तरह के लोगो से कभी भी दोस्ती या प्यार न करे, नहीं तो जिन्दगी भर रोयेंगे

दुनिया में बहुत से अच्छे लोग हैं और बहुत से बुरे लोग भी, लेकिन बुरे और अच्छे लोगो को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं। और हमें लाइफ में कई ऐसे लोगो से मुलाकात होती हैं, जिसे बिना जाने-समझे हम दोस्त बना लेते हैं और अगर वो बुरा निकल जाए तो, इसका परिणाम हमें बाद में भुगतना पड़ता हैं जब वो हमारे साथ विश्वासघात करता हैं। इसलिए कभी भी किसी से दोस्ती या प्यार करे तो थोड़ा बहुत उसे जान ले। चलिए मैं आपको 10 ऐसे बाते बताता हूँ जिससे आप आसानी से बुरे लोगो को पहचान लेंगे (kaise logo se dur rahe)…

How To Identify Good And Bad People In Hindi, Bure Logo Ko Kaise Pahchane, ये 10 तरह के लोग कभी भी आपका भरोसा तोड़ सकते हैं इसलिए इनसे दूर रहे,1). लालची या लोभी मनुष्य –

लालच मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता हैं। लालची मनुष्य किसी के भी भरोसे के काबिल नहीं होता हैं। लालची आदमी अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा दे सकता हैं। ऐसे लोग धर्म-अधर्म, इज्जत-आबरू के बारे में नहीं सोचते। ऐसे लोग अपना मतलब या काम पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और आपको भी परेशानी में डाल सकते हैं। इसलिए, हर किसी को लोभी या लालची लोगो से दूर रहना चाहिए।

2). अहंकारी और घमंडी लोग – 

खुद को दूसरों से बेहतर समझने वाले अहंकारी लोगों की दुनिया में भरमार है। ऐसे लोग अपनी अक्ल को सबसे बढ़कर समझते हैं। ये लोग अपने-आप को सबसे बेहतर समझते हैं। परमेश्वर ने सभी को दो हाथ, कान, नाक, दिमाग बनाकर दिया है। ज्यादा पढ़ने और सोचने या धन अर्जित करने से कोई दूसरों से बेहतर नहीं बन जाता। बड़े से बड़े ज्ञानियों के भी सुख-दुख गरीबों और अज्ञानियों के समान ही हैं।

3). दुसरो का दुःख देख कर ख़ुशी मानाने वाले लोग –

दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जो दुसरो का दुःख देख कर ख़ुशी मनाते हैं। ऐसे लोग दुनिया में सबसे महादुष्ट माने गए हैं। ये लोग हमेशा दुसरो को कष्ट पहुंचाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे लोग खुद तो परेशानी में फंसते ही हैं, आपको भी परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे लोगो से दूर रहना ही बेहतर होगा..

4). दुसरो के दुखो में शामिल न होने वाले लोग –

देखा गया है कि अधिकतर व्यक्ति लोगों के दुखों में शामिल नहीं होते और खुद यह अपेक्षा रखते हैं कि कोई हमारे दुख-दर्द सुन ले और हमारी मदद करें। इसके लिए वे उन लोगों के पास भी चले जाते हैं जिनके दुखों में वे कभी खुद नहीं गए।

5). झूठ बोलने वाले लोग –

बहुत से लोग अपने स्वार्थ के लिए या निष्प्रयोजन झूठ बोलते रहते हैं। वे हर वक्त झूठी कसम खाते रहते हैं। अगर वे लोग गलत करे तो भी कसम खाकर, झूठ बोलकर और धोखा देकर बचा करते हैं। इन लोगो पर कतई भरोसा नहीं करना चाहिए, झूठे लोग आपको बर्बाद कर देंगे। ये विश्वास के काबिल नहीं होते हैं।

6). अपनी बुरी आदतों को ढंकने वाले लोग –

अपनी बुरी आदतों को ढंकने या उनको सही ठहराने वाले लोग भी बहुत मिल जाएंगे। यदि वे शराब पी रहे हैं तो शराब के अच्छे होने का तर्क देंगे। यदि वे अन्य कोई धर्मविरुद्ध कार्य कर रहे हैं तो उस कार्य को ढंकने के लिए कुतर्क का सहारा लेंगे। वे हमेशा अपनी गलती छिपाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए बुरे आदत का सहारा लेते हैं। हमेशा झूट बोलते हैं।

7). अपनों को धोखा देना –

पराई स्त्री से संबंध रखने वाले भी बहुत मिल जाएंगे। ऐसी स्‍त्रियां भी मिल जाएंगी, जो अपने पति को धोखा देकर दूसरे मर्द के साथ हैं। यह हमारे पारिवारिक समाज की नैतिकता के विरुद्ध है। इस तरह के लोगों को देखकर कुछ तो उनका विरोध करते हैं और कुछ उनके जैसा जीवन जीने की सोचते हैं। सभी तरह के अनैतिक संबंधों को सही ठहराने वाले धर्म की नजर में अपराधी हैं। ऐसे लोग दुनिया के सबसे बड़ा दोखेबाज़ होते हैं। ऐसे लोग चोरी-छिपे हमेशा गलत करने का सोचते रहते हैं। और जिंदगी भर आपको परेशान करते रहेंगे, इसलिए इनलोगो से दूर रहे।

8). छल-कपट करने वाला –

छल-कपट की भावना कई लोगो के मन में रहती हैं। ऐसे लोग लालची और मतलबी होते हैं। कपटी इंसान अपना मतलब पूरा करने के लिए किसी के साथ कोई भी गलत काम करने में एक पल भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे लोगो में किसी के प्रति न ही अपनेपन की भावना होती हैं न ही प्यार की। वे बस छल-कपट, विश्वासघात और छिपा के अपना काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगो की बातों में कभी भरोसा न करे।

9). अपने-आप को ज्यादा ज्ञानी समझने वाले लोग  –

लाखों लोग हैं, ऐसे जो अपनी जुबान बंद नहीं रख सकते। वे दूसरों को कभी बोलने का अवसर नहीं देते। हर बात में वे अपनी राय रखना चाहते हैं भले ही वे उस विषय का ज्ञान नहीं रखते हों। ऐसे लोग जरूरत से ज्यादा बातचीत करते हैं। वे बगैर सोचे-समझे करते हैं। इनमें से अधिकतर ऐसे हैं, जो हमेशा नकारात्मक बातें ही करते रहते हैं। हमेशा उनके मुंह से कटु वचन ही निकले रहते हैं। ऐसे लोगों से आप कभी भी संवाद स्थापित नहीं कर सकते।

10). माता-पिता की सेवा न करने वाले लोग –

आज के दौर में ऐसे भी बहुत से लोग मिल जाएंगे जिन्होंने शायद ही कभी माता-पिता की सेवा की हो, लेकिन अब वे अपनी संतानों से सेवा की उम्मीद रखते हैं। माता-पिता से झगड़ा करने वाले बहुत से जवान बेटे मिल जाएंगे। उनकी बुढ़ापे में बहुत बुरी दुर्गति होती है यह गरूड़ पुराण में लिखा है।


और अधिक लेख – 

दोस्तों अब तो आप समझ ही गए होंगे की kaise logo se dosti karni chahiye. अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछे।

2 thoughts on “इन 10 तरह के लोगो से कभी भी दोस्ती या प्यार न करे, नहीं तो जिन्दगी भर रोयेंगे”

  1. Hello mere Jo partner h o ek matlbe insan h usne juthh bolke Abe tk muje bahut luta h me usse pyar karte hun me aisa Kya karu key o mere wash me aajye me usse ek ache insan bana chahtete hun plz help me

    1. Aapna tarika badlo pta hai jab tak hum kisi ke liye hamesh avelebale rahte hai tab tak hamari koi value hi nhi rahti hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *